रेपो दर बढ़ाने की घोषणा के साथ ही शेयर बाजार में मचा कोहराम - Update Now News

रेपो दर बढ़ाने की घोषणा के साथ ही शेयर बाजार में मचा कोहराम

नई दिल्ली । भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति द्वारा रेपो दर में 40 आधार अंकों की बढ़ोतरी की घोषणा के साथ ही बुधवार को घरेलू शेयर बाजार में तहलका मच गया। निवेशकों की भारी बिकवाली के दबाव में बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 2.29 प्रतिशत यानी 1,307 अंक फिसलकर 55,669 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 2.29 प्रतिशत यानी 392 अंक लुढ़ककर 16,678 अंक पर बंद हुआ। मौद्रिक नीति समिति का यह फैसला बाजार निवेशकों के लिये बिल्कुल ही अप्रत्याशित था। कोरोना महामारी के बाद पहली बार नीतिगत दरों में बढ़ोतरी की गई है। महामारी को देखते हुये आरबीआई ने नरम रुख अपनाया हुआ था। आरबीआई का कहना है कि महंगाई पर काबू पाने के लिये दरों को बढ़ाने का फैसला किया गया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने रेपो दर में 40 आधार अंक और कैश रिजर्व रेशियो (सीआरआर) में 50 आधार अंकों की बढ़ोतरी की घोषणा की है। अब संशोधित रेपो दर 4.40 प्रतिशत और सीआरआर 4.5 प्रतिशत है। रेपो दर, उस दर को कहते हैं, जिस पर आरबीआई बैंकों को अल्पकालिक ऋण प्रदान करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

तीन गुना चॉकलेट, तीन गुना प्यार: एक ‘दिलदारी’ भरा पल – Dinshaw ice cream ने विनोद कांबली के साथ लॉन्च किया नया कैंपेन

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱तीन गुना चॉकलेट, तीन गुना प्यार: एक ‘दिलदारी’ भरा पल – Dinshaw ice cream ने विनोद कांबली के साथ लॉन्च किया नया कैंपेन उनकी असली जिंदगी की कहानी ने ऐड को बनाया सिर्फ प्रमोशन नहीं, बल्कि एक गहरा एहसास Mumbai: इस गर्मी, दिनशॉज भारत की सबसे पसंदीदा डेज़र्ट आदतों में […]

भारत-दक्षिण कोरिया के बीच हुए 15 समझौते, ‘चिप से शिप’ तक बड़ी डील

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱भारत-दक्षिण कोरिया के बीच हुए 15 समझौते, ‘चिप से शिप’ तक बड़ी डील -व्यापार 50 अरब डॉलर तक ले जाने का लक्ष्य, पीएम मोदी और राष्ट्रपति ली जे. म्युंग की वार्ता से संबंधों को मिली नई ऊंचाई नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जी-म्युंग […]