41st meeting of EAG Group will be held in Indore

Indore: Madhya Pradesh – इंदौर में होगी ईएजी ग्रुप की 41वीं बैठक, 25 नवम्बर से 29 नवम्बर के बीच

इंदौर में होगी ईएजी ग्रुप की 41वीं बैठक, 25 नवम्बर से 29 नवम्बर के बीच

अतिरिक्त सचिव भारत सरकार श्री विवेक अग्रवाल ने ली तैयारियों संबंधी बैठक

इंदौर – वित्त मंत्रालय भारत सरकार के अधीन 41वीं यूरेशियन की बैठक 25 नवम्बर से 29 नवम्बर के बीच इंदौर में होगी। ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित इस बैठक की तैयारी के लिए भारत सरकार के अतिरिक्त सचिव श्री विवेक अग्रवाल आज इंदौर आए और बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि भारत में यह बैठक लगभग 16 वर्षों के बाद आयोजित हो रही है। इस प्रतिष्ठा पूर्ण आयोजन में सभी तैयारियां मानकों के अनुरूप की जाए। उन्होंने बताया कि यह बैठक मुख्य रूप से मनी लांड्रिंग एवं आतंकवाद के वित्तपोषण के खिलाफ रणनीति बनाने के उद्देश्य से हो रही है। बैठक में संभागायुक्त श्री दीपक सिंह, कलेक्टर श्री आशीष सिंह एवं आयोजन से जुड़े सभी अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने बैठक में अब तक की गई तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट इंदौर में आगमन के समय प्रदेश की सांस्कृतिक झलक भी प्रस्तुत की जाएगी। सभी अतिथियों का भारतीय परंपरा के अनुरूप स्वागत किया जाएगा। एयरपोर्ट में इसके लिए इंदौर विकास प्राधिकरण के सीईओ श्री आर. पी. अहिरवार को नोडल अधिकारी बनाया गया है। सभी अतिथियों के लिए शहर के विभिन्न होटल्स में आवास व्यवस्था की गई है। यहाँ पर उनके लिए मनी एक्सचेंज काउंटर और स्वास्थ्य चेकअप सुविधाएँ भी सुनिश्चित की गई है।
संभागायुक्त श्री दीपक सिंह के मार्गदर्शन में इंदौर के प्रतिष्ठित डेली कॉलेज एवं धार ज़िले के मांडव भ्रमण सहित इंदौर के प्रमुख पर्यटक स्थलों मे डेलीगेट्स के भ्रमण की व्यवस्था सुनिश्चित कर ली गई है। आयुक्त नगर निगम श्री शिवम वर्मा ने बैठक में बताया कि इस आयोजन की स्मृति को चिरस्थायी स्वरूप देने के लिए आयोजन स्थल के निकट ही वृक्षारोपण के लिए स्थान चयनित किया गया है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के नोडल अधिकारी श्री सिद्धार्थ जैन ने बताया के आयोजन के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे। बैठक में बताया गया कि मध्य प्रदेश के औद्योगिक विकास को प्रदर्शित करते हुए एक प्रदर्शनी का आयोजन भी प्रस्तावित है। साथ ही वहाँ पर मृगनयनी के माध्यम से के वस्त्रों की एक प्रदर्शनी का काउंटर भी लगाया जाएगा। श्री विवेक अग्रवाल ने दिल्ली से आए अन्य अधिकारियों के साथ आयोजन स्थल का निरीक्षण किया एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

×
Date : 15 November 2024 Posted By : EDITOR
Indore: Madhya Pradesh – इंदौर में होगी ईएजी ग्रुप की 41वीं बैठक, 25 नवम्बर से 29 नवम्बर के बीच
News Image

