मोदी मंत्रिमंडल के विस्तार में बन सकते हैं 17 से 22 नए मंत्री, जानिए संभावित नाम - Update Now News

मोदी मंत्रिमंडल के विस्तार में बन सकते हैं 17 से 22 नए मंत्री, जानिए संभावित नाम

 

नई दिल्ली। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल को दो साल से अधिक हो चुके हैं। ऐसे में में खबर सामने आई है कि, इसी सप्ताह में मोदी सरकार अपना मंत्रिमंडल विस्तार कर सकती है। वहीं कुछ मौजूदा मंत्रियों के पास जो अतिरिक्त प्रभार हैं, वो इन प्रभारों को छोड़ भी सकते हैं। बता दें कि इनमें कुछ ऐसे नए चेहरे शामिल हैं, जिनकों लेकर काफी लंबे समय से कयास लगाए जा रहे थे कि उन्हें मोदी सरकार में मंत्री पद मिलना चाहिए। इस विस्तार को लेकर जानकारी मिली है कि 17 से 22 नए मंत्री बनाए जा सकते हैं। वहीं इस विस्तार को लेकर भाजपा उन राज्यों पर ध्यान दे सकती है, जिन राज्यों में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। वहीं गठबंधन दलों से भी नेताओं को मौका मिल सकता है। आपको बताते हैं कि आखिर किस राज्य से कितने मंत्री मोदी मंत्रिमंडल के विस्तार में शामिल हो सकते हैं।
सबसे पहले बात करें बिहार से तो इस बार मंत्रिमंडल के विस्तार में बिहार से 2-3 लोगों को मौका मिल सकता है। अनुमान के मुताबिक बीजेपी से सुशील मोदी का नाम सामने आ रहा है। वहीं जेडीयू से RCP सिंह और एलजेपी से पशुपती पारस को मौका मिलने की बात सामने आ रही है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश से भी तीन से 4 मंत्री शामिल किए जाएंगे सरकार का हिस्सा हो सकते हैं। जिसमें अपना दल से अनुप्रिया पटेल को मौका मिल सकता है। वहीं मध्य प्रदेश से एक से दो मंत्री शामिल किए जा सकते हैं, जिसमें ज्योतिरादित्य सिंधिया और राकेश सिंह को मौका मिल सकता है। इसके अलावा महाराष्ट्र से नारायण राणे, हिना ग़ावित और रणजीत नाइक निम्बलकर को मंत्री पद दिया जा सकता है। जहां जम्मू कश्मीर और लद्दाख से एक मंत्री बनाया जा सकता है तो वहीं राजस्थान, असम, ओडिशा से भी एक मंत्री सरकार में शामिल हो सकता है। वहीं पश्चिम बंगाल से शान्तनु ठाकुर और निशीथ प्रामाणिक का नाम सामने आ रहा है।
वहीं जो मंत्री अपना अतिरिक्त प्रभार छोड़ सकते हैं, उनमें प्रकाश जावड़ेकर पीयूष गोयल, नितिन गडकरी, डॉ हर्षवर्धन, नरेंद्र सिंह तोमर, रविशंकर प्रसाद, धर्मेंद्र प्रधान, स्मृति ईरानी और हरदीप सिंह पुरी हैं। बता दें कि केंद्रीय मंत्रिमंडल में 81 सदस्य हो सकते हैं। वर्तमान में 53 मंत्री हैं, यानी 28 मंत्रियों को जोड़ा जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

राम मंदिर चोरी: चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा मंजूर, कृष्ण मोहन कार्यवाहक महासचिव नियुक्त

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱राम मंदिर चोरी: चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा मंजूर, कृष्ण मोहन कार्यवाहक महासचिव नियुक्त अयोध्या । राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी और वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों के बाद श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की हुई पहली महत्वपूर्ण बैठक में बड़े फैसले हुए हैं। ट्रस्ट ने महासचिव […]

फीफा विश्वकप : फ्रांस ने पराग्वे को 1-0 से हराकर लगातार चौथी बार क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱फीफा विश्वकप : फ्रांस ने पराग्वे को 1-0 से हराकर लगातार चौथी बार क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया फिलाडेल्फिया । स्टार स्ट्राइकर किलियन एम्बाप्पे के शानदार गोल से फ्रांस ने एक रोमांचक मुकाबले में पराग्वे को 1-0 से हराकर लगातार चौथी बार फीफा विश्वकप फुटबॉल के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश […]