50 bed AYUSH hospital in Mangalia on the initiative of Silawat

MP: मंत्री श्री सिलावट की पहल पर मांगलिया में तैयार हो रहा है 50 बिस्तरीय आयुष अस्पताल भवन

 

मंत्री श्री सिलावट की पहल पर मांगलिया में तैयार हो रहा है 50 बिस्तरीय आयुष अस्पताल भवन

अस्पताल में पंचकर्म चिकित्सा एवं आयुष औषधीय से कम खर्च पर होगा इलाज

सांवेर विधानसभा के साथ ही इंदौर एवं देवास जिले के नागरिकों को मिलेगा सीधा लाभ

इन्दौर – जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट की पहल पर इंदौर जिले के सांवेर विधानसभा क्षेत्र के मांगलिया में 50 बिस्तरीय आयुष अस्पताल भवन का निर्माण किया जा रहा है। मंत्री श्री सिलावट द्वारा विगत दिनों संबंधित अधिकारियों, इंजीनियर, ठेकेदार, ग्राम पंचायत सरपंच-सचिव, ग्रामीण जनों एवं वरिष्ठ जनों के साथ बैठक कर अस्पताल भवन का निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए गए एवं निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण भी किया गया। मंत्री श्री सिलावट द्वारा आयुष मंत्री श्री इंदरसिंह परमार से चर्चा कर एक करोड़ 31 लाख रुपए अतिरिक्त अग्निशमन एवं अन्य कार्यों के लिए प्रदान करवाए गए।
आयुष अधिकारी डॉ. हंसा बारिया ने बताया कि मध्य प्रदेश शासन आयुष विभाग के द्वारा भारत शासन की राष्ट्रीय आयुष मिशन योजना अंतर्गत राज्य वार्षिक एक्शन प्लान के तहत मांगलिया में 50 बिस्तरीय आयुष चिकित्सालय की स्थापना हेतु 6 करोड़ 41 लाख 49 हजार रुपये की राशि प्रदान की गई है। रूपल संघवी इंदौर को इस निर्माण कार्य का वास्तुविद् नियुक्त किया गया तथा बनाए गए संक्षिप्त प्लान को आयुष विभाग द्वारा स्वीकृत कर निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। मध्य प्रदेश गृह निर्माण मंडल द्वारा निर्माण कार्य किया जा रहा है। आयुष अस्पताल में 33000 वर्ग फुट क्षेत्र का निर्माण किया जा रहा है। भूतल पर पांच ओपीडी कक्ष, एक एक्स-रे रूम, एक फिजियोथैरेपी सेंटर, वेटिंग एरिया, योग हाल की सुविधा है, जिससे बाहरी व्यक्ति बिना अस्पताल में भर्ती हुए चिकित्सा परामर्श प्राप्त कर सकेंगे। ऊपरी तलों में पुरुष तथा महिला भर्ती वार्ड बनाएं जा रहे हैं जिसमें कुल 50 बिस्तर उपलब्ध होंगे। साथ ही ऑपरेशन थिएटर एवं पंचकर्म सुविधा भी उपलब्ध होगी। इस अस्पताल से सांवेर विधानसभा के साथ-साथ इंदौर एवं देवास जिले के नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा। अस्पताल में पंचकर्म चिकित्सा एवं आयुष औषधीय से कम खर्च पर इलाज संभव हो सकेगा तथा गर्भवती महिलाओं की चिकित्सा भी संभव हो सकेगी।

×
Date : 14 August 2024 Posted By : EDITOR
MP: मंत्री श्री सिलावट की पहल पर मांगलिया में तैयार हो रहा है 50 बिस्तरीय आयुष अस्पताल भवन
News Image

 

मंत्री श्री सिलावट की पहल पर मांगलिया में तैयार हो रहा है 50 बिस्तरीय आयुष अस्पताल भवन

