4 dead in UP Sambhal violence, school internet closed till 12th

UP :संभल हिंसा में 4 मौत, 12वीं तक स्कूल-इंटरनेट बंद: कमिश्नर ने कहा- छतों से हुई फायरिंग

UP :संभल हिंसा में 4 मौत, 12वीं तक स्कूल-इंटरनेट बंद: कमिश्नर ने कहा- छतों से हुई फायरिंग

UP :संभल – संभल में जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान भड़की हिंसा में 4 युवकों की मौत हो गई। हिंसा में सीओ अनुज चौधरी और एसपी के PRO के पैर में गोली लगी है। एसपी समेत 15 अन्य पुलिसकर्मी भी घायल हैं। हिंसा के बाद अगले 24 घंटे के लिए संभल तहसील में इंटरनेट बंद कर दिया गया है। 12वीं तक के स्कूल कल, 25 नवंबर को बंद रहेंगे। एक दिसंबर तक जिले में कोई भी बाहरी व्यक्ति नहीं आ सकेगा। जिले की सीमा सील कर दी गई है। पूरे शहर में अघोषित कर्फ्यू जैसा माहौल है। जामा मस्जिद जाने वाले सभी तीन रास्तों पर बैरिकेडिंग कर दी गई है। इधर, मृतकों के परिजनों का दावा है कि पुलिस की गोली से मौत हुई है। हालांकि कमिश्नर ने कहा, ‘पुलिस फायरिंग में कोई मौत नहीं है। हमलावरों की फायरिंग में युवकों की जान गई है।’
दरअसल, रविवार सुबह 6.30 बजे डीएम-एसपी के साथ एक टीम जामा मस्जिद का सर्वे करने पहुंची थी। टीम देखकर मुस्लिम समुदाय के लोग भड़क गए। कुछ ही देर में करीब दो से तीन हजार से ज्यादा लोग जामा मस्जिद के बाहर पहुंच गए। पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। इसके बाद भगदड़ जैसे हालात हो गए। अचानक पथराव शुरू हो गया, पुलिस को भागना पड़ा। बवाल इतना बढ़ गया कि पुलिस ने पहले आंसू गैस के गोले दागे फिर लाठीचार्ज करके भीड़ को खदेड़ा। उग्र भीड़ ने 3 चौपहिया और 5 बाइकों में आग लगा दी। हालात कई घंटे बेकाबू रहे। सड़कों से 4 ट्रॉली पत्थर हटाए गए हैं। हिंसा के बाद एडीजी रमित शर्मा, आईजी मुनिराजजी मौके पर पहुंच चुके हैं।
1 दिसंबर तक संभल में बाहरी व्यक्ति नहीं आ सकेंगे, डीएम ने लगाई रोक
बवाल के बाद 1 दिसंबर तक बाहरी व्यक्तियों के संभल में प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। डीएम राजेंद्र पैंसिया ने बताया कि बाहरी व्यक्ति, सामाजिक संगठन और जनप्रतिनिधियों के जिले में आने पर रोक लगा दी गई है।

×
Date : 24 November 2024 Posted By : EDITOR
UP :संभल हिंसा में 4 मौत, 12वीं तक स्कूल-इंटरनेट बंद: कमिश्नर ने कहा- छतों से हुई फायरिंग
News Image

UP :संभल हिंसा में 4 मौत, 12वीं तक स्कूल-इंटरनेट बंद: कमिश्नर ने कहा- छतों से हुई फायरिंग

UP :संभल - संभल में जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान भड़की हिंसा में 4 युवकों की मौत हो गई। हिंसा में सीओ अनुज चौधरी और एसपी के PRO के पैर में गोली लगी है। एसपी समेत 15 अन्य पुलिसकर्मी भी घायल हैं। हिंसा के बाद अगले 24 घंटे के लिए संभल तहसील में इंटरनेट बंद कर दिया गया है। 12वीं तक के स्कूल कल, 25 नवंबर को बंद रहेंगे। एक दिसंबर तक जिले में कोई भी बाहरी व्यक्ति नहीं आ सकेगा। जिले की सीमा सील कर दी गई है। पूरे शहर में अघोषित कर्फ्यू जैसा माहौल है। जामा मस्जिद जाने वाले सभी तीन रास्तों पर बैरिकेडिंग कर दी गई है। इधर, मृतकों के परिजनों का दावा है कि पुलिस की गोली से मौत हुई है। हालांकि कमिश्नर ने कहा, 'पुलिस फायरिंग में कोई मौत नहीं है। हमलावरों की फायरिंग में युवकों की जान गई है।'
दरअसल, रविवार सुबह 6.30 बजे डीएम-एसपी के साथ एक टीम जामा मस्जिद का सर्वे करने पहुंची थी। टीम देखकर मुस्लिम समुदाय के लोग भड़क गए। कुछ ही देर में करीब दो से तीन हजार से ज्यादा लोग जामा मस्जिद के बाहर पहुंच गए। पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। इसके बाद भगदड़ जैसे हालात हो गए। अचानक पथराव शुरू हो गया, पुलिस को भागना पड़ा। बवाल इतना बढ़ गया कि पुलिस ने पहले आंसू गैस के गोले दागे फिर लाठीचार्ज करके भीड़ को खदेड़ा। उग्र भीड़ ने 3 चौपहिया और 5 बाइकों में आग लगा दी। हालात कई घंटे बेकाबू रहे। सड़कों से 4 ट्रॉली पत्थर हटाए गए हैं। हिंसा के बाद एडीजी रमित शर्मा, आईजी मुनिराजजी मौके पर पहुंच चुके हैं।
1 दिसंबर तक संभल में बाहरी व्यक्ति नहीं आ सकेंगे, डीएम ने लगाई रोक
बवाल के बाद 1 दिसंबर तक बाहरी व्यक्तियों के संभल में प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। डीएम राजेंद्र पैंसिया ने बताया कि बाहरी व्यक्ति, सामाजिक संगठन और जनप्रतिनिधियों के जिले में आने पर रोक लगा दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला

📰 Generate e-Paper Clip दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला,  रूस-चीन कर रहे युद्धविराम की कोशिश रियाद। सऊदी अरब में विश्व की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको के दाहरान स्थित मुख्यालय पर मंगलवार देर रात हुए हूती के बैलेस्टिक मिसाइल हमले में उसे भारी नुकसान हुआ है। हमले […]

Bharat D2C Conclave 2026 Brings 180+ Founders, Investors and Policymakers Together

📰 Generate e-Paper Clip Bharat D2C Conclave 2026 Bharat D2C Conclave 2026 Brings 180+ Founders, Investors and Policymakers Together Founders and Policy Makers Share One Room as Bharat D2C Conclave 2026 Sets the Agenda for India’s Consumer Brands D2C Industry Association (D2CIA) brings founders, investors and policy makers together in New Delhi; announces its Mumbai […]