Amul and Mother Dairy milk prices increased rupees per litre

अमूल और मदर डेयरी का दूध दो से चार रुपये प्रति लीटर महंगा, आज से लागू नई दरें

नई दिल्ली। प्रमुख डेयरी कंपनियों अमूल और मदर डेयरी ने दूध के दाम में दो से चार रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। यह बढ़ोतरी गुरुवार से लागू होगी। यह निर्णय किसानों से दूध खरीदने की लागत बढ़ने और ईंधन के खर्च में बढ़ोतरी के कारण किया गया है। बुधवार को जारी एक बयान में, अमूल ब्रांड के तहत दूध बेचने वाले गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (जीसीएमएमएफ) ने कहा कि उसने गुरुवार से दूध की कीमतों में 2-4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। एनसीआर में सबसे बड़ी दूध आपूर्तिकर्ता मदर डेयरी ने भी दाम दो से चार रुपये प्रति लीटर बढ़ाए हैं, जो गुरुवार से लागू होंगे। मदर डेयरी ने एक बयान में कहा कि इनपुट और परिचालन लागत में लगातार बढ़ोतरी के कारण दूध के दाम में यह बदलाव करना जरूरी हो गया। सहकारी संस्था जीसीएमएमएफ और मदर डेयरी ने इससे पूर्व इस साल मई में दूध की खुदरा कीमतों में बढ़ोतरी की थी। जीसीएमएमएफ ने पूरे भारत में बेचे जाने वाले ताजे पाउच दूध (विभिन्न प्रकार/पैक) के दामों में 4-5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है।

×
Date : 12 November 2026 Posted By : EDITOR
अमूल और मदर डेयरी का दूध दो से चार रुपये प्रति लीटर महंगा, आज से लागू नई दरें
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर जबलपुर, धार, जोबट और खंडवा में होगे राज्यस्तरीय समारोह

📰 Generate e-Paper Clip भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर जबलपुर, धार, जोबट और खंडवा में होगे राज्यस्तरीय समारोह मुख्यमंत्री डॉ. यादव बिरसा मुंडा जयंती पर धार जिले में करेंगे रोड-शो गांवों में ग्रामीणों से करेंगे संवाद मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना में स्वामित्व अधिकार पंजीयन का कराएंगे निष्पादन धार जिले को देंगे विकास कार्यों की सौगात […]

MP: स्वच्छता के क्षेत्र में मध्यप्रदेश देश के लिए बना उदाहरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

📰 Generate e-Paper Clip स्वच्छता के क्षेत्र में मध्यप्रदेश देश के लिए बना उदाहरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधनी, देपालपुर, देवास, ग्वालियर, इंदौर, जबलपुर, रीवा, सागर और उज्जैन को मिला गौरव स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में मध्यप्रदेश के 9 शहरों को मिला राष्ट्रीय सम्मान भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 […]