वैभव सूर्यवंशी ने एक ही मैच में तोड़े 6 रिकॉर्ड:सबसे तेज 100, 150,200 रन बनाए
वैभव सूर्यवंशी ने एक ही मैच में तोड़े 6 रिकॉर्ड:सबसे तेज 100, 150,200 रन बनाए
UNN: भारत ने राइजिंग स्टार्स एशिया कप में UAE को 7 विकेट से हरा दिया। दोहा में मंगलवार को टीम ने सिर्फ 14.2 ओवर में 250 रन चेज कर दिए। मैच के हीरो रहे वैभव सूर्यवंशी। सूर्यवंशी ने एक ही मैच में 6 बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए। उन्होंने सबसे तेज शतक, 150 रन और दोहरा शतक का रिकॉर्ड बना डाला। वे लिस्ट-A क्रिकेट मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी भी बन गए। लिस्ट-A में एक टीम को 50 ओवर खेलने का मौका मिलता है। इसमें घरेलू टूर्नामेंट के 50 ओवर वाले मैच भी शामिल होते हैं। वैभव सूर्यवंशी ने 50 ओवर क्रिकेट का सबसे तेज दोहरा शतक लगाया। उन्होंने सिर्फ 52 गेंद में दोहरा शतक पूरा किया। उन्होंने न्यूजीलैंड के क्रिकेटर चाड बोवेस का रिकॉर्ड तोड़ा। बोवेस ने 2024 में 103 गेंद में 200 रन पूरे किए थे।
