अहमदाबाद में हुई भारी बारिश, गुजरात के कई शहरों में अगले 5 दिनों तक मौसम खराब रहने की संभावना - Update Now News

अहमदाबाद में हुई भारी बारिश, गुजरात के कई शहरों में अगले 5 दिनों तक मौसम खराब रहने की संभावना

 

अहमदाबाद । अहमदाबाद में शुक्रवार को भारी बारिश हुई। शहर में तीन घंटे के अंतराल में चार इंच बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक राज्य के कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। अहमदाबाद नगर निगम के अनुसार, सुबह छह बजे से शाम चार बजे तक शहर के कुछ इलाकों जैसे उस्मानपुरा, वडज, आश्रम और नारनपुरा में नौ इंच बारिश हुई, जबकि पूर्वी अहमदाबाद, राखियाल और गोमतीपुर में छह इंच बारिश हुई। इसके अलावा ओधव, विराटनगर और रामोल में साढ़े पांच इंच बारिश दर्ज की गई है। जलजमाव के कारण कई लोग जाम में फंस गए। पानी कम होने के बाद स्थिति सामान्य होने में करीब तीन घंटे का समय लगा। मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि राज्य के कई हिस्सों – दक्षिण गुजरात में वलसाड, नवसारी और सूरत, राजकोट, सौराष्ट्र में गिर-सोमनाथ, अमरेली, जामनगर, जूनागढ़ और देवभूमि द्वारका के अलावा कच्छ में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। उत्तरी गुजरात के जिलों जैसे पाटन, मेहसाणा, साबरकांठा, अरावली, अहमदाबाद और मध्य गुजरात के गांधीनगर, आनंद, पंचमहल, महिसागर में भारी बारिश होने की संभावना है।

×
Date : 09 July 2022 Posted By : EDITOR
अहमदाबाद में हुई भारी बारिश, गुजरात के कई शहरों में अगले 5 दिनों तक मौसम खराब रहने की संभावना
News Image

 

अहमदाबाद । अहमदाबाद में शुक्रवार को भारी बारिश हुई। शहर में तीन घंटे के अंतराल में चार इंच बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक राज्य के कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। अहमदाबाद नगर निगम के अनुसार, सुबह छह बजे से शाम चार बजे तक शहर के कुछ इलाकों जैसे उस्मानपुरा, वडज, आश्रम और नारनपुरा में नौ इंच बारिश हुई, जबकि पूर्वी अहमदाबाद, राखियाल और गोमतीपुर में छह इंच बारिश हुई। इसके अलावा ओधव, विराटनगर और रामोल में साढ़े पांच इंच बारिश दर्ज की गई है। जलजमाव के कारण कई लोग जाम में फंस गए। पानी कम होने के बाद स्थिति सामान्य होने में करीब तीन घंटे का समय लगा। मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि राज्य के कई हिस्सों - दक्षिण गुजरात में वलसाड, नवसारी और सूरत, राजकोट, सौराष्ट्र में गिर-सोमनाथ, अमरेली, जामनगर, जूनागढ़ और देवभूमि द्वारका के अलावा कच्छ में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। उत्तरी गुजरात के जिलों जैसे पाटन, मेहसाणा, साबरकांठा, अरावली, अहमदाबाद और मध्य गुजरात के गांधीनगर, आनंद, पंचमहल, महिसागर में भारी बारिश होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Semiconductor Summit-2026 : तकनीक की नई क्रांति: मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट 2026 में ₹5,800 करोड़ का निवेश प्रस्ताव, रोजगार के खुलेंगे नए द्वार

📰 Generate e-Paper Clip Semiconductor Summit-2026 : तकनीक की नई क्रांति: मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट 2026 में ₹5,800 करोड़ का निवेश प्रस्ताव, रोजगार के खुलेंगे नए द्वार ढाई वर्ष में 25 से अधिक नीतियां बनाकर निवेश और औद्योगिक विकास की नई संभावनाओं के खोले द्वार सेमीकंडक्टर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस और फोटोनिक्स एवं क्वांटम टेक्नोलॉजीज सेंटर ऑफ […]

मध्यप्रदेश जल्द ही बनेगा रसायन एवं पेट्रोकेमिकल उद्योग में अग्रणी राज्य

📰 Generate e-Paper Clip इंडिया केम – 2026 (मुम्बई) मध्यप्रदेश जल्द ही बनेगा रसायन एवं पेट्रोकेमिकल उद्योग में अग्रणी राज्य पेट्रोकेमिकल्स, फर्टिलाइजर्स और दवा निर्माण में मप्र में अनेक अवसर, निवेशकों को सुविधा, साथ और सहयोग भी देगी हमारी सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव वस्त्र, उच्च शिक्षा, रसायन एवं उर्वरक तथा फार्मा क्षेत्र के उद्योगपतियों […]