दिल्ली सरकार की खुली पोल, 6 महीने में 7 नए अस्पताल खोलने का वादा निकाला खोखला - Update Now News

दिल्ली सरकार की खुली पोल, 6 महीने में 7 नए अस्पताल खोलने का वादा निकाला खोखला

 

नई दिल्ली। दिल्ली की केजरीवाल सरकार सत्ता पर काबिज होने के बाद से राजधानी के लोगों से कई बड़े-बड़े वादे कर चुकी है। लेकिन जब निभाने की बारी आती है, तो दिल्ली सरकार खुद को जनता से ओझल कर लेती है। ऐसे कई मर्तबा देखा गया है कि आप सरकार जनता से बड़े-बड़े वादे करती है, मगर उनको निभाने से कोसों दूर रहती है। इसकी बानगी एक बार फिर से देखने को मिली है। दरअसल, 17 अक्टूबर 2021 को दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि दिल्ली सरकार 7 नए अस्पताल 6 महीने में बनाकर दिल्लीवासियों को समर्पित करेगी। इसका ऐलान सीएम केजरीवाल ने जनसभा को संबोधित करते हुए किया था। लेकिन क्या दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने इस वादे को पूरा किया है? जवाब है नहीं। ये हम नहीं बल्कि एक आरटीआई कार्यकर्ता की रिपोर्ट से खुलासा हुआ है। जिसमें केजरीवाल सरकार के वादों की पोल खोल कर रख दी है। अमित कुमार नाम के RTI एक्टिविस्ट ने अपने ट्विटर हैंडल पर आरटीआई रिपोर्ट डाली है। जिसमें दावा किया गया है कि एक जुलाई 2021 से लेकर एक जुलाई 2022 तक दिल्ली में कोई भी अस्पताल बनाकर तैयार नहीं हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Thailand: Thailand Monk Sex Scandal: Ayutthaya Abbot Arrested Over Alleged Affair and Millions in Temple Funds

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Thailand: Thailand Monk Sex Scandal: Ayutthaya Abbot Arrested Over Alleged Affair and Millions in Temple Funds Phra Wachirayan Wi has been arrested on suspicion of embezzling £2million for his monastery, alongside a suspected female accomplice he was caught having sex with Ayutthaya के बौद्ध मठ के अब्बट पर बड़ा एक्शन, […]

BRICS Summit: PM मोदी और गुटेरस की अहम मुलाकात, वैश्विक संघर्षों पर हुआ मंथन

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱BRICS Summit: PM मोदी और गुटेरस की अहम मुलाकात, वैश्विक संघर्षों पर हुआ मंथन नई दिल्ली। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने आए संयुक्त राष्ट्र (यूएन) महासचिव एंटोनियो गुटेरस और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बीच शुक्रवार को द्विपक्षीय बैठक हुई। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच पश्चिम एशिया और यूक्रेन […]