इंदौर में होगी ईएजी ग्रुप की 41वीं बैठक, 25 नवम्बर से 29 नवम्बर के बीच

अतिरिक्त सचिव भारत सरकार श्री विवेक अग्रवाल ने ली तैयारियों संबंधी बैठक

इंदौर - वित्त मंत्रालय भारत सरकार के अधीन 41वीं यूरेशियन की बैठक 25 नवम्बर से 29 नवम्बर के बीच इंदौर में होगी। ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित इस बैठक की तैयारी के लिए भारत सरकार के अतिरिक्त सचिव श्री विवेक अग्रवाल आज इंदौर आए और बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि भारत में यह बैठक लगभग 16 वर्षों के बाद आयोजित हो रही है। इस प्रतिष्ठा पूर्ण आयोजन में सभी तैयारियां मानकों के अनुरूप की जाए। उन्होंने बताया कि यह बैठक मुख्य रूप से मनी लांड्रिंग एवं आतंकवाद के वित्तपोषण के खिलाफ रणनीति बनाने के उद्देश्य से हो रही है। बैठक में संभागायुक्त श्री दीपक सिंह, कलेक्टर श्री आशीष सिंह एवं आयोजन से जुड़े सभी अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने बैठक में अब तक की गई तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट इंदौर में आगमन के समय प्रदेश की सांस्कृतिक झलक भी प्रस्तुत की जाएगी। सभी अतिथियों का भारतीय परंपरा के अनुरूप स्वागत किया जाएगा। एयरपोर्ट में इसके लिए इंदौर विकास प्राधिकरण के सीईओ श्री आर. पी. अहिरवार को नोडल अधिकारी बनाया गया है। सभी अतिथियों के लिए शहर के विभिन्न होटल्स में आवास व्यवस्था की गई है। यहाँ पर उनके लिए मनी एक्सचेंज काउंटर और स्वास्थ्य चेकअप सुविधाएँ भी सुनिश्चित की गई है।
संभागायुक्त श्री दीपक सिंह के मार्गदर्शन में इंदौर के प्रतिष्ठित डेली कॉलेज एवं धार ज़िले के मांडव भ्रमण सहित इंदौर के प्रमुख पर्यटक स्थलों मे डेलीगेट्स के भ्रमण की व्यवस्था सुनिश्चित कर ली गई है। आयुक्त नगर निगम श्री शिवम वर्मा ने बैठक में बताया कि इस आयोजन की स्मृति को चिरस्थायी स्वरूप देने के लिए आयोजन स्थल के निकट ही वृक्षारोपण के लिए स्थान चयनित किया गया है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के नोडल अधिकारी श्री सिद्धार्थ जैन ने बताया के आयोजन के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे। बैठक में बताया गया कि मध्य प्रदेश के औद्योगिक विकास को प्रदर्शित करते हुए एक प्रदर्शनी का आयोजन भी प्रस्तावित है। साथ ही वहाँ पर मृगनयनी के माध्यम से के वस्त्रों की एक प्रदर्शनी का काउंटर भी लगाया जाएगा। श्री विवेक अग्रवाल ने दिल्ली से आए अन्य अधिकारियों के साथ आयोजन स्थल का निरीक्षण किया एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 23 IAS अफसरों के तबादले, 11 जिलों के कलेक्टर बदले

📰 Generate e-Paper Clip MP: मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 23 IAS अफसरों के तबादले, 11 जिलों के कलेक्टर बदले मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव बने सुखबीर सिंह, भारत यादव को जनसंपर्क सचिव की जिम्मेदारी; जबलपुर समेत 11 जिलों में नए कलेक्टर मध्य प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए राज्य सरकार ने […]

इंदौर में एमपी एमएसएमई कैपिटल कनेक्ट में 200 से अधिक उद्यमियों की सहभागिता; एमपीएलयूएन ने बीएसई और आईसीएआई के साथ किए एमओयू

📰 Generate e-Paper Clip इंदौर में एमपी एमएसएमई कैपिटल कनेक्ट में 200 से अधिक उद्यमियों की सहभागिता; एमपीएलयूएन ने बीएसई और आईसीएआई के साथ किए एमओयू बीएसई एसएमई प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग में उद्यमों ने दिखाई रुचि; आईपीओ की तैयारी, वित्तीय अनुशासन एवं विकास पूंजी पर विशेषज्ञों ने दिया मार्गदर्शन इंदौर : सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम […]