Delhi High Court takes a stern view of Sonam Wangchuk

सोनम वांगचुक के अनशन पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त

तत्काल सुनवाई करते हुए केंद्र और दिल्ली सरकार से मांगा फौरी जवाब

नई दिल्ली सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की लगातार बिगड़ती सेहत को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने उनके अनशन से जुड़े मामले में तत्काल सुनवाई करते हुए केंद्र और दिल्ली सरकार से गुरुवार सुबह तक जवाब देने को कहा है। अदालत ने इस मामले को अत्यंत गंभीर बताते हुए जनहित याचिका पर सुनवाई की, जिसमें वांगचुक को तत्काल चिकित्सा सुविधा और जीवनरक्षक उपचार उपलब्ध कराने की मांग की गई है।
सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक पिछले 18 दिनों से दिल्ली के जंतर-मंतर पर राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) पेपर लीक और परीक्षा प्रणाली में कथित अनियमितताओं के विरोध में और शिक्षा मंत्री प्रमोद प्रधान के इस्तीफे की मांग के समर्थन में भूख हड़ताल पर हैं। याचिका के अनुसार अनशन के दौरान उनका करीब 8.25 किलोग्राम वजन कम हो चुका है। उन्हें लो ब्लड शुगर, चक्कर, अत्यधिक कमजोरी और मांसपेशियों में कमजोरी जैसी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
याचिकाकर्ता ने अदालत से अनुरोध किया कि सरकार वांगचुक को तत्काल आपातकालीन चिकित्सा, जीवनरक्षक उपचार और आवश्यक पोषण उपलब्ध कराए। साथ ही उनके आंदोलन से जुड़े मुद्दों पर संवाद शुरू करने का भी आग्रह किया गया। अदालत के समक्ष यह तर्क भी रखा गया कि शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन नागरिक का संवैधानिक अधिकार है, लेकिन किसी व्यक्ति का जीवन खतरे में होने पर सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि वह आवश्यक कदम उठाए।
उल्लेखनीय है कि कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) 20 जून से जंतर-मंतर पर एनईईटी पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन कर रही है और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रही है। सोनम वांगचुक भी इस आंदोलन से जुड़े हैं। इससे पहले लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर हुए आंदोलन के दौरान उन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) के तहत हिरासत में लेकर जोधपुर जेल भेजा गया था, जहां वे लगभग 170 दिन तक रहे थे।

×
Date : 16 July 2026 Posted By : EDITOR
सोनम वांगचुक के अनशन पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

गांधी सागर बना मंदसौर अंचल और प्रदेश के समग्र विकास को समर्पित केबिनेट बैठक का साक्षी

📰 Generate e-Paper Clip गांधी सागर बना मंदसौर अंचल और प्रदेश के समग्र विकास को समर्पित केबिनेट बैठक का साक्षी मंदसौर में एग्रो पार्क और रसायन पार्क के प्रस्ताव,रतलाम में बायो फार्मा पार्क के अतिरिक्त धार में वस्त्र एवं संबद्ध उद्योग पार्क के प्रस्तावों पर मंत्रि-परिषद की मंजूरी कैबिनेट का एक और बड़ा निर्णय – […]

रणवीर सिंह की बिजनेस वर्ल्ड में एंट्री, अमन गुप्ता के साथ लॉन्च किया पुरुषों का पर्सनल केयर ब्रांड ‘H.I.M’

📰 Generate e-Paper Clip रणवीर सिंह की बिजनेस वर्ल्ड में एंट्री, अमन गुप्ता के साथ लॉन्च किया पुरुषों का पर्सनल केयर ब्रांड ‘H.I.M’ Mumbai: अभिनेता रणवीर सिंह और अमन गुप्ता ने आज पुरुषों के लिए अपना नया पर्सनल केयर ब्रांड H.I.M (Handsome Indian Man) लॉन्च किया। इस ब्रांड को खासतौर पर भारतीय पुरुषों की त्वचा, […]