3.5 lakh devotees visited Abu Dhabi's first Hindu temple within

अबू धाबी के पहले हिंदू मंदिर में एक माह के अंदर 3.5 लाख भक्तों ने किए दर्शन

अबू धाबीः जनता के लिए खुलने के एक महीने के भीतर साढ़े तीन लाख से अधिक भक्तों ने अबू धाबी में बने पहले पत्थर निर्मित हिंदू मंदिर में दर्शन किए। मंदिर अधिकारियों की तरफ से यह जानकारी दी गई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा फरवरी में इस मंदिर का उद्घाटन किया गया था। इस प्रतिष्ठित मंदिर को एक मार्च को आगंतुकों के लिए खोला गया था। मंदिर के प्रवक्ता ने बताया, “पहले महीने में, लगभग 3,50,000 भक्त और आगंतुक थे, जिनमें से 50,000 प्रत्येक सप्ताहांत (शनिवार-रविवार) आते थे। यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि सोमवार को मंदिर निजी प्रार्थनाएं आयोजित करता है और आगंतुकों के लिए बंद रहता है, जिसका अर्थ है कि परिसर मार्च में 31 दिनों में से केवल 27 दिनों के लिए आम लोगों के लिये खुला था।” उन्होंने कहा, “मंगलवार से रविवार तक हर शाम, स्वामीनारायण घाट के तट पर शाम साढ़े सात बजे गंगा आरती की जाती है, जो भारत से लाए गए गंगा और यमुना के पवित्र जल का उपयोग करके बनाया गया है।” भव्य मंदिर का उद्घाटन 14 फरवरी को एक लोकार्पण समारोह के दौरान किया गया था जिसमें 5,000 से अधिक लोग शामिल हुए थे। मंदिर का निर्माण बीएपीएस स्वामीनारायण संस्था द्वारा लगभग 700 करोड़ रुपये की लागत से दुबई-अबू धाबी शेख जायद राजमार्ग पर अल रहबा के पास अबू मुरीखा में 27 एकड़ में किया गया है।

×
Date : 04 April 2024 Posted By : EDITOR
अबू धाबी के पहले हिंदू मंदिर में एक माह के अंदर 3.5 लाख भक्तों ने किए दर्शन
News Image

अबू धाबीः जनता के लिए खुलने के एक महीने के भीतर साढ़े तीन लाख से अधिक भक्तों ने अबू धाबी में बने पहले पत्थर निर्मित हिंदू मंदिर में दर्शन किए। मंदिर अधिकारियों की तरफ से यह जानकारी दी गई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा फरवरी में इस मंदिर का उद्घाटन किया गया था। इस प्रतिष्ठित मंदिर को एक मार्च को आगंतुकों के लिए खोला गया था। मंदिर के प्रवक्ता ने बताया, “पहले महीने में, लगभग 3,50,000 भक्त और आगंतुक थे, जिनमें से 50,000 प्रत्येक सप्ताहांत (शनिवार-रविवार) आते थे। यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि सोमवार को मंदिर निजी प्रार्थनाएं आयोजित करता है और आगंतुकों के लिए बंद रहता है, जिसका अर्थ है कि परिसर मार्च में 31 दिनों में से केवल 27 दिनों के लिए आम लोगों के लिये खुला था।” उन्होंने कहा, “मंगलवार से रविवार तक हर शाम, स्वामीनारायण घाट के तट पर शाम साढ़े सात बजे गंगा आरती की जाती है, जो भारत से लाए गए गंगा और यमुना के पवित्र जल का उपयोग करके बनाया गया है।” भव्य मंदिर का उद्घाटन 14 फरवरी को एक लोकार्पण समारोह के दौरान किया गया था जिसमें 5,000 से अधिक लोग शामिल हुए थे। मंदिर का निर्माण बीएपीएस स्वामीनारायण संस्था द्वारा लगभग 700 करोड़ रुपये की लागत से दुबई-अबू धाबी शेख जायद राजमार्ग पर अल रहबा के पास अबू मुरीखा में 27 एकड़ में किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

एलन मस्क के समर्थन में राहुल गांधी का दांव पड़ा उल्टा? एलन मस्क ने भारत में लाइसेंस मिलने में देरी पर उठाए सवाल

📰 Generate e-Paper Clip एलन मस्क के समर्थन में राहुल गांधी का दांव पड़ा उल्टा? एलन मस्क ने भारत में लाइसेंस मिलने में देरी पर उठाए सवाल नई दिल्ली: अमेरिकी कारोबारी एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक को भारत में कमर्शियल ऑपरेशन का लाइसेंस मिलने में हो रही कथित देरी अब सियासी विवाद में बदल गई […]

ग्रीन कार्ड को लेकर अमेरिका ने दिया झटका! इंफोसिस समेत 8 कंपनियों को ‘परमानेंट लेबर सर्टिफिकेशन प्रोग्राम’ से किया सस्पेंड

📰 Generate e-Paper Clip ग्रीन कार्ड को लेकर अमेरिका ने दिया झटका! इंफोसिस समेत 8 कंपनियों को ‘परमानेंट लेबर सर्टिफिकेशन प्रोग्राम’ से किया सस्पेंड नई दिल्ली: अमेरिका ने आज (गुरुवार को) IT कंपनियों- कॉग्निजेंट, इंफोसिस, टाटा, विप्रो, HCL, कैपजेमिनी, माइक्रोसॉफ्ट और एडोब को ‘परमानेंट लेबर सर्टिफिकेशन प्रोग्राम’ से सस्पेंड कर दिया है। इस प्रोग्राम के […]