15 people died in stampede at New Delhi Railway Station

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ से 15 लोगों की मौत और 10 घायल, PM मोदी ने जताया दुख

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ से 15 लोगों की मौत और 10 घायल, PM मोदी ने जताया दुख

नई दिल्ली: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ मच गई है। इस भगदड़ में 15 लोगों की मौत हो गई है। एलएनजेपी अस्पताल के चीफ कैजुएलिटी मेडिकल ऑफिसर ने इस घटना पर बयान जारी किया है और बताया है कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई घटना में 3 बच्चों समेत 15 लोगों की जान गई है। 10 अन्य घायल हुए हैं।
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात भगदड़ की वजह से प्लेटफॉर्म संख्या 14 और 15 पर अफरा-तफरी मच गई। यह घटना रात करीब 9 बजकर 55 मिनट पर हुई, जिसके बाद हड़कंप मच गया। दरअसल प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में जाने के लिए भारी भीड़ नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पहुंची थी। भारी भीड़ होने की वजह से भगदड़ मच गई। यात्रियों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
रेल मंत्री ने हाई लेवल जांच के आदेश दिए, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने दिए ये निर्देश
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने घटना के हाई लेवल जांच के आदेश दिए हैं। एनडीआरएफ की टीम नई दिल्ली स्टेशन पर तैनात की गई है। केन्द्रीय स्वास्थ मंत्री जेपी नड्डा ने डॉक्टरों एवं अधिकारियों से बात की है और उचित निर्देश दिए हैं। दिल्ली के मुख्य सचिव द्वारा अलग-अलग अस्पतालों में बड़ा मेडिकल दल ड्यूटी पर लगा दिया गया है।
पीएम मोदी ने जताया दुख
इस भगदड़ पर पीएम मोदी ने दुख जताया है। पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, ‘नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ से व्यथित हूं। मेरी संवेदनाएं उन सभी के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल शीघ्र स्वस्थ हों। अधिकारी उन सभी लोगों की सहायता कर रहे हैं जो इस भगदड़ से प्रभावित हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

तसलीमा नसरीन की कोलकाता वापसी: दो दशक बाद, क्यों बुलाई गई थी सेना?

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱तसलीमा नसरीन की कोलकाता वापसी: दो दशक बाद, क्यों बुलाई गई थी सेना? कोलकाता । मशहूर लेखिका तसलीमा नसरीन करीब दो दशक बाद 1 अगस्त को कोलकाता वापसी कर रही हैं, जहाँ वे एक बड़े सार्वजनिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। यह वापसी इसलिए अहम है क्योंकि साल 2007 में उन्हें […]

तिरुपति मंदिर में टूटा रिकार्ड… एक ही दिन में 97 करोड़ का दान

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱तिरुपति मंदिर में टूटा रिकार्ड… एक ही दिन में 97 करोड़ का दान तिरुपति। विश्व प्रसिद्ध तिरुपति बालाजी मंदिर को एक ही दिन में रिकॉर्ड तोड़ दान मिला है। नए संशोधित डोनर पॉलिसी के लागू होने से ठीक पहले, नियमों में बदलाव और वीआईपी दर्शन की सुविधाएं कम होने की […]