महिला प्रीमियर लीग: आरसीबी ने सानिया मिर्जा को टीम का मेंटर बनाया - Update Now News

महिला प्रीमियर लीग: आरसीबी ने सानिया मिर्जा को टीम का मेंटर बनाया

बेंगलुरु। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2023 के लिए टीम मेंटर के रूप में भारतीय टेनिस दिग्गज सानिया मिर्जा को शामिल किया है, जिसकी घोषणा फ्रेंचाइजी ने बुधवार को की। फ्रेंचाइजी को लगता है कि छह ग्रैंड स्लैम की विजेता सानिया आरसीबी मेंटर के लिए एकदम फिट हैं। आरसीबी ने कहा, चाहे वह क्रिकेट हो या टेनिस, एथलीट एक ही अंदाज में खेलते हैं। वे अपने खेल से प्यार करते हैं और अपने खेल में दबाव की स्थिति का सामना करते हैं। सानिया मिर्जा ने 6 ग्रैंड स्लैम और 43 डब्ल्यूटीए टाइटल के अपने शानदार करियर में 20 साल तक यही किया है।” आरसीबी के अनुसार, असंख्य महिलाओं के लिए अग्रणी रोल मॉडल में से एक के रूप में सानिया के कद ने टीम प्रबंधन को महिला टीम में मेंटर के रूप में लेने के लिए प्रेरित किया। आरसीबी की नई मेंटर सानिया ने कहा, आरसीबी महिला टीम में मेंटर के रूप में शामिल होना मेरे लिए खुशी की बात है। भारतीय महिला क्रिकेट ने महिला प्रीमियर लीग के साथ एक महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं, और मैं वास्तव में इस बदलाव का हिस्सा बनने के लिए उत्सुक हूं। मैंने अपने खेल के करियर को मेंटर के रूप में आगे बढ़ाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

सूर्यकुमार विश्व क्रिकेट के सबसे सफल टी20 कप्तान बने

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱सूर्यकुमार विश्व क्रिकेट के सबसे सफल टी20 कप्तान बने रोहित दूसरे नंबर पर खिसके मुम्बई । भारतीय टीम की टी20 विश्वकप में खिताबी जीत के साथ ही सूर्यकुमार यादव इस प्रारुप के सबसे सफल कप्तान बन गये हैं। एशिया कप और टी20 विश्व कप की ट्रॉफी जीतने वाले कप्तान सूर्यकुमार […]

स्विस ओपन में भाग नहीं लेंगी सिंधु

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱स्विस ओपन में भाग नहीं लेंगी सिंधु श्रीकांत और प्रणय से भारत को रहेंगी उम्मीदें बासेल । भारतीय महिला बैडमिंटन स्टार पी वी सिंधु स्विस ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में भाग नहीं लेंगी। सिंधु के नहीं होने से इस टूर्नामेंट में एच एस प्रणय और किदाम्बी श्रीकांत से ही भारत को […]