हॉकी इंडिया ने बेल्जियम और नीदरलैंड में होने वाले मैचों के लिए टीम की घोषणा की - Update Now News

हॉकी इंडिया ने बेल्जियम और नीदरलैंड में होने वाले मैचों के लिए टीम की घोषणा की

नई दिल्ली । हॉकी इंडिया ने गुरुवार को 20 सदस्यीय भारतीय हॉकी टीम का ऐलान किया, जो एफआईएच हॉकी प्रो लीग 2021-22 सीजन के अंतिम चरण में मेजबान बेल्जियम और नीदरलैंड से भिड़ेगी। मौजूदा अंक तालिका में शीर्ष पर विराजमान भारत 11 और 12 जून को एंटवर्प में बेल्जियम से खेलेगा। इसके बाद, 18 और 19 जून को रॉटरडैम में नीदरलैंड के खिलाफ मैच होगा। टीम की कप्तानी अमित रोहिदास करेंगे और उपकप्तान हरमनप्रीत सिंह होंगे।
20 सदस्यीय टीम में गोलकीपर सूरज करकेरा, श्रीजेश परट्ट रवींद्रन, डिफेंडर सुरेंद्र कुमार, हरमनप्रीत सिंह, वरुण कुमार, अमित रोहिदास, जुगराज सिंह और जरमनप्रीत सिंह शामिल हैं।
मिडफील्ड में अनुभवी मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, शमशेर सिंह, विवेक सागर प्रसाद, आकाशदीप सिंह और नीलकांत शर्मा हैं, जबकि फॉरवर्ड लाइन में गुरजंत सिंह, मनदीप सिंह, शिलानंद लाकड़ा, सुखजीत सिंह, ललित कुमार उपाध्याय और अभिषेक शामिल हैं।
टीम के बारे में बोलते हुए मुख्य कोच ग्राहम रीड ने कहा, “यह एफआईएच हॉकी प्रो लीग का सबसे महत्वपूर्ण चरण है, जिसमें दुनिया की शीर्ष टीमों के खिलाफ उनके घरेलू मैदान पर मैच होते हैं। भारत में योजना घरेलू मैचों से हमारी गति को आगे बढ़ाने की है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 : जूडो में भारत का ऐतिहासिक धमाका, अस्मिता डे और हर्ष सिंह ने जीते गोल्ड मेडल; राजनाथ सिंह ने दी बधाई

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 : जूडो में भारत का ऐतिहासिक धमाका, अस्मिता डे और हर्ष सिंह ने जीते गोल्ड मेडल; राजनाथ सिंह ने दी बधाई ग्लासगो। ग्लासगो में खेले जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शुक्रवार का दिन भारतीय जूडो के लिए ऐतिहासिक साबित हुआ। भारतीय जूडोकाओं ने अपने शानदार प्रदर्शन […]

जैस्मीन लांबोरिया ने भारत को बॉक्सिंग में दिलाया 10वां मेडल, कॉमनवेल्थ गेम्स में बना नया इतिहास

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱जैस्मीन लांबोरिया ने भारत को बॉक्सिंग में दिलाया 10वां मेडल, कॉमनवेल्थ गेम्स में बना नया इतिहास नई दिल्ली : ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय मुक्केबाजों का शानदार प्रदर्शन जारी है। स्टार महिला मुक्केबाज जैस्मीन लांबोरिया ने इंग्लैंड की मुक्केबाज को हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली और इसके साथ […]