Amazon Announces Prime Video Channels # अमेज़न ने भारत में प्राइम वीडियो चैनल्स लॉन्च की प्राइम वीडियो चैनल्स 24 सितंबर से शुरू - Update Now News

Amazon Announces Prime Video Channels # अमेज़न ने भारत में प्राइम वीडियो चैनल्स लॉन्च की प्राइम वीडियो चैनल्स 24 सितंबर से शुरू

 

अमेज़न ने प्राइम वीडियो चैनल्स की घोषणा की – यह भारत में वीडियो एंटरटेनमेन्ट बाजार तैयार करने की दिशा में पहला कदम है

प्राइम विडियो चैनल्स ने पेश किया विविध विडियो स्ट्रीमिंग सेवाओं पर उपलब्ध विशाल प्रीमियम कंटेंट रेंज तक आसान और सुविधाजनक पहुँच, सभी एक ही जगन – अमेज़न प्राइम विडियो वेबसाइट और ऐप पर

लॉन्च के मौके पर प्राइम वीडियो चैनल्स ने 8 प्रीमियम कंटेंट प्रोवाइडर शुरू किया है – डिस्कवरी+, लायंसगेट प्ले, इरोज़ नाऊ , डॉक्यूबे, मूबी, होईचोई, मनोरमा मैक्स और शॉर्ट्स टीवी- भारत में प्राइम मेंबर्स के लिये ऐड-ऑन सब्सक्रिप्शन पर उलब्ध

मुंबई : अमेज़न ने आज भारत में प्राइम वीडियो चैनल्स के लॉन्च की घोषणा की। लॉन्च हो रहे प्राइम वीडियो चैनल्स 24 सितंबर से शुरू हो रहे हैं। प्राइम वीडियो चैनल्स प्राइम मेंबर्स को चर्चित वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विसेज के विशिष्ट कंटेंट स्लेट तक पहुँच उपलब्ध कराएगा और अद्भुत अनुभव प्रदान करेगा। यह ग्राहकों को मनोरंनज का सहज अनुभव, आसान खोज और भुगतान करने का सरल तरीका, उपलब्ध करा रहा है। इन सुविधाओं के लिए प्राइम विडियो चैनल्स एक माध्यम के रूप में काम कर रहा है, जिससे ग्राहकों को जाने-माने ओटीटी सर्विसेज के ऐड-ऑन सब्सक्रिप्शन और भारत में अमेज़न प्राइम वीडियो ऐप और वेबसाइट पर अपना कंटेंट स्ट्रीम करने का विकल्प मिल रहा है। प्राइम वीडियो चैनल्स का लॉन्च, अमेज़न प्राइम वीडियो को भारत में ग्राहकों का मनोरंजन का पसंदीदा ठिकाना बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

लॉन्च के समय प्राइम वीडियो चैनल प्राइम मेंबर्स को डिस्कवरी+, लायंसगेट प्ले, डॉक्यूबे, इरोज़ सहित आठ वीडियो-स्ट्रीमिंग सर्विससेज से हजारों शो, फिल्में, रियलिटी टीवी, डॉक्यूमेंटरी आदि सहित ग्लोबल और लोकल कंटेंट लगातार देखने का विकल्प देगा। अब मूबी, होइचोई, मनोरमा मैक्स, और शॉर्ट्स टीवी – प्रत्येक संबंधित ऐड-ऑन सब्सक्रिप्शन के साथ उपलब्ध हैं। इसलिये ग्राहकों को केवल उनके द्वारा चुनी गई सेवा के लिये ही भुगतान करना होगा। लॉन्च के समय, प्राइम मेंबर्स ओटीटी चैनल पार्टनर्स द्वारा उपलब्ध कराये गये एक विशेष शुरूआती वार्षिंक सब्सक्रिप्शन ऑफर का आनंद ले सकते हैं।

