pm modi inaugurates biggest gobar dhan bio cng plant

PM नरेन्द्र मोदी द्वारा इंदौर में एशिया के सबसे बड़े गोबर-धन बायो सीएनजी प्लांट का लोकार्पण

 

इंदौर सहित पूरे प्रदेश में लिखी जा रही है स्वच्छता के क्षेत्र में नई इबारत – प्रधानमंत्री मोदी

जनभागीदारी का उत्तम उदाहरण देते हुये इंदौर ने स्वच्छता के क्षेत्र में भरी ऊंची उड़ान – मुख्यमंत्री चौहान

इंदौर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि इंदौर और मध्यप्रदेश स्वच्छता के क्षेत्र में देश में नई इबारत लिख रहे हैं। स्वच्छता के क्षेत्र में इंदौर देश और विदेश में मॉडल बन गया है। इंदौर में स्वच्छता के क्षेत्र में अद्भूत कार्य हुए हैं। इसके लिये यहां की जनता, जनप्रतिनिधि, शासन-प्रशासन बधाई के पात्र हैं। स्वच्छता के लिये इंदौर और मध्यप्रदेश के अनेक शहरों में विभिन्न नवाचार किये जा रहे हैं। स्वच्छता से जीवन जीने का तरीका बदला है। पर्यावरण में सुधार आ रहा है। रोजगार के नए अवसर भी पैदा हो रहे हैं। स्वच्छता से हमें बहुआयामी लाभ मिल रहे हैं।
प्रधानमंत्री मोदी आज इंदौर के गोबर-धन बायो सीएनजी प्लांट के वर्चुअली लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर प्रदेश को राज्यपाल श्री मंगु भाई पटेल, मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी, सामाजिक न्याय मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार, केन्द्रीय राज्य मंत्री आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय श्री कौशल किशोर वर्चुअली रुप से शामिल हुए।
इंदौर से इस कार्यक्रम में इंदौर जिले के प्रभारी एवं गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, राज्य मंत्री नगरीय प्रशासन श्री ओ.पी.एस. भदौरिया, सांसद श्री शंकर लालवानी, इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री जयपाल सिंह चावड़ा, विधायक श्री महेन्द्र हार्डिया, श्रीमती मालिनी गौड़, श्री रमेश मेंदोला तथा श्री आकाश विजयवर्गीय भी विशेष रुप से मौजूद थे।
प्रधानमंत्री श्री मोदी ने संबोधित करते हुये देवी अहिल्याबाई होल्कर के सेवा कार्यों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इंदौर का नाम आते ही देवी अहिल्याबाई के सेवा-भाव का ध्यान आता है। इंदौर ने देवी अहिल्याबाई की प्रेरणा को कभी खोने नहीं दिया है। इसी प्रेरणा से इंदौर ने स्वच्छता के क्षेत्र में देश-विदेश में अपनी नई पहचान बनाई है। नागरिक कर्तव्यों का भी इंदौर ने बेहतर उदाहरण प्रस्तुत किया है। यहां के लोग जितने अच्छे हैं, उतने ही अच्छे उनके कार्य भी हैं। इंदौर में अब सेंव के साथ सेवा की पहचान भी जुड़ गई है। श्री मोदी ने कहा कि देवी अहिल्या बाई होल्कर की स्मृतियों को संजोए रखने के लिये काशी विश्वनाथ धाम में देवी अहिल्या बाई की आकर्षक प्रतिमा लगाई गई है। श्री मोदी ने कहा कि इंदौर में कचरे के निपटान के लिये बेहतर कार्य हुए हैं। इंदौर के देवगुराड़िया स्थित ट्रेचिंग ग्राउण्ड इसका बेहतर उदाहरण है। देवगुराड़िया में कुछ वर्षों पूर्व कूड़े-कचरे का पहाड़ था, अब इस पूरे क्षेत्र को ग्रीन जोन में बदल दिया गया है। उन्होंने कहा कि देश में आने वाले दो-तीन वर्षों में सभी शहरों में कूड़े-कचरे के पहाड़ों को ग्रीन जोन में बदला जायेगा। श्री मोदी ने कहा कि कचरे के निपटान के लिये केन्द्र सरकार द्वारा विशेष प्रयास किये जा रहे हैं। गीले कचरे के निपटान की विशेष व्यवस्था हो रही है। इससे जहां एक ओर स्वच्छता में मदद मिलेगी, वहीं दूसरी ओर अतिरिक्त आमदनी प्राप्त होगी और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। इसके लिये गोबर-धन योजना का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। गौबर-धन योजना कचरे से कंचन बनाने की महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना के क्रियान्वयन से प्रदूषण में भी कमी आएगी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार द्वारा समस्याओं का स्थाई समाधान दिया जा रहा है। स्वच्छता अभियान इसका बेहतर उदाहरण है। उन्होंने स्वच्छता अभियान में सफाई कर्मियों द्वारा दिए जा रहे योगदान की खुलकर सरहाना की। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत में इनका महत्वपूर्ण योगदान है। हर देशवासी इनका ऋणी है। अनेक चुनौतियों के बावजूद भी सफाई कर्मी दिन-रात सफाई और सेवा के कार्य में लगे रहते है।