अस्पताल में पंचकर्म चिकित्सा एवं आयुष औषधीय से कम खर्च पर होगा इलाज

सांवेर विधानसभा के साथ ही इंदौर एवं देवास जिले के नागरिकों को मिलेगा सीधा लाभ

इन्दौर - जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट की पहल पर इंदौर जिले के सांवेर विधानसभा क्षेत्र के मांगलिया में 50 बिस्तरीय आयुष अस्पताल भवन का निर्माण किया जा रहा है। मंत्री श्री सिलावट द्वारा विगत दिनों संबंधित अधिकारियों, इंजीनियर, ठेकेदार, ग्राम पंचायत सरपंच-सचिव, ग्रामीण जनों एवं वरिष्ठ जनों के साथ बैठक कर अस्पताल भवन का निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए गए एवं निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण भी किया गया। मंत्री श्री सिलावट द्वारा आयुष मंत्री श्री इंदरसिंह परमार से चर्चा कर एक करोड़ 31 लाख रुपए अतिरिक्त अग्निशमन एवं अन्य कार्यों के लिए प्रदान करवाए गए।
आयुष अधिकारी डॉ. हंसा बारिया ने बताया कि मध्य प्रदेश शासन आयुष विभाग के द्वारा भारत शासन की राष्ट्रीय आयुष मिशन योजना अंतर्गत राज्य वार्षिक एक्शन प्लान के तहत मांगलिया में 50 बिस्तरीय आयुष चिकित्सालय की स्थापना हेतु 6 करोड़ 41 लाख 49 हजार रुपये की राशि प्रदान की गई है। रूपल संघवी इंदौर को इस निर्माण कार्य का वास्तुविद् नियुक्त किया गया तथा बनाए गए संक्षिप्त प्लान को आयुष विभाग द्वारा स्वीकृत कर निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। मध्य प्रदेश गृह निर्माण मंडल द्वारा निर्माण कार्य किया जा रहा है। आयुष अस्पताल में 33000 वर्ग फुट क्षेत्र का निर्माण किया जा रहा है। भूतल पर पांच ओपीडी कक्ष, एक एक्स-रे रूम, एक फिजियोथैरेपी सेंटर, वेटिंग एरिया, योग हाल की सुविधा है, जिससे बाहरी व्यक्ति बिना अस्पताल में भर्ती हुए चिकित्सा परामर्श प्राप्त कर सकेंगे। ऊपरी तलों में पुरुष तथा महिला भर्ती वार्ड बनाएं जा रहे हैं जिसमें कुल 50 बिस्तर उपलब्ध होंगे। साथ ही ऑपरेशन थिएटर एवं पंचकर्म सुविधा भी उपलब्ध होगी। इस अस्पताल से सांवेर विधानसभा के साथ-साथ इंदौर एवं देवास जिले के नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा। अस्पताल में पंचकर्म चिकित्सा एवं आयुष औषधीय से कम खर्च पर इलाज संभव हो सकेगा तथा गर्भवती महिलाओं की चिकित्सा भी संभव हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

सिंहस्थ-2028 के सभी निर्माण कार्य तेज गति से पूर्ण करें – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

📰 Generate e-Paper Clip सिंहस्थ-2028 के सभी निर्माण कार्य तेज गति से पूर्ण करें – मुख्यमंत्री डॉ. यादव नवंबर में सभी लंबित स्वीकृतियां प्राप्त कर ले घाटों की एप्रोच रोड, पेयजल, सीवरेज और श्रद्धालुओं के आवागमन की व्यवस्थाओं को दें सर्वोच्च प्राथमिकता सड़क चौड़ीकरण से प्रभावित व्यापारियों के लिए विकसित करें वैकल्पिक बाजार भोपाल : […]

ग्वालियर शीतला माता मंदिर हादसा,  बेकाबू ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला, 15 की मौत

📰 Generate e-Paper Clip ग्वालियर शीतला माता मंदिर हादसा,  बेकाबू ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला, 15 की मौत मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई के दिए निर्देश ग्वालियर । मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में शीतला माता मंदिर के पास रविवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। नवरात्र […]