अमेज़न प्राइम वीडियो इंडिया के कंट्री मैनेजर गौरव गाँधी ने कहा कि, “अमेज़न में, हमने हमेशा अपने ग्राहकों के लिये पहुँच, अनुभव और चयन में सुधार पर ध्यान केंद्रित किया है। हमने पिछले 4 वर्षों में 10 भाषाओं में कार्यक्रम पेश किये हैं। भारत और दुनिया भर से एक्सक्लूसिव और ओरिजिनल कंटेंट उपलब्ध कराकर और स्क्रीन पर एक विश्व स्तरीय स्ट्रीमिंग अनुभव सुनिश्चित करके अपने ग्राहकों का मनोरंजन कर रहे हैं। साथ ही उन्हें खुश करने का लगातार प्रयास किया है। इन सबकी वजह से अमेज़न प्राइम वीडियो भारत के 99% पिन-कोड में दर्शकों की संख्या के साथ सबसे पसंदीदा प्रीमियम स्ट्रीमिंग सर्विस बन गयी है। प्राइम वीडियो चैनल्स के लॉन्च के साथ अब हमने वीडियो एंटरटेनमेन्ट मार्केटप्लेस तैयार करते हुए भारत का मनोरंजन करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। यह भारत में एक अनूठा कदम है – इससे ग्राहकों को मनोरंजन के ज्यादा विकल्प मिलने से न केवल उन्हें खुशी मिलेगी, बल्कि ओटीटी चैनल पार्टनर्स को भी फायदा होगा, जिन्होंने प्राइम वीडियो के वितरण, पहुँच और तकनीकी ढाँचे का लाभ उठाने के लिये साझीदारी की है।”

प्राइम मेंबर्स को प्राइम वीडियो चैनल्स से होने वाले फायदों में निम्नलिखित शामिल हैं :

लॉग इन करने और बिल भरने की चिंता नहीं : अब ग्राहकों को कई सारे यूजरनेम, पासवर्ड और बकाया बिल भरने की परेशानियों से जूझना नहीं पड़ेगा। प्राइम वीडियो चैनल्स के साथ सारे प्रीमियम कंटेंट सब्सक्रिप्शन एक ही डेस्टिनेशन- प्राइम वीडियो ऐप और वेबसाइट पर मैनेज हो जायेंगे।
· ज्यादा समय देखने में, चुनाव करने में कम : ग्राहकों को अपने पसंदीदा सर्विसेज पर नया और चर्चित कंटेंट्स ढूंढने के लिये भटकना नहीं होगा। प्राइम वीडियो चैनल्स के साथ वे एक ही जगह पर ब्राउज कर सकते हैं, सारे प्रीमियम सब्सक्रिप्शन पर सर्च कर सकते हैं और पर्सनलाइज सुझाव पा सकते हैं। ये सारी चीजें प्राइम वीडियो ऐप या वेबसाइट से बाहर निकले बिना भी किया जा सकता है।

· अपनी पसंदीदा फिल्म देखें, किसी भी सर्विस पर : ग्राहक आईएमबीडी के एक्स-रे फीचर का आनंद ले सकते हैं और एक ही जगह पर एकत्रित लिस्ट से ऑफलाइन देखने के लिये लाइब्रेरी को डाउनलोड कर सकते हैं।

· ज्यादा विकल्प : प्राइम वीडियो चैनल के लॉन्च के साथ प्राइम मेंबर्स के लिये 8 ओटीटी सर्विसेज पर लगभग 10,000 अतिरिक्त टाइटल्स उपलब्ध होंगे।

· शुरूआती शुल्क : लॉन्च पर प्राइम मेंबर्स खास शुरूआती वार्षिक सब्क्रिप्शन का आनंद ले सकते हैं। ये ऑफर्स ओटीटी चैनल पार्टनर्स की तरफ से उपल्ब्ध हैं।

अमेज़न प्राइम वीडियो के वीडियो चैनल्स हेड, चैतन्य दीवान ने कहा कि, “चूंकि कंटेंट विकल्पों की कोई गिनती नहीं है, तो ऐसे में उन्हें ढूँढने, स्ट्रीमिंग और भुगतान के लिये एक सिंगल इंटरफ़ेस ग्राहकों की जरूरत है। हमारा लक्ष्य प्राइम वीडियो चैनलों के लॉन्च के साथ इसे हल करना है। 11 देशों में सफलतापूर्वक लॉन्च होने के बाद प्राइम वीडियो चैनल भारत में आया है। प्राइम वीडियो चैनलों के लिये ओटीटी पार्टनर्स की हमारी पसंद, हमारे विविधतापूर्ण और पारखी ग्राहकों की मनोरंजन की जरूरतों और रुचि के विषयों को दर्शाती है। यह लॉन्च देश में वीडियो स्ट्रीमिंग सेगमेंट को सहयोगात्मक रूप से विकसित करने के हमारे प्रयास का प्रतीक है। अगले कुछ महीनों में और अधिक चैनल पार्टनर्स के शामिल होने के साथ हमें मनोरंजन के चयन के और अधिक बढ़ने की उम्मीद है।”

