अमेजॉन ने अमेरिका में ड्रोन से ऑर्डर पहुंचाना शुरू किया - Update Now News

अमेजॉन ने अमेरिका में ड्रोन से ऑर्डर पहुंचाना शुरू किया

 

सैन फ्रांसिस्को | ई-कॉमर्स दिग्गज अमेजॉन ने अब ड्रोन के जरिए डिलेवरी की सुविधा शुरू की है। एक घंटे के भीतर ग्राहकों के घरों तक पैकेज पहुंचाने के उद्देश्य से यह सुविधा अमेरिकी राज्य कैलिफोर्निया और टेक्सस में शुरू की गई है। द वर्ज की रिपोर्ट के अनुसार, हाल ही में, लॉकफोर्ड, कैलिफोर्निया और कॉलेज स्टेशन, टेक्सस के ग्राहकों को ड्रोन द्वारा वितरित किए गए पार्सल प्राप्त हुए। अमेजॉन एयर के प्रवक्ता नताली बांके ने एक बयान में कहा, हमारा उद्देश्य सुरक्षित रूप से ड्रोन सेवा शुरू करना है। हम इन समुदायों में शुरूआत कर रहे हैं और समय के साथ धीरे-धीरे अधिक ग्राहकों तक डिलीवरी बढ़ाएंगे। 2020 में फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (एफएए) ने कंपनी को ड्रोन से पैकेज भेजने के लिए ‘पार्ट 135’ की मंजूरी दी थी। लॉकफोर्ड और कॉलेज स्टेशन में रहने वाले ग्राहक साइन अप करने और ऑर्डर देने के पात्र हैं, जबकि अमेजॉन उन ग्राहकों को सूचित करेगा जो उनके क्षेत्र में ड्रोन डिलीवरी उपलब्ध होने पर कहीं और रहते हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि ऑर्डर देने के बाद ग्राहकों को ट्रैकिंग जानकारी और डिलीवरी का अनुमानित समय प्राप्त होगा, जब वे ड्रोन से पैकेज की डिलीवरी की उम्मीद कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Google Lays Foundation : गूगल ने भारत में एआई हब की रखी नींव, एयरटेल और अडानीकॉननेक्स देंगे सहयोग

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Google Lays Foundation : गूगल ने भारत में एआई हब की रखी नींव, एयरटेल और अडानीकॉननेक्स देंगे सहयोग इस रणनीतिक साझेदारी में नेक्सट्रा बाय एयरटेल गीगावाट-स्केल डेटा सेंटर निर्माण का नेतृत्व कर रहा है, जो राष्ट्रीय डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा विशाखापत्तनम – गूगल ने […]

एलपीजी सिलेंडर संकट गहराया: देशभर में डिलीवरी में भारी देरी, उपभोक्ता परेशान

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱एलपीजी सिलेंडर संकट गहराया: देशभर में डिलीवरी में भारी देरी, उपभोक्ता परेशान – बुकिंग नियमों की अस्पष्टता और बढ़ती मांग ने बढ़ाई मुश्किलें नई ‎दिल्ली । देशभर में रसोई गैस सिलेंडर की किल्लत और डिलीवरी में देरी ने उपभोक्ताओं की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश और […]