राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं से की अपील- ईद खुशी से मनाई जानी चाहिए, अक्षय तृतीया पर न करें आरती - Update Now News

राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं से की अपील- ईद खुशी से मनाई जानी चाहिए, अक्षय तृतीया पर न करें आरती

मुंबई । महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे ने सोमवार को अपने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा है कि मंगलवार को रमजान ईद मनाने के दौरान मुसलमान परेशान नहीं किए जाने चाहिए। ठाकरे का यह बयान आश्चर्यजनक है, क्योंकि हाल ही में उन्होंने मस्जिदों पर लगाए जाने वाले लाउडस्पीकरों को लेकर विवादित बयान दिया था। उन्होंने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा है कि कल (मंगलवार) रमजान ईद है। मुसलमानों को इस त्योहार को खुशी से मनाना चाहिए। इसलिए अक्षय तृतीया के पूर्व-निर्धारित कार्यक्रमों के अनुसार, कल आरती न करें।राज ठाकरे ने स्पष्ट किया कि मनसे किसी भी त्योहार को मनाने के लिए समस्या पैदा नहीं करेगी। राज ठाकरे ने एक ट्वीट में लिखा है, कल ईद है। कल मैंने औरंगाबाद की रैली में उसके बारे में बात की थी। मुस्लिम समाज का ये त्यौहार खुशी से मनाया जाना चाहिए, पहले तय हुआ था, उस तरह से अब आप अक्षय तृतीया के दिन कहीं भी आरती मत करें। हमें किसी के भी त्यौहार में बाधा नहीं डालनी है। लाउडस्पीकर का विषय धार्मिक नहीं सामाजिक है और उसके बारे में आगे क्या करना है, ये मैं कल ट्विटर पर बताऊंगा। इससे पहले उन्होंने लाउडस्पीकर के मामले में कहा था कि मस्जिदों पर लाउडस्पीकर नहीं बजाया जाना चाहिए और वहां से इन्हें हटा दिया जाना चाहिए। यही नहीं, उन्होंने चेतावनी भी दी थी कि अगर मस्जिदों से लाउडस्पीकर नहीं हटाए जाते हैं तो उनके समर्थक मस्जिदों के सामने और भी ऊंची आवाज में हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे।

×
Date : 03 May 2022 Posted By : EDITOR
राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं से की अपील- ईद खुशी से मनाई जानी चाहिए, अक्षय तृतीया पर न करें आरती
News Image

मुंबई । महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे ने सोमवार को अपने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा है कि मंगलवार को रमजान ईद मनाने के दौरान मुसलमान परेशान नहीं किए जाने चाहिए। ठाकरे का यह बयान आश्चर्यजनक है, क्योंकि हाल ही में उन्होंने मस्जिदों पर लगाए जाने वाले लाउडस्पीकरों को लेकर विवादित बयान दिया था। उन्होंने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा है कि कल (मंगलवार) रमजान ईद है। मुसलमानों को इस त्योहार को खुशी से मनाना चाहिए। इसलिए अक्षय तृतीया के पूर्व-निर्धारित कार्यक्रमों के अनुसार, कल आरती न करें।राज ठाकरे ने स्पष्ट किया कि मनसे किसी भी त्योहार को मनाने के लिए समस्या पैदा नहीं करेगी। राज ठाकरे ने एक ट्वीट में लिखा है, कल ईद है। कल मैंने औरंगाबाद की रैली में उसके बारे में बात की थी। मुस्लिम समाज का ये त्यौहार खुशी से मनाया जाना चाहिए, पहले तय हुआ था, उस तरह से अब आप अक्षय तृतीया के दिन कहीं भी आरती मत करें। हमें किसी के भी त्यौहार में बाधा नहीं डालनी है। लाउडस्पीकर का विषय धार्मिक नहीं सामाजिक है और उसके बारे में आगे क्या करना है, ये मैं कल ट्विटर पर बताऊंगा। इससे पहले उन्होंने लाउडस्पीकर के मामले में कहा था कि मस्जिदों पर लाउडस्पीकर नहीं बजाया जाना चाहिए और वहां से इन्हें हटा दिया जाना चाहिए। यही नहीं, उन्होंने चेतावनी भी दी थी कि अगर मस्जिदों से लाउडस्पीकर नहीं हटाए जाते हैं तो उनके समर्थक मस्जिदों के सामने और भी ऊंची आवाज में हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

फ्लाइट में सीट को लेकर घमासान! बांग्लादेश से लंदन जा रही उड़ान में यात्रियों के बीच मारपीट

📰 Generate e-Paper Clip फ्लाइट में सीट को लेकर घमासान! बांग्लादेश से लंदन जा रही उड़ान में यात्रियों के बीच मारपीट ढाका। ढाका से लंदन जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 16 सितंबर को सीट को लेकर तीन यात्रियों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया। सोशल […]

MP: CM मोहन यादव ने शुरू किया मुफ्त रजिस्ट्री अभियान, 41 हजार गांवों के परिवारों को मिलेगा संपत्ति का अधिकार

📰 Generate e-Paper Clip MP: ग्रामीण आबादी को मिलेगा अपनी संपत्ति का अधिकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव PM मोदी के जन्मदिन पर स्वामित्व योजना एक अनमोल उपहार :  नितिन नवीन स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन-2026 के अंतर्गत 50 लाख निजी संपत्तियों की नि:शुल्क रजिस्ट्री अभियान का शुभारंभ, मुख्यमंत्री डॉ. यादव और राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री […]