भारतीय सैनिकों से मिलकर दिवाली मनाएंगे पीएम मोदी - Update Now News

भारतीय सैनिकों से मिलकर दिवाली मनाएंगे पीएम मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की सेना का बेहद सम्मान करते हैं। वह कई बार यह कह चुके हैं कि वह भारतीय सेना से एक लगाव महसूस करते हैं। इसीलिए बीते कुछ वर्षों में उन्होंने दिवाली भारतीय सेना के साथ मनाई है और इस बार भी पीएम मोदी अपनी दिवाली भारतीय सेना के साथ मनाएंगे। लेकिन दिवाली से पहले वह केदारनाथ धाम और बद्रीनाथ धाम की यात्रा करेंगे। पीएम पिछले आठ साल से सैनिकों के साथ दिवाली मना रहे हैं। 21 अक्टूबर को प्रधानमंत्री केदारनाथ जाएंगे। वह पहले पूजा करेंगे फिर विभिन्न विकास परियोजनाओं पर कितना काम हुआ यह देखेंगे। इसके बाद वह उसी दिन बद्रीनाथ धाम जाएंगे और विकास परियोजनाओं की समीक्षा कर पूजा करेंगे। मिली जानकारी के अनुसार 24 अक्टूबर को दिवाली के दिन नरेंद्र मोदी सेना के जवानों से मिलेंगे और उनके साथ त्योहार मनाएंगे। क्योंकि प्रधानमंत्री बनने के बाद से वह हर साल सैनिकों के साथ दिवाली मनाते आए हैं। वहीं स्थानीय प्रशासन ने पिछले सप्ताह पीएम के केदारनाथ धाम और बद्रीनाथ धाम के संभावित दौरे की तैयारी शुरू कर दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

‘नेताओं को अंडे फेंके जाने से नहीं डरना चाहिए’, महुआ मोइत्रा की याचिका सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱‘नेताओं को अंडे फेंके जाने से नहीं डरना चाहिए’, महुआ मोइत्रा की याचिका सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई नई दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने उस याचिका को खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने एक कथित विवादित फेसबुक पोस्ट […]

इजरायली सूत्रों का दावा- खामेनेई की हालत गंभीर, अस्पताल में हैं भर्ती; कहा- ‘शहीद होने की खबर मिले तो हैरानी नहीं’

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱इजरायली सूत्रों का दावा- खामेनेई की हालत गंभीर, अस्पताल में हैं भर्ती; कहा- ‘शहीद होने की खबर मिले तो हैरानी नहीं’ UNN: इजरायली मीडिया के मुताबिक ईरान के सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई की हालत बहुत गंभीर है और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया है। चैनल 14 (C14) ने ईरान […]