सामंथा की पहली सैलरी महज 500 रुपये थी! - Update Now News

सामंथा की पहली सैलरी महज 500 रुपये थी!

चेन्नई । तमिल और तेलुगु सिनेमा के सबसे बड़े सितारों में से एक सामंथा ने बताया कि उनकी पहली सैलरी सिर्फ 500 रुपये थी, जो उन्हें एक दिन के लिए एक सम्मेलन में होस्टेस के रूप में काम करने के दौरान मिली थी। हाल ही में, सामंथा ने इंस्टाग्राम पर अपने प्रशंसकों के साथ सवाल-जवाब किए। प्रशंसकों ने अभिनेत्री से अस दौरान कई सवाल किए, जिनके जवाब सामंथा ने दिए। इस बातचीत के दौरान, सामंथा ने बताया कि उनकी पहली सैलरी सिर्फ 500 रुपये थी और यह उन्हें 8 घंटे काम करने के बाद मिली। अभिनेत्री ने कहा कि उन्हें पहली सैलरी स्कूल के दिनों में मिली थी। जब प्रशंसकों ने उनसे खतीजा (उनकी अगली फिल्म ‘काथु वकुला रेंदु काधल’ में उनके किरदार का नाम) या कनमनी (उसी फिल्म में नयनतारा का किरदार) के बीच चयन करने के लिए कहा, तो सामंथा ने जवाब दिया कि ‘कनमनी और खतीजा। खतीजा के बिना कनमनी नहीं और कनमनी के बिना खतीजा नहीं।’ जब उनसे ‘काथुवाकुला रेंदु काधल’ में अपने किरदार के बारे में टिप्पणी करने के लिए कहा गया, तो उन्होंने कहा, “मेरी पसंदीदा शैली रोमांटिक कॉमेडी है। मुझे बहुत खुशी है कि मैं ऐसे प्रोजेक्ट का हिस्सा बन रही हूं। यह वास्तव में मजेदार है। इसके लिए मैं और इंतजार नहीं कर सकती। आप सभी के लिए पेश है ‘काथु वकुला रेंदु काधल’।”

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

अवॉर्ड विनिंग फिल्म ‘मैक्स, मिन एंड म्याऊज़ाकी’ का तीसरा दिल छू लेने वाला गाना ‘सुहाना’ रिलीज़

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱अवॉर्ड विनिंग फिल्म ‘मैक्स, मिन एंड म्याऊज़ाकी’ का तीसरा दिल छू लेने वाला गाना ‘सुहाना’ रिलीज़ Mumbai: अपनी सिनेमाघरों में रिलीज़ से कुछ ही दिन पहले, अवॉर्ड विनिंग फिल्म ‘मैक्स, मिन एंड म्याऊज़ाकी’ के निर्माताओं ने फिल्म का तीसरा दिल छू लेने वाला गाना ‘सुहाना’ रिलीज़ कर दिया है। यह […]

4 Facts About Maatrubhumi Actress Heera Sohal You Should Know

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱4 Facts About Maatrubhumi Actress Heera Sohal You Should Know Mumbai: Actress Heera Sohal is all set to be seen in the upcoming film Maatrubhumi, and her journey to the big screen has been marked by versatility and steady growth. From modeling to music videos and now powerful acting roles, […]