मुख्यमंत्री योगी ने त्यौहारी सीजन के लिए जारी किए नए कड़े दिशा-निर्देश - Update Now News

मुख्यमंत्री योगी ने त्यौहारी सीजन के लिए जारी किए नए कड़े दिशा-निर्देश

 

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिवाली और छठ त्योहारों से पहले कुछ महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए हैं। आला अधिकारियों के साथ रविवार देर रात हुई बैठक में मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि, “सभी पटाखों की दुकानें और उनके गोदाम आबादी वाले क्षेत्रों से दूर बनाए जाएं और हर जगह दमकल गाड़ियों की पर्याप्त व्यवस्था की जाए। पटाखों की दुकानें खुली जगहों पर संचालित होनी चाहिए और लाइसेंस/एनओसी समय पर जारी किए जाने चाहिए। हम सभी के पर्यावरण और स्वास्थ्य की ²ष्टि से अति संवेदनशील पटाखों की खरीद-बिक्री को प्रोत्साहित नहीं किया जाना चाहिए।” सरकार के प्रवक्ता के अनुसार, आदित्यनाथ ने कहा कि, आने वाले दिनों में दीवाली, गोवर्धन पूजा, भाई-दूज, देवोत्थान एकादशी, अयोध्या दीपोत्सव, वाराणसी देव दीपावली और छठ महापर्व जैसे त्योहार मनाए जाएंगे। इसके अलावा बलिया का दादरी मेला, अयोध्या में पंचकोसी, 84 कोसी परिक्रमा, प्रयागराज में कार्तिक पूर्णिमा स्नान, हापुड़ का गढ़मुक्ते श्वर मेला भी इसी अवधि में लगने हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, “कानून-व्यवस्था की ²ष्टि से समय संवेदनशील है और पुलिस को सतर्क रहना चाहिए।”उन्होंने अधिकारियों को निरंतर संवाद बनाए रखने और विभिन्न समुदायों के सभी सदस्यों से सहयोग लेने का निर्देश दिया ताकि त्यौहारों को शांति और सद्भाव के साथ आयोजित किया जा सके।

 

×
Date : 18 October 2022 Posted By : EDITOR
मुख्यमंत्री योगी ने त्यौहारी सीजन के लिए जारी किए नए कड़े दिशा-निर्देश
News Image

 

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिवाली और छठ त्योहारों से पहले कुछ महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए हैं। आला अधिकारियों के साथ रविवार देर रात हुई बैठक में मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि, "सभी पटाखों की दुकानें और उनके गोदाम आबादी वाले क्षेत्रों से दूर बनाए जाएं और हर जगह दमकल गाड़ियों की पर्याप्त व्यवस्था की जाए। पटाखों की दुकानें खुली जगहों पर संचालित होनी चाहिए और लाइसेंस/एनओसी समय पर जारी किए जाने चाहिए। हम सभी के पर्यावरण और स्वास्थ्य की ²ष्टि से अति संवेदनशील पटाखों की खरीद-बिक्री को प्रोत्साहित नहीं किया जाना चाहिए।" सरकार के प्रवक्ता के अनुसार, आदित्यनाथ ने कहा कि, आने वाले दिनों में दीवाली, गोवर्धन पूजा, भाई-दूज, देवोत्थान एकादशी, अयोध्या दीपोत्सव, वाराणसी देव दीपावली और छठ महापर्व जैसे त्योहार मनाए जाएंगे। इसके अलावा बलिया का दादरी मेला, अयोध्या में पंचकोसी, 84 कोसी परिक्रमा, प्रयागराज में कार्तिक पूर्णिमा स्नान, हापुड़ का गढ़मुक्ते श्वर मेला भी इसी अवधि में लगने हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, "कानून-व्यवस्था की ²ष्टि से समय संवेदनशील है और पुलिस को सतर्क रहना चाहिए।"उन्होंने अधिकारियों को निरंतर संवाद बनाए रखने और विभिन्न समुदायों के सभी सदस्यों से सहयोग लेने का निर्देश दिया ताकि त्यौहारों को शांति और सद्भाव के साथ आयोजित किया जा सके।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

त्योहारों पर न करें प्रदर्शन, परिवार संग बिताएं समय, अभिजीत दीपके ने जारी किया वीडियो

📰 Generate e-Paper Clip त्योहारों पर न करें प्रदर्शन, परिवार संग बिताएं समय, अभिजीत दीपके ने जारी किया वीडियो नई दिल्ली। हाल के दिनों में सीजेपी ने दिल्ली में जमकर हंगामा काटा। कनॉट प्लेस से लेकर जंतर मंतर तक जमकर पुलिस और सीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच खींचतान देखने को मिली। वहीं, अब सीजेपी के संस्थापक […]

38 देशों के साथ फ्री ट्रेड समझौते ऐतिहासिक उपलब्धि : राजनाथ सिंह

📰 Generate e-Paper Clip 38 देशों के साथ फ्री ट्रेड समझौते ऐतिहासिक उपलब्धि : राजनाथ सिंह नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का कहना है कि भारत की अर्थव्यवस्था अभूतपूर्व गति से प्रगति कर रही है। भारत आज दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है। दुनिया के कई बड़े देश जब […]