×
Date : 20 February 2022 Posted By : EDITOR
PM नरेन्द्र मोदी द्वारा इंदौर में एशिया के सबसे बड़े गोबर-धन बायो सीएनजी प्लांट का लोकार्पण
News Image

 

इंदौर सहित पूरे प्रदेश में लिखी जा रही है स्वच्छता के क्षेत्र में नई इबारत - प्रधानमंत्री मोदी

जनभागीदारी का उत्तम उदाहरण देते हुये इंदौर ने स्वच्छता के क्षेत्र में भरी ऊंची उड़ान - मुख्यमंत्री चौहान

इंदौर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि इंदौर और मध्यप्रदेश स्वच्छता के क्षेत्र में देश में नई इबारत लिख रहे हैं। स्वच्छता के क्षेत्र में इंदौर देश और विदेश में मॉडल बन गया है। इंदौर में स्वच्छता के क्षेत्र में अद्भूत कार्य हुए हैं। इसके लिये यहां की जनता, जनप्रतिनिधि, शासन-प्रशासन बधाई के पात्र हैं। स्वच्छता के लिये इंदौर और मध्यप्रदेश के अनेक शहरों में विभिन्न नवाचार किये जा रहे हैं। स्वच्छता से जीवन जीने का तरीका बदला है। पर्यावरण में सुधार आ रहा है। रोजगार के नए अवसर भी पैदा हो रहे हैं। स्वच्छता से हमें बहुआयामी लाभ मिल रहे हैं।
प्रधानमंत्री मोदी आज इंदौर के गोबर-धन बायो सीएनजी प्लांट के वर्चुअली लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर प्रदेश को राज्यपाल श्री मंगु भाई पटेल, मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी, सामाजिक न्याय मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार, केन्द्रीय राज्य मंत्री आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय श्री कौशल किशोर वर्चुअली रुप से शामिल हुए।
इंदौर से इस कार्यक्रम में इंदौर जिले के प्रभारी एवं गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, राज्य मंत्री नगरीय प्रशासन श्री ओ.पी.एस. भदौरिया, सांसद श्री शंकर लालवानी, इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री जयपाल सिंह चावड़ा, विधायक श्री महेन्द्र हार्डिया, श्रीमती मालिनी गौड़, श्री रमेश मेंदोला तथा श्री आकाश विजयवर्गीय भी विशेष रुप से मौजूद थे।
प्रधानमंत्री श्री मोदी ने संबोधित करते हुये देवी अहिल्याबाई होल्कर के सेवा कार्यों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इंदौर का नाम आते ही देवी अहिल्याबाई के सेवा-भाव का ध्यान आता है। इंदौर ने देवी अहिल्याबाई की प्रेरणा को कभी खोने नहीं दिया है। इसी प्रेरणा से इंदौर ने स्वच्छता के क्षेत्र में देश-विदेश में अपनी नई पहचान बनाई है। नागरिक कर्तव्यों का भी इंदौर ने बेहतर उदाहरण प्रस्तुत किया है। यहां के लोग जितने अच्छे हैं, उतने ही अच्छे उनके कार्य भी हैं। इंदौर में अब सेंव के साथ सेवा की पहचान भी जुड़ गई है। श्री मोदी ने कहा कि देवी अहिल्या बाई होल्कर की स्मृतियों को संजोए रखने के