WPL 2025 Delhi Capitals beat Mumbai Indians by 9 wickets

WPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 9 विकेट से हराया

WPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 9 विकेट से हराया

WPL 2025: महिला प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स का सामना मुंबई इंडियंस से हुआ। इस मैच में दिल्ली ने शानदार प्रदर्शन 9 विकेट से जीत हासिल कर ली। 124 रन के स्कोर का पीछा करते हुए दिल्ली ने सिर्फ एक ही विकेट खोकर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। इस मैच में दिल्ली के आगे मुंबई की टीम की एक भी नहीं चली। इस जीत के साथ, दिल्ली कैपिटल्स ने अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है, जबकि मुंबई इंडियंस को इस हार से अपने नेट रन रेट में गिरावट का सामना करना पड़ा है।

दिल्ली ने दिखाया दम
124 रन के स्कोर का पीछा करते हुए दिल्ली की टीम की शुरुआत बेहद शानदार रही। टीम ने 9।5 ओवर में ही 85 रन जोड़ दिए थे। इस दौरान शैफाली वर्मा ने 28 गेंदों में 43 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 4 चौके और 3 छक्के लगाए। उनके आउट होने के बाद मेग लैनिंग और जेमिमा रोड्रिग्स ने टीम को जीत दिला। दिल्ली के लिए मैग ने 49 गेंदों में 60 रन बनाए। उन्होंने 9 चौके लगाए। उनके अलावा जेमिमा रोड्रिग्स 10 गेंदों में 15 रन बनाए। मुंबई के लिए एकमात्र विकेट अमनजोत ने लिया।
मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज हुए फेल
इससे पहले जेस जोनासेन की शानदार गेंदबाजी के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को नौ विकेट पर 123 रन पर रोक दिया। उन्होंने चार ओवर में 25 रन देकर तीन विकेट लिये। उन्होंने शानदार फॉर्म में चल रही नेट स्किवेर ब्रंट, कप्तान हरमनप्रीत कौर और जी कमलिनी को आउट किया। इससे पहले दिल्ली की शुरूआत अच्छी रही । सलामी बल्लेबाज यास्तिका भाटिया (11) और हीली मैथ्यूज (22) ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई थी। उनके आउट होने के बाद स्किवेर ब्रंट ने अपना शानदार फॉर्म बरकरार रखते हुए कप्तान हरमनप्रीत (18) के साथ तीसरे विकेट के लिये 38 रन की साझेदारी की। हरमनप्रीत को 11वें ओवर में जोनासेन ने आउट किया। इसके बाद मुंबई के विकेट लगातार गिरते रहे और टीम बड़ा स्कोर नहीं बना सकी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Chennai Super Kings की धमाकेदार वापसी! Delhi Capitals को 23 रन से हराकर दर्ज की पहली जीत

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IPL 2026 : Chennai Super Kings seal maiden win of season; beat Delhi Capitals by 23 runs Chennai Super Kings की धमाकेदार वापसी! Delhi Capitals को 23 रन से हराकर दर्ज की पहली जीत UNN: चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL के मौजूदा सीजन में पहली जीत हासिल कर ली है। […]

IPL 2026, RR vs RCB : राजस्थान रॉयल्स ने आरसीबी को 6 विकेट से हराया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IPL 2026, RR vs RCB : राजस्थान रॉयल्स ने आरसीबी को 6 विकेट से हराया वैभव सूर्यवंशी और ध्रुव जुरेल ने दिलाई एकतरफा जीत Mumbai: RR vs RCB: राजस्थान रॉयल्स ने आरसीबी के खिलाफ आईपीएल 2026 के मुकाबले को 6 विकेट से अपने नाम करने के साथ इस सीजन में […]