आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2023 के लिए भारतीय टीम का ऐलान - Update Now News

आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2023 के लिए भारतीय टीम का ऐलान

मुंबई | हरमनप्रीत कौर दक्षिण अफ्रीका में जनवरी से शुरू होने वाली त्रिकोणीय श्रृंखला और आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2023 में भारत की कप्तानी करेंगी। बीसीसीआई ने बुधवार को एक बयान में कहा, “अखिल भारतीय महिला चयन समिति ने दक्षिण अफ्रीका में जनवरी से शुरू होने वाली त्रिकोणीय श्रृंखला और आगामी आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2023 के लिए भारत की टीम का चयन किया है।”
आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 10 फरवरी, 2023 से शुरू होने वाला है। टीम इंडिया 12 फरवरी को केप टाउन में पाकिस्तान के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी।
टीम इंडिया ग्रुप 2 में इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, पाकिस्तान और आयरलैंड के साथ है। ग्रुप चरण के अंत में प्रत्येक ग्रुप की शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में खेलेंगी। इसके बाद फाइनल 26 फरवरी, 2023 को होगा।
टी20 विश्व कप से पहले, टीम इंडिया एक त्रिकोणीय श्रृंखला खेलेगी, जो 19 जनवरी, 2023 से शुरू होगी।
आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2023 के लिए भारत की टीम : हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), ऋचा घोष (विकेटकीपर) जेमिमाह रोड्रिग्स, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, देविका वैद्य, राधा यादव, रेणुका ठाकुर, अंजलि सरवानी, पूजा वस्त्रेकर, राजेश्वरी गायकवाड़ और शिखा पांडे।
रिजर्व : सबभिनेनी मेघना, स्नेह राणा और मेघना सिंह।
त्रिकोणीय श्रृंखला के लिए भारत की टीम : हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), जेमिमाह रोड्रिग्स, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, देविका वैद्य, राजेश्वरी गायकवाड़, राधा यादव, रेणुका ठाकुर, मेघना सिंह, अंजलि सरवानी, सुषमा वर्मा (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, पूजा वस्त्रेकर, सबभिनेनी मेघना, स्नेह राणा और शिखा पांडे।

×
Date : 30 December 2022 Posted By : EDITOR
आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2023 के लिए भारतीय टीम का ऐलान
News Image

मुंबई | हरमनप्रीत कौर दक्षिण अफ्रीका में जनवरी से शुरू होने वाली त्रिकोणीय श्रृंखला और आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2023 में भारत की कप्तानी करेंगी। बीसीसीआई ने बुधवार को एक बयान में कहा, "अखिल भारतीय महिला चयन समिति ने दक्षिण अफ्रीका में जनवरी से शुरू होने वाली त्रिकोणीय श्रृंखला और आगामी आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2023 के लिए भारत की टीम का चयन किया है।"
आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 10 फरवरी, 2023 से शुरू होने वाला है। टीम इंडिया 12 फरवरी को केप टाउन में पाकिस्तान के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी।
टीम इंडिया ग्रुप 2 में इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, पाकिस्तान और आयरलैंड के साथ है। ग्रुप चरण के अंत में प्रत्येक ग्रुप की शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में खेलेंगी। इसके बाद फाइनल 26 फरवरी, 2023 को होगा।
टी20 विश्व कप से पहले, टीम इंडिया एक त्रिकोणीय श्रृंखला खेलेगी, जो 19 जनवरी, 2023 से शुरू होगी।
आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2023 के लिए भारत की टीम : हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), ऋचा घोष (विकेटकीपर) जेमिमाह रोड्रिग्स, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, देविका वैद्य, राधा यादव, रेणुका ठाकुर, अंजलि सरवानी, पूजा वस्त्रेकर, राजेश्वरी गायकवाड़ और शिखा पांडे।
रिजर्व : सबभिनेनी मेघना, स्नेह राणा और मेघना सिंह।
त्रिकोणीय श्रृंखला के लिए भारत की टीम : हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), जेमिमाह रोड्रिग्स, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, देविका वैद्य, राजेश्वरी गायकवाड़, राधा यादव, रेणुका ठाकुर, मेघना सिंह, अंजलि सरवानी, सुषमा वर्मा (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, पूजा वस्त्रेकर, सबभिनेनी मेघना, स्नेह राणा और शिखा पांडे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

15 हजार रन पूरे कर भावुक हुए विराट कोहली, बोले- ‘एक दिन सब खत्म हो जाएगा’

📰 Generate e-Paper Clip 15 हजार रन पूरे कर भावुक हुए विराट कोहली, बोले- ‘एक दिन सब खत्म हो जाएगा’ नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट कोहली का बल्ला जमकर चला. टीम के लिए उन्होंने महज 88 गेंदों में 139 रनों की नाबाद शतकीय पारी खेली. […]

Chennai preparing for a Big Bash League scorcher

📰 Generate e-Paper Clip Chennai preparing for a Big Bash League scorcher UNN: Western Australian showcase events are being held in Mumbai and Delhi, putting WA’s investment, tourism, and creative industries on display This includes promoting the Big Bash League opener set to be played in Chennai with the Perth Scorchers facing off against the […]