लिये काशी विश्वनाथ धाम में देवी अहिल्या बाई की आकर्षक प्रतिमा लगाई गई है। श्री मोदी ने कहा कि इंदौर में कचरे के निपटान के लिये बेहतर कार्य हुए हैं। इंदौर के देवगुराड़िया स्थित ट्रेचिंग ग्राउण्ड इसका बेहतर उदाहरण है। देवगुराड़िया में कुछ वर्षों पूर्व कूड़े-कचरे का पहाड़ था, अब इस पूरे क्षेत्र को ग्रीन जोन में बदल दिया गया है। उन्होंने कहा कि देश में आने वाले दो-तीन वर्षों में सभी शहरों में कूड़े-कचरे के पहाड़ों को ग्रीन जोन में बदला जायेगा। श्री मोदी ने कहा कि कचरे के निपटान के लिये केन्द्र सरकार द्वारा विशेष प्रयास किये जा रहे हैं। गीले कचरे के निपटान की विशेष व्यवस्था हो रही है। इससे जहां एक ओर स्वच्छता में मदद मिलेगी, वहीं दूसरी ओर अतिरिक्त आमदनी प्राप्त होगी और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। इसके लिये गोबर-धन योजना का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। गौबर-धन योजना कचरे से कंचन बनाने की महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना के क्रियान्वयन से प्रदूषण में भी कमी आएगी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार द्वारा समस्याओं का स्थाई समाधान दिया जा रहा है। स्वच्छता अभियान इसका बेहतर उदाहरण है। उन्होंने स्वच्छता अभियान में सफाई कर्मियों द्वारा दिए जा रहे योगदान की खुलकर सरहाना की। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत में इनका महत्वपूर्ण योगदान है। हर देशवासी इनका ऋणी है। अनेक चुनौतियों के बावजूद भी सफाई कर्मी दिन-रात सफाई और सेवा के कार्य में लगे रहते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

‘फ्रांस में हिंसा के लिए कोई जगह’, प्रदर्शनकारियों को इमैनुएल मैक्रों ने दी वॉर्निंग

📰 Generate e-Paper Clip ‘फ्रांस में हिंसा के लिए कोई जगह’, प्रदर्शनकारियों को इमैनुएल मैक्रों ने दी वॉर्निंग फ्रांस में महंगाई के खिलाफ शनिवार को 8 लाख लोग सड़कों पर उतर आए। UNN: फ्रांस में बेरोजगारी, बढ़ती महंगाई, स्कूलों के खराब हालात और सरकार की नीतियों के खिलाफ छात्रों और कई यूनियन सड़क पर उतर […]

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: हमलावर की बंदूक जाम होने से बची जान, वीडियो आया सामने

📰 Generate e-Paper Clip टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: हमलावर की बंदूक जाम होने से बची जान, वीडियो आया सामने Mumbai: मुंबई में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर रविवार रात हुए हमले से हड़कंप मच गया. टाइगर श्रॉफ मुंबई के जुहू इलाके में फुटबॉल खेलने पहुंचे थे, इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने उन्हें निशाना बनाते हुए […]