Asia Cup 2022: भारतीय प्रशंसकों की उम्मीदों पर फिरा पानी, पाकिस्तान ने 5 विकेट से जीता मुकाबला - Update Now News

Asia Cup 2022: भारतीय प्रशंसकों की उम्मीदों पर फिरा पानी, पाकिस्तान ने 5 विकेट से जीता मुकाबला

 

नई दिल्ली। एशिया कप 2022 में आज भारत-पाकिस्तान के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला। दोनों ही टीमों की भिड़ंत के दौरान कई ऐसे पल आए जब प्रशंसकों की दिल की धड़कने तेज हो गई। टॉस जीतकर बाबर आजम नेे भारतीय टीम को बल्लेबाजी के लिेए न्योता दिया। बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने विराट कोहली के अर्धशतक के दम पर 181 रन बनाए। जिसे पाकिस्तान ने महज 5 विकेट से हासिल कर लिया। इसके बाद भारतीय टीम की तरफ से बल्लेबाजी करने उतरे रोहित शर्मा और केएल राहुल ने पाकिस्तानी गेंदबाजों की जमकर कुटाई की जिससे विरोधी टीम के खिलाड़ी दहशत में आ गए। रोहित ने नसीम शाह के पहले ही ओवर में दो छक्के जड़ दिए। भारतीय बल्लेबाजों का प्रदर्शन भी शानदार रहा। सिर्फ और सिर्फ 5 ओवर में ही भारतीय टीम 50 रन का आंकड़ा पार कर चुकी थी। लेकिन, उस वक्त भारतीय प्रशंसकों क तगड़ा झटका लगा, जब 6 ओवर की पहली गेंद में रोहित शर्मा पवेलियन लौट गए। 16 गेंदों में 28 रन बनाकर रोहित पवेलियन लौट गए। जिसके बाद बल्लेबाजी करने आए केएल राहुल 20 गेंदो में 18 रन बनाकर 7वें ओवर में चलते बने। राहुल और रोहित का विकेट गिरने के बाद भारतीय टीम पर दबाव बढ़ने लगा तो क्रिज पर उतरे विराट कोहली ने अपने बल्ले से अहम योगदान दिया। कोहली ने 40 गेंदों में 60 रन बनाए। तो इस तरह से भारतीय टीम 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 181 रन बनाने में सफल रही।

×
Date : 05 September 2022 Posted By : EDITOR
Asia Cup 2022: भारतीय प्रशंसकों की उम्मीदों पर फिरा पानी, पाकिस्तान ने 5 विकेट से जीता मुकाबला
News Image

 

नई दिल्ली। एशिया कप 2022 में आज भारत-पाकिस्तान के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला। दोनों ही टीमों की भिड़ंत के दौरान कई ऐसे पल आए जब प्रशंसकों की दिल की धड़कने तेज हो गई। टॉस जीतकर बाबर आजम नेे भारतीय टीम को बल्लेबाजी के लिेए न्योता दिया। बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने विराट कोहली के अर्धशतक के दम पर 181 रन बनाए। जिसे पाकिस्तान ने महज 5 विकेट से हासिल कर लिया। इसके बाद भारतीय टीम की तरफ से बल्लेबाजी करने उतरे रोहित शर्मा और केएल राहुल ने पाकिस्तानी गेंदबाजों की जमकर कुटाई की जिससे विरोधी टीम के खिलाड़ी दहशत में आ गए। रोहित ने नसीम शाह के पहले ही ओवर में दो छक्के जड़ दिए। भारतीय बल्लेबाजों का प्रदर्शन भी शानदार रहा। सिर्फ और सिर्फ 5 ओवर में ही भारतीय टीम 50 रन का आंकड़ा पार कर चुकी थी। लेकिन, उस वक्त भारतीय प्रशंसकों क तगड़ा झटका लगा, जब 6 ओवर की पहली गेंद में रोहित शर्मा पवेलियन लौट गए। 16 गेंदों में 28 रन बनाकर रोहित पवेलियन लौट गए। जिसके बाद बल्लेबाजी करने आए केएल राहुल 20 गेंदो में 18 रन बनाकर 7वें ओवर में चलते बने। राहुल और रोहित का विकेट गिरने के बाद भारतीय टीम पर दबाव बढ़ने लगा तो क्रिज पर उतरे विराट कोहली ने अपने बल्ले से अहम योगदान दिया। कोहली ने 40 गेंदों में 60 रन बनाए। तो इस तरह से भारतीय टीम 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 181 रन बनाने में सफल रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

वैभव सूर्यवंशी ने एक ही मैच में तोड़े 6 रिकॉर्ड:सबसे तेज 100, 150,200 रन बनाए

📰 Generate e-Paper Clip वैभव सूर्यवंशी ने एक ही मैच में तोड़े 6 रिकॉर्ड:सबसे तेज 100, 150,200 रन बनाए UNN: भारत ने राइजिंग स्टार्स एशिया कप में UAE को 7 विकेट से हरा दिया। दोहा में मंगलवार को टीम ने सिर्फ 14.2 ओवर में 250 रन चेज कर दिए। मैच के हीरो रहे वैभव सूर्यवंशी। […]

IND U19 vs PAK U19: ‘9वीं बार एशिया कप के हम सिकंदर

📰 Generate e-Paper Clip IND U19 vs PAK U19: ‘9वीं बार एशिया कप के हम सिकंदर’, सांस थाम देने वाले मैच में मोहित उल्वा ने पाकिस्तान के मुंह से छीनी जीत नई दिल्ली। मनल चौहान और मोहित उल्वा ने शनिवार को 8 विकेट गंवाने के बाद पाकिस्तान के जबड़े से जीत छीनकर भारत को रिकॉर्ड […]