अहमदाबाद में हुई भारी बारिश, गुजरात के कई शहरों में अगले 5 दिनों तक मौसम खराब रहने की संभावना - Update Now News

अहमदाबाद में हुई भारी बारिश, गुजरात के कई शहरों में अगले 5 दिनों तक मौसम खराब रहने की संभावना

 

अहमदाबाद । अहमदाबाद में शुक्रवार को भारी बारिश हुई। शहर में तीन घंटे के अंतराल में चार इंच बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक राज्य के कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। अहमदाबाद नगर निगम के अनुसार, सुबह छह बजे से शाम चार बजे तक शहर के कुछ इलाकों जैसे उस्मानपुरा, वडज, आश्रम और नारनपुरा में नौ इंच बारिश हुई, जबकि पूर्वी अहमदाबाद, राखियाल और गोमतीपुर में छह इंच बारिश हुई। इसके अलावा ओधव, विराटनगर और रामोल में साढ़े पांच इंच बारिश दर्ज की गई है। जलजमाव के कारण कई लोग जाम में फंस गए। पानी कम होने के बाद स्थिति सामान्य होने में करीब तीन घंटे का समय लगा। मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि राज्य के कई हिस्सों – दक्षिण गुजरात में वलसाड, नवसारी और सूरत, राजकोट, सौराष्ट्र में गिर-सोमनाथ, अमरेली, जामनगर, जूनागढ़ और देवभूमि द्वारका के अलावा कच्छ में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। उत्तरी गुजरात के जिलों जैसे पाटन, मेहसाणा, साबरकांठा, अरावली, अहमदाबाद और मध्य गुजरात के गांधीनगर, आनंद, पंचमहल, महिसागर में भारी बारिश होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

मध्य प्रदेश : दतिया उपचुनाव की वोटिंग के पहले चुनाव आयोग का एक्शन, बदले गए कई अधिकारी

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱मध्य प्रदेश : दतिया उपचुनाव की वोटिंग के पहले चुनाव आयोग का एक्शन, बदले गए कई अधिकारी दतिया विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के मतदान के पहले चुनाव आयोग ने 14 पुलिस अधिकारियों के किए तबादले. भोपाल: मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के मतदान […]

मध्य प्रदेश में अगले 4 दिन झमाझम बारिश, बंगाल की खाड़ी और उत्तर ओडिशा में जबरदस्त सिस्टम एक्टिव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱मध्य प्रदेश में अगले 4 दिन झमाझम बारिश, बंगाल की खाड़ी और उत्तर ओडिशा में जबरदस्त सिस्टम एक्टिव भोपाल: मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक को एक माह से ज्यादा समय होने के बाद भी जबरदस्त बारिश का इंतजार जारी है. प्रदेश में अभी तक 13 इंच बारिश हो चुकी […]