अफगानिस्तान में हथियारबंद लोगों ने 14 लोगों की गोली मारकर हत्या की

 

अफगानिस्तान में हथियारबंद लोगों ने 14 लोगों की गोली मारकर हत्या की

काबुल। मध्य अफगानिस्तान के दयाकुंडी प्रांत में गुरुवार को हथियारबंद लोगों ने 14 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। इस दौरान चार अन्य लोग घायल हो गए। स्थानीय मीडिया ‘टोलो’ न्यूज ने यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, निजी मीडिया आउटलेट ने बताया कि घटना के शिकार दयाकुंडी प्रांत के निवासी थे, जो तीर्थयात्रियों का स्वागत करने गए थे। आंतरिक मंत्रालय के प्रवक्ता मुफ्ती अब्दुल मतीन कानी ने गुरुवार देर रात घटना की पुष्टि की, लेकिन इससे अधिक जानकारी नहीं दी। प्रतिद्वंद्वी संगठन दाएश या इस्लामिक स्टेट ने इस हमले की जिम्मेदारी ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

मास्टरकार्ड द्वारा किए गए नए शोध : मिलेनियल्स से जेन ज़ी तक, एक नए दौर के उद्यमियों की क्रांति

मास्टरकार्ड द्वारा किए गए नए शोध : मिलेनियल्स से जेन ज़ी तक, एक नए दौर के उद्यमियों की क्रांति युवा भारतीय महिलाओं में बढ़ती उद्यमशीलता की लहर, अपना व्यवसाय शुरू करने का बढ़ता जुनून Mumbai: दुनिया भर में, खासतौर पर युवा महिलाओं में उद्यमशीलता की भावना तेज़ी से बढ़ रही है। महिलाएं अपने सपनों को […]

पाकिस्तान में ट्रेन हाईजैक के बाद अब हुआ आतंकी हमला, आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ाया

पाकिस्तान में ट्रेन हाईजैक के बाद अब हुआ आतंकी हमला, आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ाया पेशावर: पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने बृहस्पतिवार को खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक जांच चौकी पर आतंकी हमले को नाकाम कर दिया और 10 आतंकवादियों को मार गिराया। सुरक्षा सूत्रों ने इस बारे में जानकारी दी है। ‘जियो न्यूज’ ने […]