प्राइम मेंबर्स स्थानीय भारतीय भाषाओं में प्रोग्रामिंग की पेशकश करने वाले प्राइम वीडियो चैनलों की सदस्यता ले पायेंगे जैसे कि होइचोई के साथ बंगाली और मनोरमा मैक्स के साथ मलयालम और पुरस्कार प्राप्त डॉक्यूमेंट्रीज और डॉक्यूबे और शॉर्ट्स टीवी से शॉर्ट फिल्मों का चयन कर सकेंगे। उपभोक्ता लायंसगेट, मूबी और इरोज़ नाउ से सभी भाषाओं और विधाओं में ब्लॉकबस्टर और गुणवत्तापूर्ण सिनेमा का आनंद ले सकते हैं। वहीं, डिस्कवरी+ में वाइल्डलाइफ, एडवेंचर, साइंस, फूड, लाइफस्टाइल कंटेंट की एक श्रृंखला शामिल है। नये चैनल और उनके लोकप्रिय टाइटल्स जैसे ‘द फादर’, ‘ब्योमकेश’, ‘स्टार बनाम फूड’, ‘हाथी मेरे साथी’ के साथ-साथ अब ग्राहकों के पसंदीदा अमेज़न ओरिजिनल ‘शेरशाह’, ‘मिर्जापुर’, ‘पाताल लोक,’ ‘द फैमिली मैन’ और ‘द टुमॉरो वॉर’ भी उपलब्ध होंगे। इसलिये एक ऐप से दूसरे ऐप पर भागने की कोई जरूरत नहीं।

भारत में लॉन्च के मौके पर भारतीय मुद्रा में उपलब्ध प्राइम वीडियो चैनल सब्सक्रिप्शन और वार्षिक शुल्क में निम्नलिखित सम्मिलित हैं :

डिस्कवरी+: 299 रुपये वार्षिक – डिस्कवरी इंक. के नेतृत्व में, यह सर्विस डिस्कवरी के मुख्य चैनल ब्रांडों की लाइब्रेरी के साथ ही ओरिजिनल सीरीज और अन्य कंटेंट जैसे कि ‘स्टार वर्सेज फूड’ और ‘सीक्रेट्स ऑफ सिनौली’ से तैयार की गई एक वास्तविक प्रोग्रामिंग पर केंद्रित है। डिस्कवरी+ लॉन्च के मौके पर अपने प्राइम मेंबर्स को 25% की छूट का लाभ दे रही है।
· डॉक्यूबे : 499 रूपये वार्षिक – एक वास्तविक मनोरंजन वीडियो सर्विस विशेषज्ञ के रूप में, डॉक्यूबे की विभिन्न श्रेणियों में पूरी दुनिया के डॉक्यूमेंट्रीज शामिल हैं। लोकप्रिय डाक्यूमेंट्री में ‘हिमालयन गोल्ड रश’, ‘डब्ल्यूएचओ इस इन कंट्रोल आई टू आई विथ एवेरेस्ट’, ‘द क्रिपी लाइन’ और कई अन्य शामिल हैं। लॉन्च के समय, डॉक्यूबे वार्षिक सदस्यता पर प्राइम मेंबर्स के लिये 999 रुपये की मूल कीमत पर 5% का विशेष छूट दे रहा है।

· इरोज़ नाउ: 299 रुपये वार्षिक – यह प्रमुख ओटीटी सर्विस एक घर जैसा है जिसमें 12,000 से अधिक टाइटल्स के साथ सबसे बड़ी मूवी लाइब्रेरी है और प्रीमियम ओरिजिनल एपिसोडिक सीरीज, संगीत वीडियो और बहुत कुछ है। इरोज़ नाउ 13 भाषाओं में कंटेंट ऑफर करता है। सब्सक्राइर्ब्स ‘शुभ मंगल सावधान’, ‘हाथी मेरे साथी’, ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्स’, ‘इंग्लिश विंग्लिश’ जैसी लोकप्रिय फिल्में और ‘फ्लेश’, ‘मेट्रो पार्क’ सीजन 1 एवं 2 जैसी ओरिजिनल देख सकते हैं। प्राइम मेंबर्स इरोज़ नाउ द्वारा पेश किये जाने वाले वार्षिक सब्सक्रिप्शन पर शुरूआती 25% छूट का लाभ उठा सकते हैं।

