टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: हमलावर की बंदूक जाम होने से बची जान, वीडियो आया सामने
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: हमलावर की बंदूक जाम होने से बची जान, वीडियो आया सामने
Mumbai: मुंबई में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर रविवार रात हुए हमले से हड़कंप मच गया. टाइगर श्रॉफ मुंबई के जुहू इलाके में फुटबॉल खेलने पहुंचे थे, इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने उन्हें निशाना बनाते हुए पांच राउंड फायरिंग की. हालांकि, राहत की बात यह रही कि टाइगर श्रॉफ पूरी तरह सुरक्षित हैं. लेकिन इस फायरिंग में उनके ड्राइवर और एक प्रशंसक गोली लगने से घायल हो गए. लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े गैंगस्टर अनिल पंडित ने इस फायरिंग की जिम्मेदारी ली है.
टाइगर श्रॉफ पर हुए इस हमले का पहला वीडियो भी सामने आया है. इस वीडियो में टाइगर श्रॉफ अपनी कार में सवार होकर जुहू स्थित जेसी ग्राउंड से बाहर निकलते दिख रहे हैं. उनकी कार इससे पहले कि बायीं तरफ टर्न लेती, तभी वहां पहले से मौजूद एक हमलावर सामने से और दूसरा बिलकुल बाईं तरफ से सीधा हमला करता दिखाई देता है. ये दोनों हमलावर बेहद कम उम्र के लग रहे थे. इनमें से एक ने सफेद रंग की शर्ट पहन रखी थी, जबकि दूसरा हल्के नीले रंग की शर्ट में दिख रहा है. इन हमलावरों ने उन पर एक के बाद एक पांच राउंड फायरिंग कर दी.
