Akasa Air start commercial operations

Akasa Air – अकासा एयर 7 अगस्त से कमर्शियल परिचालन शुरू करेगी

 

Akasa Air – अकासा एयर 7 अगस्त से कमर्शियल परिचालन शुरू करेगी

नई दिल्ली । अरबपति निवेशक राकेश झुनझुनवाला की एयरलाइन अकासा एयर 7 अगस्त को मुंबई-अहमदाबाद मार्ग पर अपनी पहली उड़ान के साथ अपना कमर्शियल अभियान शुरू करने के लिए तैयार है। एयरलाइन ने कहा कि वह कमर्शियल संचालन के लिए मार्ग पर बोइंग 737 मैक्स विमान तैनात करेगी। दो बोइंग 737 मैक्स विमानों पर उड़ान संचालन किया जाएगा। बोइंग ने पहले ही एक विमान की डिलीवरी कर दी है और दूसरा इस महीने के अंत में दिया जाएगा। अकासा एयर ने शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा कि उसने 28 उड़ानों पर टिकटों की बिक्री शुरू कर दी जो 7 अगस्त से मुंबई-अहमदाबाद मार्ग पर साप्ताहिक और साथ ही 13 अगस्त से बेंगलुरु-कोच्चि मार्ग पर 28 उड़ानें संचालित होंगी। अकासा एयर के सह-संस्थापक और मुख्य कमर्शियल अधिकारी प्रवीण अय्यर ने कहा, “हम नए बोइंग 737 मैक्स विमान के साथ मुंबई और अहमदाबाद के बीच उड़ानों के साथ परिचालन शुरू कर रहे हैं। अय्यर ने कहा, “हम अपने नेटवर्क विस्तार योजनाओं के लिए चरणबद्ध दृष्टिकोण अपनाएंगे और अधिक शहरों को जोड़ेंगे, क्योंकि हम अपने पहले साल में हर महीने अपने बेड़े में दो विमान जोड़ रहे हैं। अकासा एयर विमानन उद्योग में प्रवेश करने वाली सबसे प्रतीक्षित कम लागत वाली एयरलाइनों में से एक है। एयरलाइन को इस महीने की शुरुआत में नागरिक उड्डयन नियामक महानिदेशालय (डीजीसीए) से ऑपरेटर प्रमाणपत्र मिला था।

×
Date : 03 August 2022 Posted By : EDITOR
Akasa Air – अकासा एयर 7 अगस्त से कमर्शियल परिचालन शुरू करेगी
News Image

 

Akasa Air - अकासा एयर 7 अगस्त से कमर्शियल परिचालन शुरू करेगी

नई दिल्ली । अरबपति निवेशक राकेश झुनझुनवाला की एयरलाइन अकासा एयर 7 अगस्त को मुंबई-अहमदाबाद मार्ग पर अपनी पहली उड़ान के साथ अपना कमर्शियल अभियान शुरू करने के लिए तैयार है। एयरलाइन ने कहा कि वह कमर्शियल संचालन के लिए मार्ग पर बोइंग 737 मैक्स विमान तैनात करेगी। दो बोइंग 737 मैक्स विमानों पर उड़ान संचालन किया जाएगा। बोइंग ने पहले ही एक विमान की डिलीवरी कर दी है और दूसरा इस महीने के अंत में दिया जाएगा। अकासा एयर ने शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा कि उसने 28 उड़ानों पर टिकटों की बिक्री शुरू कर दी जो 7 अगस्त से मुंबई-अहमदाबाद मार्ग पर साप्ताहिक और साथ ही 13 अगस्त से बेंगलुरु-कोच्चि मार्ग पर 28 उड़ानें संचालित होंगी। अकासा एयर के सह-संस्थापक और मुख्य कमर्शियल अधिकारी प्रवीण अय्यर ने कहा, "हम नए बोइंग 737 मैक्स विमान के साथ मुंबई और अहमदाबाद के बीच उड़ानों के साथ परिचालन शुरू कर रहे हैं। अय्यर ने कहा, "हम अपने नेटवर्क विस्तार योजनाओं के लिए चरणबद्ध दृष्टिकोण अपनाएंगे और अधिक शहरों को जोड़ेंगे, क्योंकि हम अपने पहले साल में हर महीने अपने बेड़े में दो विमान जोड़ रहे हैं। अकासा एयर विमानन उद्योग में प्रवेश करने वाली सबसे प्रतीक्षित कम लागत वाली एयरलाइनों में से एक है। एयरलाइन को इस महीने की शुरुआत में नागरिक उड्डयन नियामक महानिदेशालय (डीजीसीए) से ऑपरेटर प्रमाणपत्र मिला था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

एयरटेल ने प्रीपेड ग्राहकों को प्रीमियम एंटरटेनमेंट उपलब्ध कराने के लिए यूट्यूब के साथ की साझेदारी

📰 Generate e-Paper Clip एयरटेल ने प्रीपेड ग्राहकों को प्रीमियम एंटरटेनमेंट उपलब्ध कराने के लिए यूट्यूब के साथ की साझेदारी Mumbai: आज के समय में, ग्राहकों के लिए मोबाइल डेटा अब सिर्फ कनेक्टेड रहने का माध्यम नहीं रह गया है। यह अब उनके लिए शो और फिल्में देखने, अपने पसंदीदा क्रिएटर्स को फॉलो करने, म्यूज़िक […]

एयरटेल डिजिटल टीवी ने सोनी विज़ा के लॉन्च के साथ अपने तमिल मनोरंजन पोर्टफोलियो का किया विस्तार

📰 Generate e-Paper Clip एयरटेल डिजिटल टीवी ने सोनी विज़ा के लॉन्च के साथ अपने तमिल मनोरंजन पोर्टफोलियो का किया विस्तार Mumbai: इस त्यौहार के माहौल में, जब परिवार एक साथ मिल कर खुशियां मानते हैं, एयरटेल तमिल दर्शकों को मनोरंजन के अधिक विकल्प प्रदान कर रहा है। एयरटेल डिजिटल टीवी ग्राहक, अब नया तमिल […]