· होइचोई : 599 रूपये वार्षिक – बांग्ला भाषा में कंटेंट दिखाने वाला एक लोकप्रिय ऑन-डिमांड वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म है। इसमें ‘हैलो’, ‘ब्योमकेश’, ‘तानसेनेर तानपुरा’, ‘एकेन बाबू’ और अन्य लोकप्रिय सीरीज शामिल हैं। साथ ही वर्ल्ड प्रीमियर, क्लासिक्स और ब्लॉकबस्टर्स सहित फिल्मों की एक विशाल लाइब्रेरी भी है। प्राइम मेंबर्स मल्टीपल स्ट्रीम्स और डिवाइसेज के लिये होइचोई की सालाना सब्सक्रिप्शन पर 33% छूट का लाभ उठा सकते हैं।

· लायंसगेट प्ले : 699 रूपये वार्षिक – इस सर्विस में हजारों घंटे की प्रीमियम हॉलीवुड कंटेंट है, जिसमें पुरस्कार प्राप्त प्रीमियर, अरबों डॉलर की फ्रैंचाइजी मूवी, ‘बॉक्स सेट’ और ‘जॉन विक : चैप्टर 3’, ‘पैराबेलम’ और ‘नाइव्स आउट’ जैसे लोकप्रिय नाम शामिल हैं।

· मनोरमा मैक्स : 699 रूपये वार्षिक – यह मलयाला मनोरमा समूह के टेलीविजन नेटवर्क एमएम टीवी लिमिटेड का पहला मलयालम ओटीटी प्लैटफॉर्म है जो मनोरंजन और समाचार कंटेंट का प्रसारित करने वाला ओटीटी प्लेटफॉर्म है। मनोरमा मैक्स, मनोरंजन से लेकर कई तरह के कार्यक्रम पेश करता है जो माझाविल मनोरमा पर दिखाया जाता है। मनोरमा न्यूज चैनल द्वारा ओरिजिनल से लेकर न्यूज और ज्ञानवर्धक मनोरंजन प्रसारित होता है। इसमें ‘विजयम सुपरम पूर्णमियम’,’लुका’, ‘ओम शांति ओशाना’, ‘गप्पी’ आदि जैसे नामों के साथ 300 से अधिक मलयालम फिल्मों की एक सूची है। प्राइम मेंबर्स लॉन्च के समय शुरुआती 30% छूट का लाभ उठा सकते हैं।

· मूबी: 1999 रुपये वार्षिक – यह मुख्य रूप से क्लासिक और आर्ट हाऊस पर केंद्रित है। ये फिल्मों का निर्माण और वितरण करते हैं। वर्तमान और आगामी हाइलाइट्स में पाब्लो लैरेन की ‘एमा’, रूपर्ट गूल्ड की रेनी जेल्वेगर अभिनीत ‘जूडी’, हार्मनी कोरीन की ‘द बीच बम’, सत्यजीत रे की ‘चारुलता’, अनुराग कश्यप की ‘अग्ली’ और मूबी की को-प्रोडक्शन, एक्वा म्संगी की ‘फेयरवेल अमोर’ शामिल हैं। मूबी लॉन्च के समय प्राइम मेंबर्स को शुरूआती छूट का ऑफर है।

· शॉर्ट्स टीवी : 299 रुपये वार्षिक : दुनिया का एकमात्र ऐसा 24×7 लिनियर और ओटीटी चैनल है, जोकि पूरी दुनिया से सर्वश्रेष्ठ शॉर्ट फिल्में पेश करता है, उनमें अकादमी पुरस्कार नामांकित शॉर्ट्स भी शामिल हैं। शॉर्ट्स टीवी में समीक्षकों द्वारा सराहे गये सितारे, जैसे कि काजोल, राजकुमार राव, बेनेडिक्ट कंबरबैच, ओलिविया कोलमैन और अन्य शामिल हैं। ‘ऑस्कर विनर स्किन’, ‘डार्क ब्रू’, राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता शॉर्ट फिल्म ‘कस्टडी’ जैसे लोकप्रिय टाइटल्स स्ट्रीम करता है। प्राइम मेंबर्स शॉर्ट्स टीवी के लिए 40% छूट पर साइन-अप कर सकते हैं, जो लॉन्च के समय एक शुरूआती ऑफर है।

×
Date : 26 September 2021 Posted By : EDITOR
Amazon Announces Prime Video Channels # अमेज़न ने भारत में प्राइम वीडियो चैनल्स लॉन्च की प्राइम वीडियो चैनल्स 24 सितंबर से शुरू
News Image

 

अमेज़न ने प्राइम वीडियो चैनल्स की घोषणा की - यह भारत में वीडियो एंटरटेनमेन्ट बाजार तैयार करने की दिशा में पहला कदम है

