Investors are warmly welcome in Madhya Pradesh

Madhya Pradesh : Indore – निवेशकों का मध्यप्रदेश में खुले दिल से स्वागत है – मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

मुख्यमंत्री चौहान की स्टार्टअप इन्वेस्टर्स से हुई टेबल कॉन्फ्रेंस

इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्टार्टअप कॉन्क्लेव में आज स्टार्टअप इन्वेस्टर से राउण्ड टेबल चर्चा की और कहा कि आपके लिए मध्यप्रदेश के द्वार सदैव खुले हुए हैं। हम खुले दिल और दिमाग से आपका स्वागत करते हैं। मध्यप्रदेश के युवाओं में एक अलग एनर्जी है। उनके आइडिया को आप एक नया प्लेटफार्म प्रदान करें। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि हम मध्यप्रदेश में स्टार्टअप पॉलिसी लाँन्च कर रहे हैं। मध्यप्रदेश कृषि प्रधान प्रदेश है और हम अब फूड प्रोसेसिंग उद्योगों को तेजी से आगे बढ़ा रहे हैं। मध्यप्रदेश की विकास दर इस वर्ष 19.7 प्रतिशत रही है। भारत की जीडीपी में मध्यप्रदेश का योगदान 3.6 प्रतिशत रहा है। मध्यप्रदेश को हम देश का नम्बर वन राज्य बनाने के लिये काम कर रहे हैं और स्टार्टअप के लिये आप सबके सहयोग की आवश्यकता है। प्रदेश के युवाओं के स्टार्टअप में आज मदद करें, इन्वेस्ट करें, जिससे कि आपके उद्योग धंधों को नई ऊर्जा और नये विचार मिलेंगे। चर्चा के दौरान सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री श्री ओमप्रकाश सखलेचा, जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, सांसद श्री शंकर लालवानी, एमएसएमई विभाग के सचिव श्री पी. नरहरि एवं डॉ. निशांत खरे उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने स्टार्टअप इन्वेस्टरों से चर्चा करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश विकसित प्रदेश बनने की ओर बढ़ रहा है। इसके लिये युवाओं के स्टार्टअप को नये प्लेटफार्म प्रदान करने के लिये आप सबको आमंत्रित कर रहे हैं।
मुख्यमंयत्री श्री चौहान से चर्चा के दौरान जापान के श्री याशुकी मुराशी ने कहा कि मध्यप्रदेश में बहुत बेहतर माहौल दिख रहा है। नये-नये स्टार्टअप से जापान को भी फायदा होगा। इसके लिये हम जापानी टेक्नालॉजी के साथ यहां के नये आइडियाज को नई पहचान दिला सकते हैं। मध्यप्रदेश में जापान के इन्वेस्टमेंट को बढ़ाने के लिये भी हम प्रयास करेंगे। इंदौर में पढ़े श्री रणविजय लांबा और श्री विक्रम उपाध्याय ने बताया कि हम लोग इंदौर में पढ़े हैं। तब से लेकर आज तक 25 वर्ष बाद इंदौर में बहुत बदलाव आ गया है। यह बदलाव की प्रवृत्ति इंदौर को एक अलग पहचान देती है। इंडस्ट्री और स्टार्टअप के गठजोड़ से स्वपोषित और स्वचलित व्यवस्था निर्मित होगी। इंदौर से पढ़कर निकले कई विद्यार्थी आज विदेशों में खरबपति हैं। इनको जोड़कर हम इंदौर को स्टार्टअप की राजधानी बना सकते हैं। इन्वेस्टर श्री सुनील गोयल ने बताया कि स्टार्टअप के लिये बेहतर माहौल बनाने से अच्छा निवेश आयेगा। इंदौर में स्टार्टअप के लिये बहुत संभावनाएं हैं। इसके लिये एक बेहतर माहौल बनता हुआ दिख रहा है। हम मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद देना चाहते हैं। इंदौर में सफाई में जो मापदण्ड स्थापित किये हैं उसकी विदेशों में भी चर्चा है। इसके साथ ही अन्य लोगों ने भी स्टार्टअप पॉलिसी के लिये अपने विचार साझा किये। श्री रूपेश व्यास मिराज ग्रुप के संचालक ने कहा कि हमारे अनुभव और युवाओं के आइडियाज से हम प्रदेश के लिये नई संभावनाएं देख रहे हैं। मध्यप्रदेश सरकार स्टार्टअप के लिये युवाओं को अवसर प्रदान कर रही है। बिजनेसमेन की पूँजी और नये आइडिया से हम मध्यप्रदेश को देश का सबसे उन्नत प्रदेश बना सकते हैं और बिजनेस को बई गुना बढ़ा सकते हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान से चर्चा के दौरान पीयूष दोषी, श्री अजय गुप्ता, श्री विजय केडिया, श्री विकास अग्रवाल, श्री रूपेश व्यास, श्री जीतू पंजाबी, श्री राजेश पंडित, श्री वी.टी. भारदवाज आदि ने भी अपने विचार रखें और मुख्यमंत्री श्री चौहान के द्वारा स्टार्टअप के लिये पॉलिसी बनाने की सराहना की।

×
Date : 14 May 2022 Posted By : EDITOR
Madhya Pradesh : Indore – निवेशकों का मध्यप्रदेश में खुले दिल से स्वागत है – मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला

📰 Generate e-Paper Clip दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला,  रूस-चीन कर रहे युद्धविराम की कोशिश रियाद। सऊदी अरब में विश्व की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको के दाहरान स्थित मुख्यालय पर मंगलवार देर रात हुए हूती के बैलेस्टिक मिसाइल हमले में उसे भारी नुकसान हुआ है। हमले […]

Bharat D2C Conclave 2026 Brings 180+ Founders, Investors and Policymakers Together

📰 Generate e-Paper Clip Bharat D2C Conclave 2026 Bharat D2C Conclave 2026 Brings 180+ Founders, Investors and Policymakers Together Founders and Policy Makers Share One Room as Bharat D2C Conclave 2026 Sets the Agenda for India’s Consumer Brands D2C Industry Association (D2CIA) brings founders, investors and policy makers together in New Delhi; announces its Mumbai […]