दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला
दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला, रूस-चीन कर रहे युद्धविराम की कोशिश
रियाद। सऊदी अरब में विश्व की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको के दाहरान स्थित मुख्यालय पर मंगलवार देर रात हुए हूती के बैलेस्टिक मिसाइल हमले में उसे भारी नुकसान हुआ है। हमले में मुख्यालय के उस भवन की सबसे ऊपर की उन तीन मंजिलों को भारी नुकसान हुआ है जहां पर कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और अन्य उच्चाधिकारी बैठते थे।
तीन लोगों के मारे जाने की चर्चा
हमले के बाद भवन में आग लग गई है और उससे धुआं उठ रहा है। पता चला है कि ऊपरी मंजिलों में लगी आग नीचे की मंजिलों में भी फैल रही है। इस आग में तीन लोगों के मारे जाने की चर्चा है। सऊदी अरब की राजधानी रियाद और कई अन्य प्रमुख स्थानों पर भी हूती के हमलों की खबर है। युद्ध के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि लड़ाई में अमेरिका के शामिल होने की संभावना पर विचार हो रहा है।
