‘तेरी मेरी इक्क जिंदड़ी‘ ज़ी टीवी पर - Update Now News

‘तेरी मेरी इक्क जिंदड़ी‘ ज़ी टीवी पर

‘तेरी मेरी इक्क जिंदड़ी‘ के अध्विक महाजन कहते हैं, ‘‘इस सीक्वेंस की शूटिंग करते हुए मैंने आंशिक रूप से जी लिया अपना रॉकस्टार बनने का सपना

Mumbai# ज़ी टीवी का फिक्शन शो ‘तेरी मेरी इक्क जिंदड़ी‘ अपने पहले एपिसोड से ही दो अलग-अलग इंसानों, माही (अमनदीप सिद्धू) और जोगी (अध्विक महाजन) की अनोखी प्रेम कहानी के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने में सफल रहा है। दोनों ने अपनी आकर्षक केमिस्ट्री और दिलकश प्रेम कहानी से सभी का दिल जीत लिया है। असल में इस कहानी में आ रहे कई दिलचस्प मोड़ ने दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है, खासतौर से जोगी और माही की प्रेम कहानी में अवनीत (आलिशा पनवर) की अप्रत्याशित एंट्री के बाद से दर्शकों की दिलचस्पी पहले से कहीं ज्यादा बढ़ गई है। जहां अवनीत की दखलअंदाजी ने ज़ाहिर तौर पर माही को नाराज कर दिया है, वहीं जोगी, माही की इस फिक्र से अनजान है। बल्कि इस समय तो जोगी अपना पूरा ध्यान अपने नए एलबम की रिलीज़ और देश का उभरता हुआ नया रॉकस्टार बनने में लगा रहा है।
जोगी के किरदार में आए इस नए ट्विस्ट को और बेहतर ढंग से सामने लाने के लिए अध्विक महाजन ने हाल ही में एक नया अवतार लिया, जो जोगी के ओरिजिनल लुक से बिल्कुल अलग था। अपने कपड़ों की तड़क-भड़क बरकरार रखते हुए अध्विक ने ब्राइट रेड रंग की चमकीली जैकेट पहनी, जिस पर स्पाइक्स उकेरे गए थे। इससे उनका हुलिया थोड़ा अलग बन गया। इसमें उन्होंने कुछ छोटी-मोटी असेसरीज़ और ट्रेंडी ब्लैक शेड्स भी शामिल किए, जिसके बाद वो सेट पर किसी रॉकस्टार से कम नहीं लग रहे थे। असल में वो अपने लुक से इतने रोमांचित थे कि उस पल उन्हें ऐसा लगा कि जैसे उनका सपना सच हो गया है। इस एक्टर ने मजाक में कहा, ‘‘मुझे लगता है कि इस सीक्वेंस की शूटिंग करते हुए मैंने आंशिक रूप से अपना रॉकस्टार बनने का सपना जी लिया है।‘
अध्विक आगे बताते हैं, ‘‘मुझे इस नए अवतार में आने का इंतजार था, लेकिन मैंने कभी नहीं सोचा था कि जोगी 2.0 का पूरा हुलिया और व्यक्तित्व मुझे इतनी अच्छी तरह सूट करेगा। शुरुआत में तो मुझे इस तरह के कपड़े पहनना बड़ा अजीब लगा, क्योंकि मैं शालीन और हल्के रंगों वाले कपड़े पहनना पसंद करता हूं। लेकिन फैशन के मामले में जोगी का अपना एक विचित्र अंदाज है, तो ऐसे में मेरे किरदार का दूसरा वर्शन इससे एक कदम आगे होना चाहिए था। मुझे लगता है कि फैशन स्टेटमेंट बनाने और लुक पर जरूरत से ज्यादा काम करने में फर्क है और मैं यह जरूर कहूंगा कि पूरी टीम ने जोगी के नए रूप को फैशनेबल के साथ-साथ ओरिजिनल बनाए रखने के लिए सराहनीय प्रयास किया है। मुझे तो अपना नया लुक इतना अच्छा लगा कि जब टीम ने इस लुक को पूरा करने के लिए सेट पर मुझसे हेयरकट कराने को कहा, तो मैं जरा भी नहीं हिचकिचाया। कुल मिलाकर, इस रोल को निभाते हुए मैंने बहुत मस्ती की और अब मैं यह देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकता कि इस पर मेरे फैंस की प्रतिक्रिया क्या होगी। जहां अध्विक, जोगी के इस नए स्टाइल से खासे प्रभावित हैं, वहीं इस शो में माही ऐसा बिल्कुल भी नहीं सोचती। वो तो जोगी के इस नए रूप से चिड़ती है, जो अवनीत ने दिया है। जब अवनीत जोगी से रोमांटिक गाने की बजाय आइटम नंबर गाने को कहती है, तो माही इसका विरोध करती है। माही और अवनीत की इस तू-तू मैं-मैं के बीच, क्या जोगी अपने दिल की सुनेगा या अवनीत की इच्छा पूरी करेगा?
जानने के लिए देखिए, तेरी मेरी इक्क जिंदड़ी, हर सोमवार से शुक्रवार रात 8 बजे, सिर्फ ज़ी टीवी पर।

×
Date : 26 September 2021 Posted By : EDITOR
‘तेरी मेरी इक्क जिंदड़ी‘ ज़ी टीवी पर
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Ramayana Movie Review – मूवी रिव्यू: भव्यता, भावनाओं और आस्था का संगम है ‘रामायण पार्ट 1’

📰 Generate e-Paper Clip Ramayana Movie Review – मूवी रिव्यू: भव्यता, भावनाओं और आस्था का संगम है ‘रामायण पार्ट 1’ रणबीर कपूर बने श्रीराम, यश का रावण अवतार प्रभावशाली डायरेक्टर :नितेश तिवारी रेटिंग:3.5 रणबीर कपूर ने निभाया राम का किरदार, यश के रावण अवतार ने खींचा ध्यान, साई पल्लवी की सादगी और रवि दुबे के अभिनय […]

THIS DIWALI, BRING HOME THE CELEBRATIONS, FAMILY DRAMA AND LOTS OF LOVE WITH ‘DILWALI DIWALI’ AND ‘MEETHE MEIN KYA HAI’ ON NETFLIX

📰 Generate e-Paper Clip THIS DIWALI, BRING HOME THE CELEBRATIONS, FAMILY DRAMA AND LOTS OF LOVE WITH ‘DILWALI DIWALI’ AND ‘MEETHE MEIN KYA HAI’ ON NETFLIX From heartwarming family reunions to unexpected twists and festive chaos, Netflix brings two stories that capture the many flavours of Diwali, making for the perfect family watch this festive […]