Sunil Bharti Mittal to Receive France’s Highest Civilian Honour

फ्रांसीसी गणराज्य के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ के नाइट की उपाधि से सम्मानित होंगे सुनील भारती मित्तल

फ्रांसीसी गणराज्य के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ के नाइट की उपाधि से सम्मानित होंगे सुनील भारती मित्तल
 – ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है

नई दिल्ली: भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक और अध्यक्ष सुनील भारती मित्तल को फ्रांसीसी गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम इमैनुएल मैक्रों ने राष्ट्रीय सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’  के नाइट की उपाधि से सम्मानित करने की घोषणा की है। नेपोलियन बोनापार्ट ने वर्ष 1802 में ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ की स्थापना की थी। यह फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए जाने वाला सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। सुनील भारती मित्तल को भारत और फ्रांस के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के उनके दीर्घकालिक प्रयासों तथा दूरसंचार और डिजिटल अवसंरचना के क्षेत्र में उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए यह सम्मान दिया गया है।
इस घोषणा पर फ्रांस के राजदूत थिएरी मातू ने कहा, “सुनील भारती मित्तल वर्ष 1992 में एयरटेल के शुरुआती दिनों से ही तीन दशक से अधिक समय से फ्रांस के मित्र रहे हैं। उन्होंने दशकों से लगातार इन संबंधों को मजबूत किया है और यह दिखाया है कि फ्रांसीसी और भारतीय कारोबारी प्रयास मिलकर क्या हासिल कर सकते हैं। आज वह यूटेलसैट के उपाध्यक्ष के रूप में इन संबंधों को आगे बढ़ा रहे हैं। यह ऐसे समय में हो रहा है, जब हमारे दोनों देश अंतरिक्ष और डिजिटल प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में साथ मिलकर आगे बढ़ रहे हैं। उन्हें ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ प्रदान करके फ्रांसिस गणराज्य के राष्ट्रपति एक ऐसे उल्लेखनीय करोबारी नेता को सम्मानित कर रहे हैं, जिन्होंने भारत में फ्रांस को एक स्थायी साझेदार बनाने में योगदान दिया है।”
इस सम्मान पर सुनील भारती मित्तल ने कहा, “फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए गए इस गरिमापूर्ण सम्मान से मैं अत्यंत भावुक और अभिभूत हूँ। फ्रांस के साथ मेरा जुड़ाव 1992 में एयरटेल की स्थापना के समय शुरू हुआ था। उस समय कॉम्पान्यी जेनेराल दे ज़ो ने भारत में मोबाइल दूरसंचार सेवाएं शुरू करने के लिए भारती के साथ साझेदारी की थी। यह जुड़ाव आज भी यूरोप की अग्रणी उपग्रह कंपनी यूटेलसैट के सह-अध्यक्ष के रूप में मेरी भूमिका के माध्यम से जारी है। मैं फ्रांसीसी गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम इमैनुएल मैक्रों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इस सम्मान को स्वीकार करता हूं और भारत तथा फ्रांस के बीच आर्थिक संबंधों को और मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराता हूं।”
सुनील भारती मित्तल को ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ का अलंकरण 28 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली स्थित फ्रांस के दूतावास में आयोजित एक विशेष समारोह में प्रदान किया जाएगा। वर्ष 2007 में सुनील भारती मित्तल को भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। वर्ष 2024 में वह ब्रिटेन के राजा चार्ल्स तृतीय द्वारा ‘मोस्ट एक्सीलेंट ऑर्डर ऑफ द ब्रिटिश एम्पायर’ के नाइट कमांडर की उपाधि से सम्मानित होने वाले पहले भारतीय नागरिक बने थे।
×
Date : 13 October 2026 Posted By : EDITOR
फ्रांसीसी गणराज्य के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ के नाइट की उपाधि से सम्मानित होंगे सुनील भारती मित्तल
News Image

फ्रांसीसी गणराज्य के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'लेज्यॉं द'ऑनर' के नाइट की उपाधि से सम्मानित होंगे सुनील भारती मित्तल
 - 'लेज्यॉं द'ऑनर' फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है

