जातीय जनगणना पर नीतीश कुमार के एजेंडे का समर्थन करेगी भाजपा - Update Now News

जातीय जनगणना पर नीतीश कुमार के एजेंडे का समर्थन करेगी भाजपा

नई दिल्ली । जातीय जनगणना के मसले पर भाजपा ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एजेंडे का समर्थन करने का फैसला कर लिया है। बिहार में जातीय जनगणना को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक जून को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। भाजपा ने जातीय जनगणना के मसले पर नीतीश कुमार से उन्हें समर्थन देने का वादा किया है और इसी वादे अनुसार भाजपा नीतीश कुमार द्वारा इस मुद्दे पर एक जुलाई को बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में शामिल भी होगी।
बताया जा रहा है कि , जातीय जनगणना को लेकर अगर मुख्यमंत्री की तरफ से कैबिनेट की बैठक में कोई प्रस्ताव लाया जाएगा तो भाजपा उसका भी समर्थन करेगी। एक जून को बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में जातीय जनगणना को लेकर सभी दलों का समर्थन हासिल करने के बाद नीतीश कुमार इसके क्रियान्वयन के लिए मंत्रियों की बैठक बुलाएंगे। मंत्रिपरिषद की बैठक में इससे जुड़े प्रस्ताव को पारित करवाने के बाद सरकार इसे राज्य में लागू करने का प्रयास करेगी।
आरसीपी सिंह की राज्यसभा में वापसी को लेकर जारी कयासों के बीच भाजपा का नीतीश कुमार को समर्थन देने का यह फैसला राजनीतिक लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आपको बता दें कि, जुलाई में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के मद्देनजर जेडीयू और नीतीश कुमार की भूमिका काफी महत्वपूर्ण है।

×
Date : 26 May 2022 Posted By : EDITOR
जातीय जनगणना पर नीतीश कुमार के एजेंडे का समर्थन करेगी भाजपा
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

रूस में चुनाव के आखिरी दिन 1600 ड्रोन से हमला

📰 Generate e-Paper Clip रूस में चुनाव के आखिरी दिन 1600 ड्रोन से हमला: मॉस्को में 2 की मौत UNN: रूस में संसदीय चुनाव के आखिरी दिन रविवार को मॉस्को और आसपास के इलाकों में यूक्रेन ने 1600 से ज्यादा ड्रोन से हमला किया। इनमें करीब 450 ड्रोन मॉस्को की तरफ बढ़ रहे थे। रूसी […]

पूर्व PM इमरान खान की बहन अलीमा खान को लिया गया हिरासत में, भेजा गया कोट लखपत जेल, जानिए क्या है आरोप

📰 Generate e-Paper Clip पूर्व PM इमरान खान की बहन अलीमा खान को लिया गया हिरासत में, भेजा गया कोट लखपत जेल, जानिए क्या है आरोप UNN: पाकिस्तानी अधिकारियों ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की बहन अलीमा खान को अगले हफ्ते उनकी (इमरान) पार्टी के प्रस्तावित विरोध-प्रदर्शन से पहले रविवार को हिरासत […]