1269 pilgrims rescued from Kedarnath route

मानसून: गुजरात, हिमाचल और उत्तराखंड में हालात बेकाबू, केदारनाथ रूट से 1269 श्रद्धालुओं का रेस्क्यू

मानसून: गुजरात, हिमाचल और उत्तराखंड में हालात बेकाबू, केदारनाथ रूट से 1269 श्रद्धालुओं का रेस्क्यू

नई दिल्ली : मानसून ने पूरे देश को भिगो दिया है, लेकिन राहत की ये बारिश अब कई इलाकों में तबाही का चेहरा ले चुकी है। गुजरात, राजस्थान, उत्तराखंड और हिमाचल जैसे राज्यों में हालात बेहद गंभीर हैं। कहीं सड़कें बह रही हैं, कहीं घर डूब रहे हैं, तो कहीं लोग जान बचाने के लिए रेस्क्यू टीमों के भरोसे हैं।
अहमदाबाद-मुंबई हाईवे पर 15 किलोमीटर लंबा जाम
गुरुवार को वडोदरा में हुई भारी बारिश के बाद अहमदाबाद-मुंबई नेशनल हाईवे पर जाम्बुवा ब्रिज के पास सड़क पर पड़े विशाल गड्ढों के कारण वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम की लंबाई 15 किलोमीटर तक पहुंच गई। घंटों तक वाहन रेंगते रहे। लोग फंसे रहे, धैर्य भी।
सूरत में 4 फीट पानी में डूबा इलाका, गर्भवती महिला को किया गया रेस्क्यू
सूरत के गीतानगर इलाके में बाढ़ जैसे हालात हैं। पानी की ऊंचाई 3 से 4 फीट तक पहुंच गई है। इसी बीच तबीयत बिगड़ने पर एक गर्भवती महिला को फायर ब्रिगेड की टीम ने समय रहते रेस्क्यू किया। नाव के जरिए उसे अस्पताल पहुंचाया गया। बारिश अब जीवन रक्षक सिस्टम की परीक्षा लेने लगी है।
राजस्थान के बैराज में युवाओं का स्टंट, जान जोखिम में डालकर एक्सरसाइज
कोटा के बैराज पर युवाओं का जोश कभी-कभी होश पर भारी पड़ता दिखा। तेज बहाव वाले पानी में कुछ युवक एक्सरसाइज करते नजर आए। ऐसे समय में जहां प्रशासन पानी से बचाव की अपील कर रहा है, वहीं ये नज़ारे चिंता बढ़ाते हैं। बांसवाड़ा में बीते 24 घंटे में 8 इंच से ज्यादा बारिश दर्ज हुई है।
नवसारी में स्कूल पानी में डूबा, मंदिर आधा बहा
गुजरात के नवसारी जिले के अमधरा गांव में बारिश ने ऐसी तबाही मचाई कि प्राइमरी स्कूल पानी में समा गया। ब्लैकबोर्ड से लेकर फर्नीचर तक जल समाधि ले चुके हैं। चिखली तालुका में कावेरी नदी उफान पर है और किनारे बसा ताड़केश्वर महादेव मंदिर अब आधा पानी में डूब चुका है।
कुल्लू में बादल फटा, NHPC प्रोजेक्ट को नुकसान, गाड़ियां मलबे में
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में जीवा नाला क्षेत्र में बादल फटने से एनएचपीसी प्रोजेक्ट को नुकसान हुआ है। कई वाहन मलबे में दब गए हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है, लेकिन पहाड़ों की बारिश हर रोज़ नई चुनौती लेकर सामने आ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

फ्लोरिडा एयरपोर्ट का नाम होगा अब प्रेसिडेंट डोनाल्ड जे. ट्रम्प इंटरनेशनल एयरपोर्ट

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱फ्लोरिडा एयरपोर्ट का नाम होगा अब प्रेसिडेंट डोनाल्ड जे. ट्रम्प इंटरनेशनल एयरपोर्ट -ट्रम्प के कार्यकाल के दौरान एक ऐतिहासिक फैसला वॉशिंगटन । अमेरिका के फ्लोरिडा में स्थित पाम बीच इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम बदलकर अब डोनाल्ड ट्रम्प के नाम पर रखा जाएगा। इस फैसले के तहत एयरपोर्ट का नया नाम […]

एलपीजी संकट से थमीं फैक्ट्रियां, कालाबाजारी के बीच मजदूरों का मजबूरी वाला पलायन

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱एलपीजी संकट से थमीं फैक्ट्रियां, कालाबाजारी के बीच मजदूरों का मजबूरी वाला पलायन नई दिल्ली। मिडिल-ईस्ट में जारी भीषण युद्ध की तपिश अब भारतीय रसोई और औद्योगिक गलियारों तक पहुंच गई है। कच्चे तेल और गैस की वैश्विक आपूर्ति बाधित होने से भारत के कई राज्यों में एलपीजी का गंभीर […]