भारत के G-20 का अध्यक्ष बनने पर फ्रांस खुश, मैक्रों बोले-विश्व शांति के लिए सभी देशों को एकजुट करेंगे PM मोदी - Update Now News

भारत के G-20 का अध्यक्ष बनने पर फ्रांस खुश, मैक्रों बोले-विश्व शांति के लिए सभी देशों को एकजुट करेंगे PM मोदी

 

Unn@ भारत की G-20 की अध्यक्षता एक दिसंबर से शुरू हो गई है और G-20 का शिखर सम्मेलन 9 और 10 सितंबर को नई दिल्ली में होने वाला है। इस जिम्मेदारी को संभालने के लिए भारत बेहद उत्साहित है। वहीं फ्रांस के राष्ट्रपति इमेनुएल मैक्रों ने भारत को अध्यक्षता मिलने पर खुशी जताई है। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भरोसा भी जताया है। अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए मैक्रों ने लिखा, वह शांति और एक स्थायी दुनिया की स्थापना के लिए सभी को एकजुट करने के लिए अपने मित्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भरोसा करते हैं। इमैनुएल मैक्रों ने लिखा, एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य। भारत ने G-20 की अध्यक्षता संभाली है। मुझे अपने मित्र नरेंद्र मोदी पर भरोसा है कि वे हमें शांति और अधिक टिकाऊ दुनिया बनाने के लिए साथ लाएंगे। इससे पहले शुक्रवार 2 दिसंबर को मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह ने भारत के G-20 की अध्यक्षता संभालने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी थी। इब्राहिम मोहम्मद सोलिह ने ट्वीट किया, G-20 की अध्यक्षता संभालने पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सरकार और भारत के लोगों को बधाई। मुझे कूटनीति और संवाद को बढ़ावा देने और आम सहमति बनाने और वैश्विक मामलों के अहम मुद्दों का स्थायी समाधान खोजने के लिए भारत के नेतृत्व पर पूरा भरोसा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

नेपाल बाढ़ में मौत का आंकड़ा 682 मौतें, 3,000 लापता

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱नेपाल बाढ़ में मौत का आंकड़ा 682 मौतें, 3,000 लापता 800 मीटर लंबा ग्लेशियर टूटने से तबाही आई हिमालय में आई भीषण ग्लेशियर-जनित बाढ़ ने नेपाल और तिब्बत के सीमावर्ती इलाकों में भारी तबाही मचा दी है। रिपोर्टों के मुताबिक मौतों का आंकड़ा 682 तक पहुंच गया है, जबकि करीब […]

धर्म अलग हो सकता है, लेकिन इंसानियत एक है…बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱धर्म अलग हो सकता है, लेकिन इंसानियत एक है…बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत न्यूयॉर्क: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत अमेरिका के न्यूयॉर्क के मशहूर मैडिसन स्क्वायर से दुनिया को संबोधित कर रहे हैं. उनके कार्यक्रम का नाम ‘यूनिवर्सल वननेस सेलिब्रेशन’ है. खास बात ये है कि इस कार्यक्रम में […]