त्योहारों पर न करें प्रदर्शन, परिवार संग बिताएं समय, अभिजीत दीपके ने जारी किया वीडियो
त्योहारों पर न करें प्रदर्शन, परिवार संग बिताएं समय, अभिजीत दीपके ने जारी किया वीडियो
नई दिल्ली। हाल के दिनों में सीजेपी ने दिल्ली में जमकर हंगामा काटा। कनॉट प्लेस से लेकर जंतर मंतर तक जमकर पुलिस और सीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच खींचतान देखने को मिली। वहीं, अब सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने दशहरा पर अपने समर्थकों को संदेश दिया जिसमें उन्होंने विरोध प्रदर्शनों पर कुछ दिन के लिए रोकथाम की बात कही है। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान परिवार और प्रियजनों के साथ समय बिताएं। साथ ही जेल में बंद सीजेपी प्रवक्ताओं आशुतोष और सौरव दास के लिए प्रार्थना करने की अपील की। 16 मिनट के संदेश में दीपके ने कहा कि मेरे सभी कॉकरोचों से मेरी गुजारिश है कि कुछ दिन परिवार के साथ बिताओ। त्योहार नजदीक हैं। परिवार और प्रियजनों के साथ रहो। हम नफरत के खिलाफ लड़ रहे हैं, लेकिन हमें यह भी सुनिश्चित करना है कि वही नफरत हमारे अंदर न घुस जाए। हमारी सबसे बड़ी ताकत करुणा, एक-दूसरे के प्रति प्यार और दयालुता है।