प्राइम विडियो चैनल्स ने पेश किया विविध विडियो स्ट्रीमिंग सेवाओं पर उपलब्ध विशाल प्रीमियम कंटेंट रेंज तक आसान और सुविधाजनक पहुँच, सभी एक ही जगन - अमेज़न प्राइम विडियो वेबसाइट और ऐप पर

लॉन्च के मौके पर प्राइम वीडियो चैनल्स ने 8 प्रीमियम कंटेंट प्रोवाइडर शुरू किया है - डिस्कवरी+, लायंसगेट प्ले, इरोज़ नाऊ , डॉक्यूबे, मूबी, होईचोई, मनोरमा मैक्स और शॉर्ट्स टीवी- भारत में प्राइम मेंबर्स के लिये ऐड-ऑन सब्सक्रिप्शन पर उलब्ध

मुंबई : अमेज़न ने आज भारत में प्राइम वीडियो चैनल्स के लॉन्च की घोषणा की। लॉन्च हो रहे प्राइम वीडियो चैनल्स 24 सितंबर से शुरू हो रहे हैं। प्राइम वीडियो चैनल्स प्राइम मेंबर्स को चर्चित वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विसेज के विशिष्ट कंटेंट स्लेट तक पहुँच उपलब्ध कराएगा और अद्भुत अनुभव प्रदान करेगा। यह ग्राहकों को मनोरंनज का सहज अनुभव, आसान खोज और भुगतान करने का सरल तरीका, उपलब्ध करा रहा है। इन सुविधाओं के लिए प्राइम विडियो चैनल्स एक माध्यम के रूप में काम कर रहा है, जिससे ग्राहकों को जाने-माने ओटीटी सर्विसेज के ऐड-ऑन सब्सक्रिप्शन और भारत में अमेज़न प्राइम वीडियो ऐप और वेबसाइट पर अपना कंटेंट स्ट्रीम करने का विकल्प मिल रहा है। प्राइम वीडियो चैनल्स का लॉन्च, अमेज़न प्राइम वीडियो को भारत में ग्राहकों का मनोरंजन का पसंदीदा ठिकाना बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

लॉन्च के समय प्राइम वीडियो चैनल प्राइम मेंबर्स को डिस्कवरी+, लायंसगेट प्ले, डॉक्यूबे, इरोज़ सहित आठ वीडियो-स्ट्रीमिंग सर्विससेज से हजारों शो, फिल्में, रियलिटी टीवी, डॉक्यूमेंटरी आदि सहित ग्लोबल और लोकल कंटेंट लगातार देखने का विकल्प देगा। अब मूबी, होइचोई, मनोरमा मैक्स, और शॉर्ट्स टीवी - प्रत्येक संबंधित ऐड-ऑन सब्सक्रिप्शन के साथ उपलब्ध हैं। इसलिये ग्राहकों को केवल उनके द्वारा चुनी गई सेवा के लिये ही भुगतान करना होगा। लॉन्च के समय, प्राइम मेंबर्स ओटीटी चैनल पार्टनर्स द्वारा उपलब्ध कराये गये एक विशेष शुरूआती वार्षिंक सब्सक्रिप्शन ऑफर का आनंद ले सकते हैं।

अमेज़न प्राइम वीडियो इंडिया के कंट्री मैनेजर गौरव गाँधी ने कहा कि, “अमेज़न में, हमने हमेशा अपने ग्राहकों के लिये पहुँच, अनुभव और चयन में सुधार पर ध्यान केंद्रित किया है। हमने पिछले 4 वर्षों में 10 भाषाओं में कार्यक्रम पेश किये हैं। भारत और दुनिया भर से एक्सक्लूसिव और ओरिजिनल कंटेंट उपलब्ध कराकर और स्क्रीन पर एक विश्व स्तरीय स्ट्रीमिंग अनुभव सुनिश्चित करके अपने ग्राहकों का मनोरंजन कर रहे हैं। साथ ही उन्हें खुश करने का लगातार प्रयास किया है। इन सबकी वजह से अमेज़न प्राइम वीडियो भारत के 99% पिन-कोड में दर्शकों की संख्या के साथ सबसे पसंदीदा प्रीमियम स्ट्रीमिंग सर्विस बन गयी है। प्राइम वीडियो चैनल्स के लॉन्च के साथ अब हमने वीडियो एंटरटेनमेन्ट मार्केटप्लेस तैयार करते हुए भारत का मनोरंजन करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। यह भारत में एक अनूठा कदम है - इससे ग्राहकों को मनोरंजन के ज्यादा विकल्प मिलने से न केवल उन्हें खुशी मिलेगी, बल्कि ओटीटी चैनल पार्टनर्स को भी फायदा होगा, जिन्होंने प्राइम वीडियो के वितरण, पहुँच और तकनीकी ढाँचे का लाभ उठाने के लिये साझीदारी की है।”

