ट्वीटर इस्तेमाल करने के लिये सरकारों, कंपनियों को देनी होगी फीस : मस्क - Update Now News

ट्वीटर इस्तेमाल करने के लिये सरकारों, कंपनियों को देनी होगी फीस : मस्क

नयी दिल्ली । टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने बुधवार को कहा कि हो सकता है कि सरकारों और कंपनियों को ट्वीटर इस्तेमाल करने के लिये फीस देनी पड़ेे। ट्वीटर के नये मालिक बनने वाले मस्क ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट किया कि आम लोगों के लिये ट्वीटर हमेशा फ्री रहेगा लेकिन कंपनियों तथा सरकारों को इसके इस्तेमाल के लिये थोड़ी फीस देनी होगी। मस्क ने कहा कि वह नये फीचर के साथ ट्वीटर को पहले से बेहतर बनाना चाहते हैं। उन्होंने इस सप्ताह की शुरूआत में एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि वह ट्वीटर को पारदर्शिता बनायेंगे ताकि यह पता चल सके कि किस तरह ट्वीट को प्रमोट किया जाता है या उसकी पहुंच घटायी जाती है। ट्वीटर को लेकर मस्क बहुत पहले से ही बयानबाजी करते रहे हैं। वह अक्सर नये-नये आइडिया लेकर आते हैं कि ट्वीटर को किस तरह दिखना चाहिये या उसे कैसे काम करना चाहिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

‘चुनिए भरोसा, अपनों सा’: एसबीआई जनरल इंश्योरेंस ने पंकज त्रिपाठी के साथ जारी की नई मोटर इंश्योरेंस फिल्म

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱‘चुनिए भरोसा, अपनों सा’: एसबीआई जनरल इंश्योरेंस ने पंकज त्रिपाठी के साथ जारी की नई मोटर इंश्योरेंस फिल्म ‘चुनिए भरोसा, अपनों सा’ अभियान के तहत यह फिल्म रोजमर्रा के फैसलों में भरोसे की अहमियत को दर्शाती है और ग्राहकों को ऐसे मोटर इंश्योरेंस पार्टनर को चुनने के लिए प्रेरित करती […]

1 अगस्त से बड़ा बदलाव: LPG, पेट्रोल-डीजल, ITR और रेल टिकट के नए नियम लागू

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱1 अगस्त से बड़ा बदलाव: LPG, पेट्रोल-डीजल, ITR और रेल टिकट के नए नियम लागू Mumbai: अगस्त महीने की शुरुआत के साथ ही आज ,1 अगस्त से देशभर में कई बड़े नियम लागू हो गए हैं. इन बदलावों का सीधा असर आम लोगों की जेब और रोजमर्रा की जिंदगी पर […]