set of Sony SAB’s Alibaba Dastaan e Kabul

सोनी सब के ‘अलीबाबा दास्‍तान-ए-काबुल’ के विशाल सेट – देखिये

सोनी सब के ‘अलीबाबा दास्‍तान-ए-काबुल’ के विशाल सेट पर कलाकार एवं तकनीशियन एक लोकेशन से दूसरे लोकेशन पर जाने के लिये करते हैं बाइक का इस्‍तेमाल !

आईये जानते हैं भारतीय टेलीविजन पर मौजूदा दौर के एक सबसे भव्‍य और बड़े सेट के बारे में !

Mumbai: सोनी सब कानया शो ‘अलीबाबा दास्‍तान-ए-काबुल’ एक बेहद प्‍यारे नौजवान अलीबाबा की कहानी लेकर आया है, जिसका करिश्‍मा आपको चौंका देगा। इस शो की भव्‍यता की झलक पहले से ही प्रोमो में नजर आ रही है। ‘अलीबाबा दास्‍तान-ए-काबुल’ के टेलीविजन का सबसे बड़ा पारिवारिक मनोरंजक शो बनने की उम्‍मीद है। लद्दाख के लुभावने परिदृश्‍यों के बीच शूटिंग करने के बाद, अलीबाबा प्रोडक्‍शन क्रू ने काबुल की गलियों और भव्‍य पहाड़ी इलाकों को शो के सेट पर बनाया है।
हमें अब पता है कि अलीबाबा का सेट किसी टेलीविजन शो के लिये एक बेशक एक सबसे बड़ा सेट है। वास्‍तव में, यह सेट इतना विशाल है कि सेट पर एक लोकेशन से दूसरे लोकेशन पर जाने के लिये सभी कलाकारों एवं तकनीशियन दल के सदस्‍यों को बाइक का इस्‍तेमाल करने की जरूरत पड़ती है।
सेट पर सफर करने के टीम के इस अंदाज पर प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त करते हुये ऐक्‍टर शेहजान एम खान ने कहा, “मैंने जब पहली बार सेट देखा, तो अवाक् रह गया था। मुझे पता था कि ‘अलीबाबा दास्‍तान-ए-काबुल’ के लिये सोनी सब के पास बड़ी योजनायें हैं, लेकिन जब मैं सेट पर गया, तो हैरान रह गया और मुझे लगा कि मैं वाकई में बहुत खुशकिस्‍मत हूं कि मुझे इस शो का हिस्‍सा बनने का मौका मिला। सेट को खासतौर से बेहद खूबसूरती से बनाया गया है और इसमें काबुल का जादू लाने की पूरी कोशिश की गई है। हालांकि, हमने लद्दाख में भी कुछ दृश्‍यों की शूटिंग की है, लेकिन हमारी टीम ने सेट पर लद्दाख को भी रिक्रएट किया है। यह सेट इतना बड़ा है कि हम सभी लोग सेट पर एक-जगह से दूसरी जगह पर जाने के लिये बाइक का इस्‍तेमाल करते हैं।”
‘अलीबाबा दास्‍तान-ए-काबुल’ के प्रोडक्‍शन डिजाइनर विनोद बेग ने कहा, “हमने काबुल की एक अद्वितीय प्रस्‍तुति को निर्मित करने का प्रयास किया है, जो डायरेक्‍टर और चैनल के दिमाग में अलीबाबा को लेकर थी। इस सेट को बनाने में शामिल हम सभी लोगों के लिये, यह एक बेहद मुश्किल काम था, लेकिन साथ ही इस बेमिसाल सेट को बनाना संतोषप्रद अनुभव भी रहा। मैंने अब तक जितने भी सेट बनाये हैं, उनमें से यह एक सबसे बड़ा और सबसे ज्‍यादा जटिल सेट है। और न सिर्फ टीम का बल्कि ऐक्‍टर्स के फीडबैक भी बेहद सकारात्‍मक रहे हैं। सेट पर लद्दाख की खूबसूरती को दिखाने के लिये हमने वॉर्मर टोन्‍स के बजाय कूल ह्यूज का इस्‍तेमाल करने का फैसला लिया। गुफा का निर्माण करना सबसे दिलचस्‍प काम था और हमने इसे पूरी तरह से नया बनाया है, जैसा शायद ही दर्शकों ने पहले कभी देखा होगा। हमने काबुल के चरित्र और इसकी वास्‍तुकला को दिखाने की कोशिश की है और गुंबद एवं मेहराब सहित हर एलिमेंट में इसका ख्‍याल रखा है। यह भव्‍य और विशाल सेट दर्शकों को एक अनूठा अनुभव प्रदान करेगा।”
देखिये ‘अलीबाबा दास्‍तान-ए-काबुल’, सोमवार से शनिवार, रात 8 बजे सिर्फ सोनी सब पर!

×
Date : 10 August 2022 Posted By : EDITOR
सोनी सब के ‘अलीबाबा दास्‍तान-ए-काबुल’ के विशाल सेट – देखिये
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Pratik Gandhi, Maniesh Paul, Sameera Reddy and Atul Khatri turn Singapore into their very own family playground in ‘The Great Indian Family Holiday: Singapore Edition’

📰 Generate e-Paper Clip Pratik Gandhi, Maniesh Paul, Sameera Reddy and Atul Khatri turn Singapore into their very own family playground in ‘The Great Indian Family Holiday: Singapore Edition’ Streaming exclusively on JioHotstar from 31stOctober, Singapore Tourism Board’s (STB’s) new travel series follows four beloved Indian celebrities and their families as they explore the experiences […]

Ishaan Khatter Reveals How Shahid Kapoor Inspired His Character in The Royals Season 2 on Netflix’s The Great Indian Kapil Show

📰 Generate e-Paper Clip Ishaan Khatter Reveals How Shahid Kapoor Inspired His Character in The Royals Season 2 on Netflix’s The Great Indian Kapil Show The episode brings out hilarious first-meeting stories, relationship revelations and a glimpse into Ishaan’s equation with his older brother. Mumbai: The Diwali celebrations continue on Netflix’s The Great Indian Kapil […]