छत्तीसगढ़ के सुकमा में 44 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण - Update Now News

छत्तीसगढ़ के सुकमा में 44 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

 

नई दिल्ली । छत्तीसगढ़ पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के समक्ष सुकमा में नौ महिलाओं समेत कम से कम 44 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। अधिकारियों के अनुसार, 43 कैडर के निचले पायदान से हैं। वहीं मेदकाम दुला प्लाटून नंबर 4 का सक्रिय सदस्य था और उस पर 2 लाख रुपये का इनाम था। सीआरपीएफ अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को आत्मसमर्पण करने वाले सभी 44 नक्सली किस्ताराम, भेजेजी और चिंतानलार इलाकों में सक्रिय थे। नक्सलियों का कहना है कि वे खोखली माओवादी विचारधारा से निराश हैं। उन्होंने कहा कि वे लोग राज्य सरकार के नक्सल पुनर्वास कार्यक्रम से प्रभावित थे, जिसे ‘पुना नारकोम’ कहा जाता है, जिसका अर्थ है नई सुबह।
सीआरपीएफ अधिकारियों ने कहा कि राज्य में तैनात केंद्रीय बलों ने स्थानीय आबादी के लिए स्कूलों और स्वास्थ्य केंद्रों के निर्माण जैसी कई कल्याणकारी योजनाओं की शुरूआत की है।
अक्टूबर 2021 में नौ महिलाओं समेत 43 हार्डकोर नक्सलियों ने सुकमा में सुरक्षा बलों के सामने आत्मसमर्पण किया था। ये आतंकवादी चिंतागुफा और तोंगपाल के उग्रवाद के गढ़ में सक्रिय थे और चेतना न्याय मंच जैसे माओवादी संगठनों के सदस्य थे। उनमें से एक पर 1 लाख रुपये का इनाम भी था। सीआरपीएफ के अधिकारियों ने आगे दावा किया कि नक्सलियों का नेतृत्व और विचारधारा से मोहभंग हो गया था और वे मुख्यधारा में लौटना चाहते थे। नई योजना के तहत अब तक कम से कम 335 उग्रवादियों ने आत्मसमर्पण किया है।

×
Date : 03 January 2022 Posted By : EDITOR
छत्तीसगढ़ के सुकमा में 44 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
News Image

 

नई दिल्ली । छत्तीसगढ़ पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के समक्ष सुकमा में नौ महिलाओं समेत कम से कम 44 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। अधिकारियों के अनुसार, 43 कैडर के निचले पायदान से हैं। वहीं मेदकाम दुला प्लाटून नंबर 4 का सक्रिय सदस्य था और उस पर 2 लाख रुपये का इनाम था। सीआरपीएफ अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को आत्मसमर्पण करने वाले सभी 44 नक्सली किस्ताराम, भेजेजी और चिंतानलार इलाकों में सक्रिय थे। नक्सलियों का कहना है कि वे खोखली माओवादी विचारधारा से निराश हैं। उन्होंने कहा कि वे लोग राज्य सरकार के नक्सल पुनर्वास कार्यक्रम से प्रभावित थे, जिसे 'पुना नारकोम' कहा जाता है, जिसका अर्थ है नई सुबह।
सीआरपीएफ अधिकारियों ने कहा कि राज्य में तैनात केंद्रीय बलों ने स्थानीय आबादी के लिए स्कूलों और स्वास्थ्य केंद्रों के निर्माण जैसी कई कल्याणकारी योजनाओं की शुरूआत की है।
अक्टूबर 2021 में नौ महिलाओं समेत 43 हार्डकोर नक्सलियों ने सुकमा में सुरक्षा बलों के सामने आत्मसमर्पण किया था। ये आतंकवादी चिंतागुफा और तोंगपाल के उग्रवाद के गढ़ में सक्रिय थे और चेतना न्याय मंच जैसे माओवादी संगठनों के सदस्य थे। उनमें से एक पर 1 लाख रुपये का इनाम भी था। सीआरपीएफ के अधिकारियों ने आगे दावा किया कि नक्सलियों का नेतृत्व और विचारधारा से मोहभंग हो गया था और वे मुख्यधारा में लौटना चाहते थे। नई योजना के तहत अब तक कम से कम 335 उग्रवादियों ने आत्मसमर्पण किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

रणवीर सिंह की बिजनेस वर्ल्ड में एंट्री, अमन गुप्ता के साथ लॉन्च किया पुरुषों का पर्सनल केयर ब्रांड ‘H.I.M’

📰 Generate e-Paper Clip रणवीर सिंह की बिजनेस वर्ल्ड में एंट्री, अमन गुप्ता के साथ लॉन्च किया पुरुषों का पर्सनल केयर ब्रांड ‘H.I.M’ Mumbai: अभिनेता रणवीर सिंह और अमन गुप्ता ने आज पुरुषों के लिए अपना नया पर्सनल केयर ब्रांड H.I.M (Handsome Indian Man) लॉन्च किया। इस ब्रांड को खासतौर पर भारतीय पुरुषों की त्वचा, […]

MP: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ब्यौहारी में 357.71 करोड़ रुपये के 82 विकास कार्यों की दी सौगात

📰 Generate e-Paper Clip मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ब्यौहारी में 357.71 करोड़ रुपये के 82 विकास कार्यों की दी सौगात 10 कार्यों का लोकार्पण और 72 विकास कार्यों का किया भूमिपूजन,शहडोल में बनेगा नया इंडस्ट्रियल पार्क डिजिटल लायब्रेरी सहित आधुनिक सुविधाओं से सज्जित आडिटोरियम भी बनेगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री डॉ. यादव जनजातीय […]