प्राइम मेंबर्स को प्राइम वीडियो चैनल्स से होने वाले फायदों में निम्नलिखित शामिल हैं :

लॉग इन करने और बिल भरने की चिंता नहीं : अब ग्राहकों को कई सारे यूजरनेम, पासवर्ड और बकाया बिल भरने की परेशानियों से जूझना नहीं पड़ेगा। प्राइम वीडियो चैनल्स के साथ सारे प्रीमियम कंटेंट सब्सक्रिप्शन एक ही डेस्टिनेशन- प्राइम वीडियो ऐप और वेबसाइट पर मैनेज हो जायेंगे।
· ज्यादा समय देखने में, चुनाव करने में कम : ग्राहकों को अपने पसंदीदा सर्विसेज पर नया और चर्चित कंटेंट्स ढूंढने के लिये भटकना नहीं होगा। प्राइम वीडियो चैनल्स के साथ वे एक ही जगह पर ब्राउज कर सकते हैं, सारे प्रीमियम सब्सक्रिप्शन पर सर्च कर सकते हैं और पर्सनलाइज सुझाव पा सकते हैं। ये सारी चीजें प्राइम वीडियो ऐप या वेबसाइट से बाहर निकले बिना भी किया जा सकता है।

· अपनी पसंदीदा फिल्म देखें, किसी भी सर्विस पर : ग्राहक आईएमबीडी के एक्स-रे फीचर का आनंद ले सकते हैं और एक ही जगह पर एकत्रित लिस्ट से ऑफलाइन देखने के लिये लाइब्रेरी को डाउनलोड कर सकते हैं।

· ज्यादा विकल्प : प्राइम वीडियो चैनल के लॉन्च के साथ प्राइम मेंबर्स के लिये 8 ओटीटी सर्विसेज पर लगभग 10,000 अतिरिक्त टाइटल्स उपलब्ध होंगे।

· शुरूआती शुल्क : लॉन्च पर प्राइम मेंबर्स खास शुरूआती वार्षिक सब्क्रिप्शन का आनंद ले सकते हैं। ये ऑफर्स ओटीटी चैनल पार्टनर्स की तरफ से उपल्ब्ध हैं।

अमेज़न प्राइम वीडियो के वीडियो चैनल्स हेड, चैतन्य दीवान ने कहा कि, "चूंकि कंटेंट विकल्पों की कोई गिनती नहीं है, तो ऐसे में उन्हें ढूँढने, स्ट्रीमिंग और भुगतान के लिये एक सिंगल इंटरफ़ेस ग्राहकों की जरूरत है। हमारा लक्ष्य प्राइम वीडियो चैनलों के लॉन्च के साथ इसे हल करना है। 11 देशों में सफलतापूर्वक लॉन्च होने के बाद प्राइम वीडियो चैनल भारत में आया है। प्राइम वीडियो चैनलों के लिये ओटीटी पार्टनर्स की हमारी पसंद, हमारे विविधतापूर्ण और पारखी ग्राहकों की मनोरंजन की जरूरतों और रुचि के विषयों को दर्शाती है। यह लॉन्च देश में वीडियो स्ट्रीमिंग सेगमेंट को सहयोगात्मक रूप से विकसित करने के हमारे प्रयास का प्रतीक है। अगले कुछ महीनों में और अधिक चैनल पार्टनर्स के शामिल होने के साथ हमें मनोरंजन के चयन के और अधिक बढ़ने की उम्मीद है।”

प्राइम मेंबर्स स्थानीय भारतीय भाषाओं में प्रोग्रामिंग की पेशकश करने वाले प्राइम वीडियो चैनलों की सदस्यता ले पायेंगे जैसे कि होइचोई के साथ बंगाली और मनोरमा मैक्स के साथ मलयालम और पुरस्कार प्राप्त डॉक्यूमेंट्रीज और डॉक्यूबे और शॉर्ट्स टीवी से शॉर्ट फिल्मों का चयन कर सकेंगे। उपभोक्ता लायंसगेट, मूबी और इरोज़ नाउ से सभी भाषाओं और विधाओं में ब्लॉकबस्टर और गुणवत्तापूर्ण सिनेमा का आनंद ले सकते हैं। वहीं, डिस्कवरी+ में वाइल्डलाइफ, एडवेंचर, साइंस, फूड, लाइफस्टाइल कंटेंट की एक श्रृंखला शामिल है। नये चैनल और उनके लोकप्रिय टाइटल्स जैसे ‘द फादर’, ‘ब्योमकेश’, ‘स्टार बनाम फूड’, ‘हाथी मेरे साथी’ के साथ-साथ अब ग्राहकों के पसंदीदा अमेज़न ओरिजिनल ‘शेरशाह’, ‘मिर्जापुर’, ‘पाताल लोक,’ ‘द फैमिली मैन’ और ‘द टुमॉरो वॉर’ भी उपलब्ध होंगे। इसलिये एक ऐप से दूसरे ऐप पर भागने की कोई जरूरत नहीं।

