दिल्ली में कोरोना की संक्रमण दर ने डराया, 19.20% हुआ पॉजिटिविटी रेट - Update Now News

दिल्ली में कोरोना की संक्रमण दर ने डराया, 19.20% हुआ पॉजिटिविटी रेट

 

नई दिल्लीः राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 917 मामले सामने आए और तीन लोगों ने दम तोड़ दिया। इस दौरान दैनिक संक्रमण दर 19.20 प्रतिशत दर्ज की गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा किए गए आंकड़ों में यह जानकारी दी गई। स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक, दिल्ली में मंगलवार को आए इन नए मामलों के साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 19,86,739 हो गई और अब तक 26,392 मरीज संक्रमण के कारण जान गंवा चुके हैं। बुलेटिन में कहा गया है कि 917 नए मामले सोमवार को किए गए 4,775 नमूनों के परीक्षण में सामने आए। सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में 14.57 फीसदी दैनिक संक्रमण दर के साथ 1,227 मामले दर्ज किए थे, जबकि आठ मरीजों की संक्रमण के मौत हो गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

मनुस्मृति पर बयान देकर फंसे राहुल गांधी

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱मनुस्मृति पर बयान देकर फंसे राहुल गांधी, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले- ‘माफी मांगे नहीं तो कांग्रेस के बहिष्कार की मुहिम चलाएंगे’ प्रयागराज: मनुस्मृति पर दिए बयान को लेकर कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब संतों ने भी […]

नेपाल बाढ़ में 359 मौतों से हाहाकार, 910 लापता; चीन ने दी एक और तबाही की चेतावनी

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱नेपाल बाढ़ में 359 मौतों से हाहाकार, 910 लापता; चीन ने दी एक और तबाही की चेतावनी काठमांडू/नई दिल्ली: नेपाल में बुधवार को आई भीषण फ्लैश फ्लड यानी अचानक आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। देश के 8 जिलों से अब तक 359 शव बरामद किए जा चुके हैं, […]