75 people killed, many missing due to floods in Brazil

ब्राजील में बाढ़ से 75 लोगों की मौत, कई लापता

 

ब्राजील में बाढ़ से 75 लोगों की मौत, कई लापता

ब्राजीलिया । ब्राजील के दक्षिणी राज्य रियो ग्रांड डो सुल में भारी बारिश से आई बाढ़ में पिछले सात दिन में कम से कम 75 लोगों की मौत हो गई है और 103 लापता हैं। बाढ़ से सड़क और पुल भी ढह गए हैं।
अधिकारियों के मुताबिक बाढ़ से हुई घटनाओं में कम से कम 155 लोग घायल हुए हैं, जबकि 88 हजार से ज्यादा लोग बेघर हो गए है। करीब 16 हजार लोगों ने स्कूलों, व्यायामशालाओं और अन्य जगहों पर शरण ली है। बाढ़ से राज्य में जगह-जगह भूस्खलन, सड़कें बहने और पुलों के ढह जाने की भी खबरें मिली हैं।
बताया जा रहा है बाढ़ से आठ लाख से ज्यादा लोग बिना पानी के रहने को मजबूर हैं। गवर्नर एडुअर्डो लीते ने कहा कि मैं एक बार फिर दोहरा रहा हूं कि तबाही का यह मंजर बहुत ही खतरनाक है। इससे पहले उन्होंने कहा था कि राज्य को पुनर्निर्माण के लिए एक तरह के ‘मार्शल प्लान’ की जरूरत होगी।’’ राष्ट्रपति लुइज इनासियो लुला डि सिल्वा ने दूसरी बार राज्य का दौरा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

IND vs ENG: ओडिशा क्रिकेट एसोसिएशन की बढ़ी मुश्किलें

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IND vs ENG: ओडिशा क्रिकेट एसोसिएशन की बढ़ी मुश्किलें राज्य सरकार ने नोटिस जारी कर मांगा जवाब कटक। कटक के बारबाटी स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान फ्लड लाइट अचानक से बंद हो जाने की घटना सामने आई। इस मामले को लेकर अब […]

PM मोदी वीडियो विवाद के बीच मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, कहा- कंटेंट को बूस्ट करने के लिए दिए गए थे पैसे

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱PM मोदी वीडियो विवाद के बीच मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, कहा- कंटेंट को बूस्ट करने के लिए दिए गए थे पैसे मेटा के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बाल यौन शोषण सामग्री (CSAM), डीपफेस कंटेंट और प्लेटफॉर्म के संचालन में हुई गंभीर चूक को लेकर खेद […]