भारत में लॉन्च के मौके पर भारतीय मुद्रा में उपलब्ध प्राइम वीडियो चैनल सब्सक्रिप्शन और वार्षिक शुल्क में निम्नलिखित सम्मिलित हैं :

डिस्कवरी+: 299 रुपये वार्षिक - डिस्कवरी इंक. के नेतृत्व में, यह सर्विस डिस्कवरी के मुख्य चैनल ब्रांडों की लाइब्रेरी के साथ ही ओरिजिनल सीरीज और अन्य कंटेंट जैसे कि ‘स्टार वर्सेज फूड’ और ‘सीक्रेट्स ऑफ सिनौली’ से तैयार की गई एक वास्तविक प्रोग्रामिंग पर केंद्रित है। डिस्कवरी+ लॉन्च के मौके पर अपने प्राइम मेंबर्स को 25% की छूट का लाभ दे रही है।
· डॉक्यूबे : 499 रूपये वार्षिक - एक वास्तविक मनोरंजन वीडियो सर्विस विशेषज्ञ के रूप में, डॉक्यूबे की विभिन्न श्रेणियों में पूरी दुनिया के डॉक्यूमेंट्रीज शामिल हैं। लोकप्रिय डाक्यूमेंट्री में ‘हिमालयन गोल्ड रश’, ‘डब्ल्यूएचओ इस इन कंट्रोल आई टू आई विथ एवेरेस्ट’, ‘द क्रिपी लाइन’ और कई अन्य शामिल हैं। लॉन्च के समय, डॉक्यूबे वार्षिक सदस्यता पर प्राइम मेंबर्स के लिये 999 रुपये की मूल कीमत पर 5% का विशेष छूट दे रहा है।

· इरोज़ नाउ: 299 रुपये वार्षिक - यह प्रमुख ओटीटी सर्विस एक घर जैसा है जिसमें 12,000 से अधिक टाइटल्स के साथ सबसे बड़ी मूवी लाइब्रेरी है और प्रीमियम ओरिजिनल एपिसोडिक सीरीज, संगीत वीडियो और बहुत कुछ है। इरोज़ नाउ 13 भाषाओं में कंटेंट ऑफर करता है। सब्सक्राइर्ब्स ‘शुभ मंगल सावधान’, ‘हाथी मेरे साथी’, ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्स’, ‘इंग्लिश विंग्लिश’ जैसी लोकप्रिय फिल्में और ‘फ्लेश’, ‘मेट्रो पार्क’ सीजन 1 एवं 2 जैसी ओरिजिनल देख सकते हैं। प्राइम मेंबर्स इरोज़ नाउ द्वारा पेश किये जाने वाले वार्षिक सब्सक्रिप्शन पर शुरूआती 25% छूट का लाभ उठा सकते हैं।

· होइचोई : 599 रूपये वार्षिक – बांग्ला भाषा में कंटेंट दिखाने वाला एक लोकप्रिय ऑन-डिमांड वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म है। इसमें ‘हैलो’, ‘ब्योमकेश’, ‘तानसेनेर तानपुरा’, ‘एकेन बाबू’ और अन्य लोकप्रिय सीरीज शामिल हैं। साथ ही वर्ल्ड प्रीमियर, क्लासिक्स और ब्लॉकबस्टर्स सहित फिल्मों की एक विशाल लाइब्रेरी भी है। प्राइम मेंबर्स मल्टीपल स्ट्रीम्स और डिवाइसेज के लिये होइचोई की सालाना सब्सक्रिप्शन पर 33% छूट का लाभ उठा सकते हैं।

· लायंसगेट प्ले : 699 रूपये वार्षिक - इस सर्विस में हजारों घंटे की प्रीमियम हॉलीवुड कंटेंट है, जिसमें पुरस्कार प्राप्त प्रीमियर, अरबों डॉलर की फ्रैंचाइजी मूवी, ‘बॉक्स सेट’ और ‘जॉन विक : चैप्टर 3’, ‘पैराबेलम’ और ‘नाइव्स आउट’ जैसे लोकप्रिय नाम शामिल हैं।

