दिल्ली में 25 फ्लाईओवर, 9 पर काम चालू, 16 मंजूरी की प्रक्रिया में

 

नई दिल्ली। दिल्ली में 9 फ्लाईओवर पर काम चल रहा है और 16 फ्लाईओवर मंजूरी की प्रक्रिया में है। रविवार को दिल्ली सरकार ने यह जानकारी दी। इस बीच रविवार को सराय काले खां फ्लाईओवर को चालू कर दिया गया। मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 630 मीटर लंबे तीन लेन के इस फ्लाईओवर का उद्घाटन कर कहा कि इसे 66 करोड़ रुपये में बनाया जाना था, लेकिन हमने इसे 45 करोड़ में ही बनाकर 16 करोड़ बचा लिए। अब तक हमने फ्लाईओवर के निर्माण में 557 करोड़ रुपए बचाए हैं। 1947 से 2015 के बीच दिल्ली में 72 फ्लाईओवर और अंडरपास बने। जबकि आम आदमी पार्टी की सरकार में 2015-2023 के बीच 30 अंडरपास और फ्लाईओवर बने हैं। पिछले 70 साल में दिल्ली में अंडरपास और फ्लाईओवर पर जितना काम हुआ, उसमें से 30 फीसद काम मात्र 8 साल में हुआ है। सीएम ने कहा कि दिल्ली में 25 और फ्लाईओवर तैयार किए जा रहे हैं। इसमें से 9 फ्लाईओवर के निर्माण का काम चल रहा है, जबकि 16 अप्रूवल की प्रक्रिया में हैं। अगले कुछ साल में 25 और फ्लाईओवर बन जाएंगे। इस तरह दिल्ली में करीब 125 फ्लाईओवर हो जाएंगे, जिसमें से 50 फीसद फ्लाईओवर आम आदमी पार्टी की सरकार ने कुछ सालों में बनाए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

ऐशो-आराम वाली जिंदगी, अचानक पूरे परिवार ने किया सुसाइड

ऐशो-आराम वाली जिंदगी, अचानक पूरे परिवार ने किया सुसाइड, सामने आई ये वजह नई दिल्ली: चेन्नई में एक डॉक्टर ने गुरुवार सुबह अपनी पत्नी और दो किशोर बेटों के साथ अपने घर पर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि उन्हें 5 करोड़ रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ था। पीड़ितों की पहचान एक प्रसिद्ध […]

बीएसएफ कर्मियों और शहीद सैनिकों के परिवारों ने भारत-पाक सीमा पर मनाई होली

बीएसएफ कर्मियों और शहीद सैनिकों के परिवारों ने भारत-पाक सीमा पर मनाई होली नई दिल्ली: भारत-पाकिस्तान सीमा पर गुरुवार को बीएसएफ के जवानों ने होली मनाई। जवानों ने अपनी वर्दी में ही लाल, पीले, नीले और हरे रंग के गुलाल एक-दूसरे को लगाए।अपने घरों से मीलों दूर इन जवानों ने नाचते और गाते हुए रंगों […]