सामंथा की पहली सैलरी महज 500 रुपये थी! - Update Now News

सामंथा की पहली सैलरी महज 500 रुपये थी!

चेन्नई । तमिल और तेलुगु सिनेमा के सबसे बड़े सितारों में से एक सामंथा ने बताया कि उनकी पहली सैलरी सिर्फ 500 रुपये थी, जो उन्हें एक दिन के लिए एक सम्मेलन में होस्टेस के रूप में काम करने के दौरान मिली थी। हाल ही में, सामंथा ने इंस्टाग्राम पर अपने प्रशंसकों के साथ सवाल-जवाब किए। प्रशंसकों ने अभिनेत्री से अस दौरान कई सवाल किए, जिनके जवाब सामंथा ने दिए। इस बातचीत के दौरान, सामंथा ने बताया कि उनकी पहली सैलरी सिर्फ 500 रुपये थी और यह उन्हें 8 घंटे काम करने के बाद मिली। अभिनेत्री ने कहा कि उन्हें पहली सैलरी स्कूल के दिनों में मिली थी। जब प्रशंसकों ने उनसे खतीजा (उनकी अगली फिल्म ‘काथु वकुला रेंदु काधल’ में उनके किरदार का नाम) या कनमनी (उसी फिल्म में नयनतारा का किरदार) के बीच चयन करने के लिए कहा, तो सामंथा ने जवाब दिया कि ‘कनमनी और खतीजा। खतीजा के बिना कनमनी नहीं और कनमनी के बिना खतीजा नहीं।’ जब उनसे ‘काथुवाकुला रेंदु काधल’ में अपने किरदार के बारे में टिप्पणी करने के लिए कहा गया, तो उन्होंने कहा, “मेरी पसंदीदा शैली रोमांटिक कॉमेडी है। मुझे बहुत खुशी है कि मैं ऐसे प्रोजेक्ट का हिस्सा बन रही हूं। यह वास्तव में मजेदार है। इसके लिए मैं और इंतजार नहीं कर सकती। आप सभी के लिए पेश है ‘काथु वकुला रेंदु काधल’।”

 

×
Date : 21 April 2022 Posted By : EDITOR
सामंथा की पहली सैलरी महज 500 रुपये थी!
News Image

चेन्नई । तमिल और तेलुगु सिनेमा के सबसे बड़े सितारों में से एक सामंथा ने बताया कि उनकी पहली सैलरी सिर्फ 500 रुपये थी, जो उन्हें एक दिन के लिए एक सम्मेलन में होस्टेस के रूप में काम करने के दौरान मिली थी। हाल ही में, सामंथा ने इंस्टाग्राम पर अपने प्रशंसकों के साथ सवाल-जवाब किए। प्रशंसकों ने अभिनेत्री से अस दौरान कई सवाल किए, जिनके जवाब सामंथा ने दिए। इस बातचीत के दौरान, सामंथा ने बताया कि उनकी पहली सैलरी सिर्फ 500 रुपये थी और यह उन्हें 8 घंटे काम करने के बाद मिली। अभिनेत्री ने कहा कि उन्हें पहली सैलरी स्कूल के दिनों में मिली थी। जब प्रशंसकों ने उनसे खतीजा (उनकी अगली फिल्म 'काथु वकुला रेंदु काधल' में उनके किरदार का नाम) या कनमनी (उसी फिल्म में नयनतारा का किरदार) के बीच चयन करने के लिए कहा, तो सामंथा ने जवाब दिया कि 'कनमनी और खतीजा। खतीजा के बिना कनमनी नहीं और कनमनी के बिना खतीजा नहीं।' जब उनसे 'काथुवाकुला रेंदु काधल' में अपने किरदार के बारे में टिप्पणी करने के लिए कहा गया, तो उन्होंने कहा, "मेरी पसंदीदा शैली रोमांटिक कॉमेडी है। मुझे बहुत खुशी है कि मैं ऐसे प्रोजेक्ट का हिस्सा बन रही हूं। यह वास्तव में मजेदार है। इसके लिए मैं और इंतजार नहीं कर सकती। आप सभी के लिए पेश है 'काथु वकुला रेंदु काधल'।"

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

माधुरी दीक्षित और सोनाली बेंद्रे पहली बार साथ आएंगी नजर, ‘कोण होणार करोडपती’ के ग्रैंड प्रीमियर में खुलेंगे दिलचस्प किस्से

📰 Generate e-Paper Clip माधुरी दीक्षित और सोनाली बेंद्रे पहली बार साथ आएंगी नजर, ‘कोण होणार करोडपती’ के ग्रैंड प्रीमियर में खुलेंगे दिलचस्प किस्से सोमवार, 12 अक्टूबर रात 9 बजे, सोनी मराठी और सोनी लिव पर होगा प्रीमियर Mumbai: माधुरी दीक्षित सवाल पूछेंगी और सोनाली बेंद्रे हॉट सीट पर उनके जवाब देंगी। खेल के साथ […]

हनुमान की अब तक की सबसे बड़ी लड़ाई की शुरुआत, जिओहॉटस्टारने जारी किया ‘द लीजेंड ऑफ हनुमान’ सीजन 7 का ट्रेलर

📰 Generate e-Paper Clip हनुमान की अब तक की सबसे बड़ी लड़ाई की शुरुआत, जिओहॉटस्टारने जारी किया ‘द लीजेंड ऑफ हनुमान’ सीजन 7 का ट्रेलर 23 अक्टूबर 2026 को दशहरे के सप्ताह में होगा प्रीमियर; इस लोकप्रिय फ्रेंचाइज़ी का अब तक का सबसे बड़ा अध्याय हनुमान को समय के पार एक ऐसी यात्रा पर ले […]