नई दिल्ली: भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक और अध्यक्ष सुनील भारती मित्तल को फ्रांसीसी गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम इमैनुएल मैक्रों ने राष्ट्रीय सम्मान ‘लेज्यॉं द'ऑनर'  के नाइट की उपाधि से सम्मानित करने की घोषणा की है। नेपोलियन बोनापार्ट ने वर्ष 1802 में 'लेज्यॉं द'ऑनर' की स्थापना की थी। यह फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए जाने वाला सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। सुनील भारती मित्तल को भारत और फ्रांस के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के उनके दीर्घकालिक प्रयासों तथा दूरसंचार और डिजिटल अवसंरचना के क्षेत्र में उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए यह सम्मान दिया गया है।
इस घोषणा पर फ्रांस के राजदूत थिएरी मातू ने कहा, "सुनील भारती मित्तल वर्ष 1992 में एयरटेल के शुरुआती दिनों से ही तीन दशक से अधिक समय से फ्रांस के मित्र रहे हैं। उन्होंने दशकों से लगातार इन संबंधों को मजबूत किया है और यह दिखाया है कि फ्रांसीसी और भारतीय कारोबारी प्रयास मिलकर क्या हासिल कर सकते हैं। आज वह यूटेलसैट के उपाध्यक्ष के रूप में इन संबंधों को आगे बढ़ा रहे हैं। यह ऐसे समय में हो रहा है, जब हमारे दोनों देश अंतरिक्ष और डिजिटल प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में साथ मिलकर आगे बढ़ रहे हैं। उन्हें 'लेज्यॉं द'ऑनर' प्रदान करके फ्रांसिस गणराज्य के राष्ट्रपति एक ऐसे उल्लेखनीय करोबारी नेता को सम्मानित कर रहे हैं, जिन्होंने भारत में फ्रांस को एक स्थायी साझेदार बनाने में योगदान दिया है।"
इस सम्मान पर सुनील भारती मित्तल ने कहा, “फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए गए इस गरिमापूर्ण सम्मान से मैं अत्यंत भावुक और अभिभूत हूँ। फ्रांस के साथ मेरा जुड़ाव 1992 में एयरटेल की स्थापना के समय शुरू हुआ था। उस समय कॉम्पान्यी जेनेराल दे ज़ो ने भारत में मोबाइल दूरसंचार सेवाएं शुरू करने के लिए भारती के साथ साझेदारी की थी। यह जुड़ाव आज भी यूरोप की अग्रणी उपग्रह कंपनी यूटेलसैट के सह-अध्यक्ष के रूप में मेरी भूमिका के माध्यम से जारी है। मैं फ्रांसीसी गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम इमैनुएल मैक्रों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इस सम्मान को स्वीकार करता हूं और भारत तथा फ्रांस के बीच आर्थिक संबंधों को और मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराता हूं।”
सुनील भारती मित्तल को 'लेज्यॉं द'ऑनर' का अलंकरण 28 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली स्थित फ्रांस के दूतावास में आयोजित एक विशेष समारोह में प्रदान किया जाएगा। वर्ष 2007 में सुनील भारती मित्तल को भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। वर्ष 2024 में वह ब्रिटेन के राजा चार्ल्स तृतीय द्वारा ‘मोस्ट एक्सीलेंट ऑर्डर ऑफ द ब्रिटिश एम्पायर’ के नाइट कमांडर की उपाधि से सम्मानित होने वाले पहले भारतीय नागरिक बने थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Tiigers of Kolkata strengthen bid for second ISPL crown with Rajat Mundhe, Krushna Gawali signings

📰 Generate e-Paper Clip Tiigers of Kolkata strengthen bid for second ISPL crown with Rajat Mundhe, Krushna Gawali signings Inaugural champions back Under-19 underdog Amay Lad alongside retained star Saif Ali, with title-winning captain Prathamesh Pawar returning as coach Mumbai: Tiigers of Kolkata secured Rajat Mundhe for ₹15.05 lakh and Krushna Gawali for ₹14.75 lakh […]

Madhya Pradesh : 11,500 करोड़ के निवेश से बनेगी 1,920 मेगावाट क्षमता की परियोजना, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर गांधीसागर में होगा विशेष आयोजन

📰 Generate e-Paper Clip Madhya Pradesh : 11,500 करोड़ के निवेश से बनेगी 1,920 मेगावाट क्षमता की परियोजना, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर गांधीसागर में होगा विशेष आयोजन गांधीसागर में 18 नवंबर को होगी देश की सबसे बड़ी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना पर कैबिनेट बैठक नीमच/मंदसौर। मध्यप्रदेश में ऊर्जा क्षेत्र की संभावनाओं को […]