18 cases of HMPV across the country

देशभर में एचएमपीवी के 18 केस

देशभर में एचएमपीवी के 18 केस
पुडुचेरी में एक और बच्चा पॉजिटिव

नई दिल्ली । कोरोना वायरस जैसे ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (एचएमपीवी) के देश में कुल 18 मामले हो गए हैं। सोमवार को पुडुचेरी में एक और बच्चा पॉजिटिव आया है। इससे पहले 3 और 5 साल के दो बच्चे संक्रमित पाए गए थे। पुडुचेरी के मेडिकल सर्विस डायरेक्टर वी रविचंद्रन ने कहा- बच्चे को बुखार, खांसी जैसी शिकायतें थीं। उसे 10 जनवरी को जेआईपीएमईआर में भर्ती कराया गया था। बच्चा ठीक हो रहा है।
देश में एचएमपीवी के सबसे ज्यादा 4 मामले गुजरात में हैं। महाराष्ट्र में 3, कर्नाटक और तमिलनाडु में 2-2, यूपी, राजस्थान, असम और बंगाल में एक-एक केस सामने आया है। एचएमपीवी केस बढऩे पर अब राज्यों ने भी सतर्कता बढ़ा दी है। पंजाब में बुजुर्गों और बच्चों को मास्क पहनने की सलाह दी गई है। इधर, गुजरात में अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड बनाए जा रहे हैं। हरियाणा में भी स्वास्थ्य विभाग को एचएमपीवी केसेस पर निगरानी रखने के आदेश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

राज्यसभा सदस्यों की विदाई अवसर पर PM मोदी ने कहा- लंबे अनुभव से नई पीढ़ी के सांसदों को सीख लेनी चाहिए

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱राज्यसभा सदस्यों की विदाई अवसर पर PM मोदी ने कहा- लंबे अनुभव से नई पीढ़ी के सांसदों को सीख लेनी चाहिए -देवगौड़ा, खड़गे और शरद पवार के लंबे संसदीय अनुभव का किया उल्लेख नई दिल्ली । राज्यसभा में बुधवार को 37 सदस्यों को विदाई दी गई। इस अवसर पर प्रधानमंत्री […]

इंदौर में भीषण हादसा : घर के बाहर चार्ज हो रही कार बनी काल, एक ही परिवार के 8 लोग जिंदा जले

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱इंदौर में भीषण हादसा : घर के बाहर चार्ज हो रही कार बनी काल,  एक ही परिवार के 8 लोग जिंदा जले – शॉर्ट सर्किट के बाद घर में फटे 4 गैस सिलेंडर; बिजली कटने से नहीं खुले डिजिटल लॉक, अंदर ही फंसे रह गए लोग इंदौर । इंदौर की […]