· मनोरमा मैक्स : 699 रूपये वार्षिक – यह मलयाला मनोरमा समूह के टेलीविजन नेटवर्क एमएम टीवी लिमिटेड का पहला मलयालम ओटीटी प्लैटफॉर्म है जो मनोरंजन और समाचार कंटेंट का प्रसारित करने वाला ओटीटी प्लेटफॉर्म है। मनोरमा मैक्स, मनोरंजन से लेकर कई तरह के कार्यक्रम पेश करता है जो माझाविल मनोरमा पर दिखाया जाता है। मनोरमा न्यूज चैनल द्वारा ओरिजिनल से लेकर न्यूज और ज्ञानवर्धक मनोरंजन प्रसारित होता है। इसमें ‘विजयम सुपरम पूर्णमियम’,’लुका’, ‘ओम शांति ओशाना’, ‘गप्पी’ आदि जैसे नामों के साथ 300 से अधिक मलयालम फिल्मों की एक सूची है। प्राइम मेंबर्स लॉन्च के समय शुरुआती 30% छूट का लाभ उठा सकते हैं।

· मूबी: 1999 रुपये वार्षिक – यह मुख्य रूप से क्लासिक और आर्ट हाऊस पर केंद्रित है। ये फिल्मों का निर्माण और वितरण करते हैं। वर्तमान और आगामी हाइलाइट्स में पाब्लो लैरेन की ‘एमा’, रूपर्ट गूल्ड की रेनी जेल्वेगर अभिनीत ‘जूडी’, हार्मनी कोरीन की ‘द बीच बम’, सत्यजीत रे की ‘चारुलता’, अनुराग कश्यप की ‘अग्ली’ और मूबी की को-प्रोडक्शन, एक्वा म्संगी की ‘फेयरवेल अमोर’ शामिल हैं। मूबी लॉन्च के समय प्राइम मेंबर्स को शुरूआती छूट का ऑफर है।

· शॉर्ट्स टीवी : 299 रुपये वार्षिक : दुनिया का एकमात्र ऐसा 24x7 लिनियर और ओटीटी चैनल है, जोकि पूरी दुनिया से सर्वश्रेष्ठ शॉर्ट फिल्में पेश करता है, उनमें अकादमी पुरस्कार नामांकित शॉर्ट्स भी शामिल हैं। शॉर्ट्स टीवी में समीक्षकों द्वारा सराहे गये सितारे, जैसे कि काजोल, राजकुमार राव, बेनेडिक्ट कंबरबैच, ओलिविया कोलमैन और अन्य शामिल हैं। ‘ऑस्कर विनर स्किन’, ‘डार्क ब्रू’, राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता शॉर्ट फिल्म ‘कस्टडी’ जैसे लोकप्रिय टाइटल्स स्ट्रीम करता है। प्राइम मेंबर्स शॉर्ट्स टीवी के लिए 40% छूट पर साइन-अप कर सकते हैं, जो लॉन्च के समय एक शुरूआती ऑफर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Ramayana Movie Review – मूवी रिव्यू: भव्यता, भावनाओं और आस्था का संगम है ‘रामायण पार्ट 1’

📰 Generate e-Paper Clip Ramayana Movie Review – मूवी रिव्यू: भव्यता, भावनाओं और आस्था का संगम है ‘रामायण पार्ट 1’ रणबीर कपूर बने श्रीराम, यश का रावण अवतार प्रभावशाली डायरेक्टर :नितेश तिवारी रेटिंग:3.5 रणबीर कपूर ने निभाया राम का किरदार, यश के रावण अवतार ने खींचा ध्यान, साई पल्लवी की सादगी और रवि दुबे के अभिनय […]

THIS DIWALI, BRING HOME THE CELEBRATIONS, FAMILY DRAMA AND LOTS OF LOVE WITH ‘DILWALI DIWALI’ AND ‘MEETHE MEIN KYA HAI’ ON NETFLIX

📰 Generate e-Paper Clip THIS DIWALI, BRING HOME THE CELEBRATIONS, FAMILY DRAMA AND LOTS OF LOVE WITH ‘DILWALI DIWALI’ AND ‘MEETHE MEIN KYA HAI’ ON NETFLIX From heartwarming family reunions to unexpected twists and festive chaos, Netflix brings two stories that capture the many flavours of Diwali, making for the perfect family watch this festive […]