2025 तक चलने वाली है नीतीश सरकार- शाहनवाज हुसैन - Update Now News

2025 तक चलने वाली है नीतीश सरकार- शाहनवाज हुसैन

नई दिल्ली । बिहार सरकार के भविष्य को लेकर जारी तमाम कयासों को खारिज करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता और नीतीश सरकार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने दावा किया है कि बिहार सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी और नीतीश कुमार 2025 तक मुख्यमंत्री बने रहेंगे। उन्होंने कहा कि यह सरकार 2025 तक चलने वाली है और इसमें कहीं कोई शक की गुंजाइश नहीं है।
आईएएनएस से बातचीत करते हुए भाजपा की केन्द्रीय चुनाव समिति के सदस्य,राष्ट्रीय प्रवक्ता और बिहार के वरिष्ठ मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने औद्योगिक और रोजगार के मोर्चे पर बिहार सरकार द्वारा हासिल की गई उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि वे 2024 के लोक सभा चुनाव से पहले बिहार में उद्योग और रोजगार का वातावरण तैयार करना चाहते हैं।
आईएएनएस से बातचीत करते हुए शाहनवाज हुसैन ने कहा कि वे उद्योगपतियों से कह रहे हैं कि एक बार तो आइए बिहार में, क्योंकि यह गंगाजल और अपहरण फिल्म वाला बिहार नहीं है। उन्होंने दावा किया कि बिहार सरकार की नीतियों और उनके व्यक्तिगत प्रयासों की वजह से अब बिहार उद्योगपत्तियों की पहली पसंद बनता जा रहा है। बिहार सरकार आगामी 12 मई को देश की राजधानी दिल्ली में ‘इनवेस्टर्स मीट’ भी करने जा रही है।

×
Date : 03 May 2022 Posted By : EDITOR
2025 तक चलने वाली है नीतीश सरकार- शाहनवाज हुसैन
News Image

नई दिल्ली । बिहार सरकार के भविष्य को लेकर जारी तमाम कयासों को खारिज करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता और नीतीश सरकार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने दावा किया है कि बिहार सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी और नीतीश कुमार 2025 तक मुख्यमंत्री बने रहेंगे। उन्होंने कहा कि यह सरकार 2025 तक चलने वाली है और इसमें कहीं कोई शक की गुंजाइश नहीं है।
आईएएनएस से बातचीत करते हुए भाजपा की केन्द्रीय चुनाव समिति के सदस्य,राष्ट्रीय प्रवक्ता और बिहार के वरिष्ठ मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने औद्योगिक और रोजगार के मोर्चे पर बिहार सरकार द्वारा हासिल की गई उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि वे 2024 के लोक सभा चुनाव से पहले बिहार में उद्योग और रोजगार का वातावरण तैयार करना चाहते हैं।
आईएएनएस से बातचीत करते हुए शाहनवाज हुसैन ने कहा कि वे उद्योगपतियों से कह रहे हैं कि एक बार तो आइए बिहार में, क्योंकि यह गंगाजल और अपहरण फिल्म वाला बिहार नहीं है। उन्होंने दावा किया कि बिहार सरकार की नीतियों और उनके व्यक्तिगत प्रयासों की वजह से अब बिहार उद्योगपत्तियों की पहली पसंद बनता जा रहा है। बिहार सरकार आगामी 12 मई को देश की राजधानी दिल्ली में 'इनवेस्टर्स मीट' भी करने जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: निवेश से रोजगार तक, उद्योगों को हर कदम पर मिलेगा सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

📰 Generate e-Paper Clip निवेश से रोजगार तक, उद्योगों को हर कदम पर मिलेगा सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुम्बई रोड शो में प्राप्त हुए लगभग 90 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव मुंबई में उद्योग प्रतिनिधियों से वन-टू-वन चर्चा, नए निवेश और औद्योगिक विस्तार पर हुआ सार्थक संवाद फार्मा, टेक्सटाइल, सीमेंट, दूरसंचार, डेटा सेंटर और […]

ग्रीन कार्ड को लेकर अमेरिका ने दिया झटका! इंफोसिस समेत 8 कंपनियों को ‘परमानेंट लेबर सर्टिफिकेशन प्रोग्राम’ से किया सस्पेंड

📰 Generate e-Paper Clip ग्रीन कार्ड को लेकर अमेरिका ने दिया झटका! इंफोसिस समेत 8 कंपनियों को ‘परमानेंट लेबर सर्टिफिकेशन प्रोग्राम’ से किया सस्पेंड नई दिल्ली: अमेरिका ने आज (गुरुवार को) IT कंपनियों- कॉग्निजेंट, इंफोसिस, टाटा, विप्रो, HCL, कैपजेमिनी, माइक्रोसॉफ्ट और एडोब को ‘परमानेंट लेबर सर्टिफिकेशन प्रोग्राम’ से सस्पेंड कर दिया है। इस प्रोग्राम के […]