रिलायंस जियो का शुद्ध लाभ पहली तिमाही में 24 प्रतिशत बढ़कर 4,335 करोड़ रुपये - Update Now News

रिलायंस जियो का शुद्ध लाभ पहली तिमाही में 24 प्रतिशत बढ़कर 4,335 करोड़ रुपये

 

नयी दिल्ली । देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो इन्फोकॉम का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में सालाना आधार पर करीब 24 प्रतिशत बढ़कर 4,335 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। उद्योगपति मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलांयस जियो की परिचालन आय जून 2022 को समाप्त तिमाही में 21.5 प्रतिशत बढ़कर 21,873 करोड़ रुपये हो गई। जियो की पहली तिमाही का परिणाम ऐसे समय आया है जब दूरसंचार कंपनियां 5जी सेवाओं के लिये पूरी तरह से तैयार है। 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी 26 जुलाई को शुरू होगी। इसमें कम-से-कम 4.3 लाख करोड़ रुपये मूल्य के कुल 72 गीगाहर्ट्ज रेडियो तरंगों को बिक्री के लिये रखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

चीनी के दाम अचानक क्यों बढ़े? जानें महंगाई की असली वजह

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱चीनी के दाम अचानक क्यों बढ़े? जानें महंगाई की असली वजह UNN: फेस्टिव सीजन से पहले चीनी की कीमतों में अचानक तेज बढ़ोतरी ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। 20 जुलाई 2026 को जहां चीनी की औसत कीमत करीब ₹48.18 प्रति किलो थी, वहीं 20 अगस्त को यह […]

Adarsh Narahari: Transforming Senior Living in India with Vision, Luxury & Wellness

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Adarsh Narahari: Transforming Senior Living in India with Vision, Luxury & Wellness Mr.Adarsh Narahari-Founder and Managing Director of Primus Life Mumbai: Adarsh Narahari, Founder and Managing Director of Primus Senior Living, stands as a trailblazer in India’s senior care landscape. He is a visionary entrepreneur and a passionate advocate for […]