UP विधानसभा चुनाव: जेपी नड्डा बोले- करहल में अखिलेश यादव की जमीन खिसकी - Update Now News

UP विधानसभा चुनाव: जेपी नड्डा बोले- करहल में अखिलेश यादव की जमीन खिसकी

सुल्तानपुर/अमेठी। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि सपा मुखिया की करहल में जमीन खिसक गई है। जेपी नड्डा सुल्तानपुर और गौरीगंज एवं मुंशीगंज (अमेठी) में आयोजित जन-सभाओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि करहल में अखिलेश यादव की स्थिति इतनी खराब हो गई है कि उन्हें मुलायम सिंह जी को चुनाव प्रचार के लिए उतारना पड़ा। यह बताता है कि अखिलेश यादव के पैरों तले जमीन खिसक गई है। अब वे घर बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं, न कि उत्तर प्रदेश का चुनाव लड़ रहे हैं।
नड्डा ने कहा कि अखिलेश यादव की सरकार ने आतंकियों को बचाने का प्रयास किया था, ये मत भूलना। अखिलेश यादव की सरकार ने उत्तर प्रदेश में 2007 में हुए 9 सीरियल बम ब्लास्ट और रामपुर में सीआरपीएफ कैंप पर हुए आतंकी हमलों के गुनाहगारों पर से केस वापस हटाने की सिफारिश की थी। जो व्यक्ति मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए आतंकियों को बचाता हो, उससे यूपी की सुरक्षा की उम्मीद कैसे की जा सकती है? एक ओर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैं जो यूपी की जनता को सुरक्षा दे रहे हैं, दूसरी ओर अखिलेश यादव हैं जो आतंकियों और माफियाओं को संरक्षण और सुरक्षा दे रहे हैं। देश को आगे बढ़ाने का काम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस में अपना रिपोर्ट कार्ड लेकर जनता के सामने जाने की हिम्मत ही नहीं है क्योंकि इन्होंने यूपी की जनता के लिए कभी कुछ भी किया ही नहीं है। ये जातिवादी और परिवारवादी लोग हैं, इन्हें केवल एक परिवार का भला करना आता है।

×
Date : 20 February 2022 Posted By : EDITOR
UP विधानसभा चुनाव: जेपी नड्डा बोले- करहल में अखिलेश यादव की जमीन खिसकी
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

त्योहारों पर न करें प्रदर्शन, परिवार संग बिताएं समय, अभिजीत दीपके ने जारी किया वीडियो

📰 Generate e-Paper Clip त्योहारों पर न करें प्रदर्शन, परिवार संग बिताएं समय, अभिजीत दीपके ने जारी किया वीडियो नई दिल्ली। हाल के दिनों में सीजेपी ने दिल्ली में जमकर हंगामा काटा। कनॉट प्लेस से लेकर जंतर मंतर तक जमकर पुलिस और सीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच खींचतान देखने को मिली। वहीं, अब सीजेपी के संस्थापक […]

38 देशों के साथ फ्री ट्रेड समझौते ऐतिहासिक उपलब्धि : राजनाथ सिंह

📰 Generate e-Paper Clip 38 देशों के साथ फ्री ट्रेड समझौते ऐतिहासिक उपलब्धि : राजनाथ सिंह नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का कहना है कि भारत की अर्थव्यवस्था अभूतपूर्व गति से प्रगति कर रही है। भारत आज दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है। दुनिया के कई बड़े देश जब […]