2025 तक चलने वाली है नीतीश सरकार- शाहनवाज हुसैन - Update Now News

2025 तक चलने वाली है नीतीश सरकार- शाहनवाज हुसैन

नई दिल्ली । बिहार सरकार के भविष्य को लेकर जारी तमाम कयासों को खारिज करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता और नीतीश सरकार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने दावा किया है कि बिहार सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी और नीतीश कुमार 2025 तक मुख्यमंत्री बने रहेंगे। उन्होंने कहा कि यह सरकार 2025 तक चलने वाली है और इसमें कहीं कोई शक की गुंजाइश नहीं है।
आईएएनएस से बातचीत करते हुए भाजपा की केन्द्रीय चुनाव समिति के सदस्य,राष्ट्रीय प्रवक्ता और बिहार के वरिष्ठ मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने औद्योगिक और रोजगार के मोर्चे पर बिहार सरकार द्वारा हासिल की गई उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि वे 2024 के लोक सभा चुनाव से पहले बिहार में उद्योग और रोजगार का वातावरण तैयार करना चाहते हैं।
आईएएनएस से बातचीत करते हुए शाहनवाज हुसैन ने कहा कि वे उद्योगपतियों से कह रहे हैं कि एक बार तो आइए बिहार में, क्योंकि यह गंगाजल और अपहरण फिल्म वाला बिहार नहीं है। उन्होंने दावा किया कि बिहार सरकार की नीतियों और उनके व्यक्तिगत प्रयासों की वजह से अब बिहार उद्योगपत्तियों की पहली पसंद बनता जा रहा है। बिहार सरकार आगामी 12 मई को देश की राजधानी दिल्ली में ‘इनवेस्टर्स मीट’ भी करने जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

भारत के GenZ ने कॉमनवेल्थ गेम्स में बढ़ाया देश का गौरव – विश्वास कैलाश सारंग

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱भारत के GenZ ने कॉमनवेल्थ गेम्स में बढ़ाया देश का गौरव – विश्वास कैलाश सारंग Bhopal: जब युवा संकल्प लेते हैं तो इतिहास बनता है। जब तिरंगा सबसे ऊँचा लहराता है, तो पूरा राष्ट्र गर्व से भर उठता है। भारत का GenZ अब केवल संभावनाओं का प्रतीक नहीं बल्कि उपलब्धियों […]

उपचुनाव में बड़ा उलटफेर: नितिन नवीन की सीट पर प्रशांत किशोर जीते, दतिया में कांग्रेस और गुजरात में BJP की जीत

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱उपचुनाव में बड़ा उलटफेर: नितिन नवीन की सीट पर प्रशांत किशोर जीते, दतिया में कांग्रेस और गुजरात में BJP की जीत नई दिल्ली: बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की तीन विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों के रिजल्ट आ गए हैं। एमपी के दतिया में कांग्रेस और गुजरात में भाजपा जीत […]