#Budget2023 : CM केजरीवाल बोले- दिल्ली के साथ एक बार फिर सौतेला व्यवहार - Update Now News

#Budget2023 : CM केजरीवाल बोले- दिल्ली के साथ एक बार फिर सौतेला व्यवहार

नई दिल्ली | दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए केंद्रीय बजट 2023-24 पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि दिल्लीवासियों के साथ एक बार फिर सौतेला व्यवहार किया गया है। केजरीवाल ने अपने ट्विटर अकाउंट से कई ट्वीट किए। सीएम केजीवाल ने ट्वीट करते हुए लिखा, ”दिल्ली के लोगों ने पिछले साल आयकर के रूप में 1.75 लाख करोड़ रुपये का भुगतान किया। उसमें से केवल 325 करोड़ रुपए दिल्ली को विकास कार्यों के लिए दिए गए हैं। यह पूरी तरह से अनुचित है। सीएम केजरीवाल ने एक अन्य ट्वीट में लिखा, इस बजट में महंगाई से कोई राहत नहीं मिली है। बेरोजगारी को दूर करने के लिए कोई ठोस योजना नहीं है। शिक्षा बजट को 2.64 प्रतिशत से घटाकर 2.5 प्रतिशत करना दुर्भाग्यपूर्ण है। स्वास्थ्य आवंटन को 2.2 प्रतिशत से घटाकर 1.98 प्रतिशत करना हानिकारक है। वहीं आप नेता संजय सिंह ने भी ट्वीट कर केंद्र सरकार पर तंज कसा है। संजय सिंह ने ‘दोगुनी आय’ के दावे पर सरकार पर तंज कसते हुए पूछा कि ‘किसकी आय दोगुनी हुई’। किसानों की एमएसपी नहीं बढ़ी, युवाओं को रोजगार नहीं मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

गूगल पांच साल में करीब 15 बिलियन अमेरिकी डॉलर का करेगी निवेश

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱गूगल पांच साल में करीब 15 बिलियन अमेरिकी डॉलर का करेगी निवेश -एआई इम्पेक्ट समिट-2026 में कई विदेशी कंपनियों से हुई भारत की भारी डील नई दिल्ली। एआई इम्पेक्ट समिट-2026 में भारत को विदेशी कंपनियों से ढेरों निवेश मिले हैं, जिसमें गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, एनवीडिया और क्वालकॉम जैसी कंपनियां शामिल हैं। […]

India AI Impact Summit 2026: PM Modi unveils ‘MANAV’ vision

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱India AI Impact Summit 2026: PM Modi unveils ‘MANAV’ vision नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आयोजित एआई-इम्पैक्ट समिट 2026 के चौथे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तस्वीरों की एक श्रृंखला साझा की, जिसमें पीएम मोदी और दुनिया के बड़े और छोटे देशों के माननीय साथ में खड़े थे. सामने […]