Youth played a crucial role in securing independence cm Dr. Yadav

MP: युवाओं ने निभाई देश को आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

MP: युवाओं ने निभाई देश को आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्रदेश के युवाओं को नौकरी देने वाले युवा बनाने की दिशा में औद्योगिक विकास रंग लाएगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

युवाओं ने जाने मुख्यमंत्री डॉ. यादव के व्यक्तित्व के पहलू

लिट चौक के रूबरू कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

इन्दौर : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इंदौर में रविवार को गाँधी हाल में आयोजित मालवा के सांस्कृतिक कार्यक्रम लिट चौक टॉक शो में शामिल हुए। यहां वरिष्ठ पत्रकार एवं एंकर श्री अनंत विजय द्वारा कला, साहित्य, विकास, फिल्म आदि के बारे में पूछे गये सवालों का सिलसिलेवार उत्तर दिया। चर्चा का विषय था – “मोहन का धर्म : राजधर्म”। इस दौरान उपस्थित युवा जन मुख्यमंत्री की हाजिर जवाबी और विषय विशेषज्ञता के कायल हुए। आरंभ में लिट चौक के आयोजक श्री निखिल दुबे और सुश्री धरा पाण्डे ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का स्वागत किया।
एंकर श्री अनंत विजय ने सबसे पहला सवाल किया कि आपकी नजर में कुटुम्ब प्रबोधन क्या है? इस प्रश्न का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि संयुक्त परिवार भारतीय संस्कृति की मूल आत्मा है। कुटुम्ब परिवार में अमरता होती है। उन्होंने अपने परिवार का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए कहा कि संयुक्त परिवार में रहने से आपसी प्रेम, सहयोग और संस्कारों का विकास होता है। उन्होंने कहा कि प्रकृति के सभी जीव, पेड़-पौधे सभी कुटुम्ब परिवार ही है जो एक-दूसरे के सहारे अपना जीवन यापन करते हैं। जिस प्रकार पेड़ हमसे कार्बन डाईऑक्साइड लेते हैं और हमें ऑक्सीजन देते हैं, उसी तरह प्रकृति में सभी एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। उन्होंने बताया कि संयुक्त परिवार में बड़ों से संस्कार, अनुभव और जीवन मूल्यों की सीख मिलती है। उन्होंने संयुक्त परिवार प्रणाली को समाज को जोड़ने वाली परंपरा बताते हुए इसे बनाए रखने का आह्वान किया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और एंकर श्री अनंत विजय के मध्य सवाल-जवाबों का सिलसिला लगातार चलता रहा। श्री आनंद ने मुख्यमंत्री जी से अपने बेटे का विवाह सामूहिक सम्मेलन में करने, प्रदेश में सिनेमा नीति और रंगमंच को लेकर किये जा रहे कार्य, राजनीति में युवाओं की भूमिका, युवाओं में देशभक्ति की भावना, विकास में युवाओं से अपेक्षाएं जैसे कई कई विषयों पर सवाल-जवाब किये। जिनके मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बेबाकी से जवाब दिये।
रोजगार मांगने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बनें
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने युवाओं का आह्वान किया कि वे रोजगार मांगने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बनें। उन्होंने कहा कि युवा अपनी कर्मठता, क्षमता, बुद्धिमता के बल पर जिस भी क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहते हैं, वे आगे बढ़े और प्रदेश के विकास में अपना योगदान देवें। प्रदेश में औद्योगिक विकास यहां के युवाओं नोकरी देने वाले युवा बनाने की दिशा में किया जा रहा है। प्रदेश सरकार हर कदम युवाओं के साथ है। उन्होंने कहा कि सरकार की नीति स्वरोजगार, उद्योग स्थापना के लिये सहयोगी हैं। शिक्षा वही जो भविष्य को संवारे, इसलिये नीति में कौशल ज्ञान को संवारने के सभी प्रबंध किये गये हैं, क्योंकि स्वाभिमान के साथ जीवन जीना सबका हक है।
राजनीति में युवाओं को आगे आने की जरूरत
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज युवाओं से पूछने पर हर कोई कहता है कि वह डॉक्टर, इंजीनियर, कलेक्टर बनना चाहता है, परंतु कोई यह नहीं कहता कि वह राजनीति करना चाहता है। देश को आजादी दिलाने में सबसे अधिक युवाओं ने ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने नेताजी सुभाषचन्द्र बोस का उदाहरण देते हुए बताया कि वे पहले युवा थे जिन्होंने आईएएस की परीक्षा प्रावीण्य सूची में उत्तीर्ण की थी। इसके बाद भी उन्होंने देशसेवा को चुना। उन्होंने युवाओं से आव्हान किया कि राजनीति में युवाओं को आना पड़ेगा, तभी देश के लोकतंत्र को मजबूत और सुरक्षित रखा जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP-UP: एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन भविष्य की संभावनाओं को प्रदान करेगा मजबूत आधार : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱MP-UP: एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन भविष्य की संभावनाओं को प्रदान करेगा मजबूत आधार : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश साझा विरासत के साथ बढ़ रहे हैं आगे दृढ़ संकल्प और सतत् प्रयासों से मध्यप्रदेश हुआ नक्सल मुक्त विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के मध्य हुआ एमओयू […]

Madhya Pradesh: उज्जैन में 3 से 5 अप्रैल को होगा अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन “महाकाल: द मास्टर ऑफ टाइम”

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Madhya Pradesh: उज्जैन में 3 से 5 अप्रैल को होगा अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन “महाकाल: द मास्टर ऑफ टाइम” प्राचीन ज्ञान परंपरा और आधुनिक अंतरिक्ष विज्ञान पर होगा वैश्विक मंथन मुख्यमंत्री डॉ. यादव सम्मेलन में होंगे शामिल भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आगामी 3 अप्रैल को उज्जैन में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन […]